-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- 8 Marquee Players In Wpl 2026 Auction Know About Them
WPL 2026 के ऑक्शन में इन मार्की खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, लिस्ट में विश्व कप विजेता खिलाड़ी भी शामिल
- Written By: उज्जवल सिन्हा
WPL 2026 Auction: WPL 2026 की नीलामी में आठ स्टार खिलाड़ियों को मार्की सेट में शामिल किया गया है। कुल 277 खिलाड़ी बोली में उतरेंगे, जबकि पांच फ्रेंचाइजियों के पास 73 स्लॉट और 23 विदेशी जगहें खाली हैं।

डब्ल्यूपीएल (फोटो-सोशल मीडिया)
8 Marquee Players In WPL 2026 Auction: आगामी विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 की नीलामी के लिए आठ बड़ी सुपरस्टार्स को मार्की सेट में शामिल किया गया है। इन खिलाड़ियों में दीप्ति शर्मा, एलिसा हीली, लॉरा वोल्वार्ड्ट, रेणुका सिंह, सोफी डिवाइन, सोफी एक्लेस्टोन, अमेलिया केर और मेग लैनिंग शामिल हैं।
नीलामी 27 नवंबर को नई दिल्ली में होगी, जिसमें मार्की सेट से ऑक्शन की शुरुआत होगी। मार्की खिलाड़ियों में बेस प्राइस के मामले में सिर्फ रेणुका सिंह (Rs. 40 लाख) और लॉरा वोल्वार्ड्ट (Rs. 30 लाख) 50 लाख की सीमा से कम हैं।
277 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली
कुल 277 रजिस्टर्ड खिलाड़ी हैं, जिन्हें 39 सेट में बांटा गया है। पांचों फ्रेंचाइजी के पास कुल 73 स्लॉट हैं, जिनमें से 23 विदेशी खिलाड़ियों के लिए आरक्षित हैं। विदेशी खिलाड़ियों में ऑस्ट्रेलिया के 23, इंग्लैंड के 22, न्यूजीलैंड के 13 और साउथ अफ्रीका के 11 खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं भारत के 194 खिलाड़ियों ने इस ऑक्शन में रजिस्ट्रेशन करवाया है। इसके अलावा बांग्लादेश और श्रीलंका के तीन-तीन खिलाड़ी, और UAE, थाईलैंड व USA के कुछ खिलाड़ी भी ऑक्शन में शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Litton Das Injury Update: लिटन दास जिम्बाब्वे ODI सीरीज से बाहर, बांग्लादेश ने इमोन को टीम में किया शामिल
54वें जन्मदिन पर सौरव गांगुली को मिला खास तोहफा, बायोपिक का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज बोले अब तक…
IND vs ENG: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, रवि बिश्नोई टीम से बाहर; देखें प्लेइंग XI
IND vs ENG 3rd T20: सीरीज में बने रहने के लिए टीम इंडिया का करो या मरो का मुकाबला, कौन लेगा आज बिश्नोई की जगह
50 लाख के ब्रैकेट में ये खिलाड़ी है शामिल
सबसे कम उम्र के कैप्ड खिलाड़ी हैं बांग्लादेश की शोरना अख्तर और वेस्टइंडीज़ की जहज़ारा क्लैक्सटन। वहीं, असम की विकेटकीपर उमा छेत्री और ऑल-राउंडर क्रांति गौड़, जो 2025 महिला वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा थीं। इन्होंने खुद को 50 लाख के ब्रैकेट में रखा है। कैप्ड ऑल-राउंडर्स में हरलीन देओल और फोएबे लिचफील्ड भी Rs. 50 लाख ब्रैकेट में हैं। स्पिनर समूह में शामिल हैं ऑस्ट्रेलिया की अलाना किंग (Rs. 40 लाख), आशा सोभना और प्रिया मिश्रा ने खुद को Rs. 30 लाख की ब्रैकेट में शामिल किया है।
यह भी पढ़ें: खूबसूरत कवर ड्राइव और मधुर म्यूजिकल सिम्फनी…PM मोदी ने मंधाना और मुच्छल को दी शादी की बधाई
टीम के बजट और आरटीएम कार्ड:
- UP वॉरियर्स: सबसे बड़ा बजट Rs. 14.5 करोड़ और चार RTM कार्ड।
- गुजरात जायंट्स: Rs. 9 करोड़
- मुंबई इंडियंस: Rs. 5.75 करोड़, कोई RTM कार्ड उपलब्ध नहीं।
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: Rs. 6.15 करोड़
- दिल्ली कैपिटल्स: Rs. 5.7 करोड़, कोई RTM कार्ड उपलब्ध नहीं।
नीलामी में कुल खिलाड़ियों और टीम रणनीति को लेकर काफी रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा, और मार्की खिलाड़ियों की शुरुआत से ही फ्रेंचाइजियों की योजनाओं पर बड़ा असर पड़ सकता है। इस ऑक्शन में फ्रेंचाइजियां भारतीय खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा शामिल करने की कोशिश करेंगे।
8 marquee players in wpl 2026 auction know about them
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ट्रेन के सामने आकर महिला ने रोकी रफ्तार, फिर चलती ट्रेन पर फेंका पत्थर; Viral Video देख लोग रह गए हैरान
Jul 09, 2026 | 07:12 PMपुराने भोपाल के कमली मंदिर में आधी रात का महा-सस्पेंस! गायब कर दी गईं मूर्तियां; श्रद्धालुओं का फूटा आक्रोश
Jul 09, 2026 | 07:08 PMहरियाणा कांग्रेस में फिर छिड़ी सियासी जंग, बैठक में भिड़े हुड्डा और सुरजेवाला, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 07:06 PMये शो हाउसफुल और ब्लॉकबस्टर है…PM मोदी ने मेलबर्न को बताया लिटिल इंडिया, कही दिल छू लेने वाली बात
Jul 09, 2026 | 07:05 PMतेज रफ्तार ट्रेन के सामने ट्रैक पर खड़ा था युवक, गेटमैन ने दौड़कर बचाई जान; रोंगटे खड़े कर देगा वायरल वीडियो
Jul 09, 2026 | 06:59 PMममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका, सुखेंदु-सुष्मिता समेत TMC के 3 पूर्व सांसद BJP में शामिल
Jul 09, 2026 | 06:57 PMगणपति बप्पा पर भी बाढ़ का कहर! रायगड के पेण में बही हजारों मूर्तियां, मूर्तिकारों का करोड़ों का नुकसान
Jul 09, 2026 | 06:53 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














