ट्रेन के सामने आकर महिला ने रोकी रफ्तार, फिर चलती ट्रेन पर फेंका पत्थर; Viral Video देख लोग रह गए हैरान

Woman Throws Stone at Train : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला पहले लोकल ट्रेन के सामने आ जाती है और फिर ट्रेन रुकने के बाद उस पर पत्थर फेंक देती है।
A viral video shows a woman stopping a local train and then throwing a stone at it, leaving social media users shocked.
वायरल वीडियो के स्क्रीनसॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Train Incident Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक लोकल ट्रेन धीमी रफ्तार से अपने ट्रैक पर आगे बढ़ती दिखाई देती है। इसी दौरान एक महिला हाथ में पत्थर लेकर ट्रेन के सामने ट्रैक पर चलती हुई नजर आती है।

महिला को ट्रैक पर देखकर लोको पायलट तुरंत सतर्क हो जाता है और ट्रेन की रफ्तार कम करते हुए उसे रोक देता है। ट्रेन के बिल्कुल करीब पहुंचने से पहले महिला ट्रैक से हट जाती है। इसके बाद वह कुछ कदम आगे बढ़ती है और अचानक ट्रेन की ओर पत्थर फेंक देती है। यह पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो जाती है और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

महिला ने ट्रेन को रोककर मारा पत्थर

हालांकि, वीडियो कब का है, किस रेलवे रूट का है और महिला ने ऐसा क्यों किया, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। महिला की पहचान भी अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है।

यह भी पता नहीं चल पाया है कि घटना के बाद रेलवे या स्थानीय प्रशासन ने कोई कार्रवाई की या नहीं। ऐसे में वायरल वीडियो में किए जा रहे दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

वीडियो देख महिला पर भड़के लोग

इस वीडियो को एक्स पर @KUNDAN00PATEL नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है कि लोगों को अपनी और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखना चाहिए। वायरल वीडियो पर बड़ी संख्या में यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

कुछ लोगों ने महिला के व्यवहार पर सवाल उठाए, जबकि कई यूजर्स का मानना है कि वह मानसिक रूप से परेशान हो सकती है। वहीं कुछ लोगों ने इस घटना को लेकर मजाकिया टिप्पणियां भी कीं। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है, लेकिन ऐसे मामलों में बिना आधिकारिक पुष्टि के किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से बचना चाहिए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com