-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ind W Vs Aus W Uma Chetry Replace Yastika Bhatia For Odis Series Against Auastralia
IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुई यास्तिका, इस विकेटकीपर बैटर को मिला मौका
- Written By: उज्जवल सिन्हा
उमा छेत्री अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महिलाओं की तीन मैच की वनडे श्रृंखला के लिए भारतीय टीम में शीर्ष क्रम बल्लेबाज यास्तिका भाटिया की जगह लेंगी।

यास्तिका भाटिया (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क : ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव किया गया है। चोटिल यास्तिका भाटिया को बाहर करके विकेटकीपर बैटर उमा छेत्री को शामिल किया गया है। बिग बैश लीग खेलने के दौरान कलाई चोटिल करा बैठी थी।
यास्तिका भाटिया ने चोटिल होने से पहले मेलबर्न स्टार्क के लिए खेलते हुए 6 मैच में 25.66 की औसत से 154 रन बनाए। जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 104.76 का रहा। इस दौरान एक अर्धशतक भी शामिल है। यास्तिका ने बिग बैश लीग में मेलबर्न स्टार्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर है। वह अंतिम तीन मैच में मेलबर्न स्टार्स की हिस्सा नहीं बना पाई। वहीं उनकी टीम मेलबर्न स्टार्स सबसे निचले पायदान पर रही। भाटिया ने होबार्ट हरिकेन्स के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी।
हाल में ही संपन्न हुई न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में यास्तिका भाटिया भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाली दूसरी बल्लेबाज थी। वहीं उमा छेत्री ने अभी वनडे क्रिकेट में डेब्यू नहीं की है। जबकि टी20 इंटरनेशनल में 4 मुकाबले खेल चुकी है। इस सीरीज के लिए शेफाली वर्मा, पूजा वस्त्रकर, श्रेयंका पाटिल, दयालन हेमलता और आशा शोभना को शामिल नहीं किया गया है। इन्हें पहले ही बाहर कर दिया गया था। रिप्लेसमेंट के तौर पर इनमें से किसी खिलाड़ी को शामिल नहीं किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत के विकसित भारत कॉनक्लेव में ‘महाराष्ट्र के गौरव 2026’ सम्मान से नवाजे गए साजिद नाडियाडवाला
योगिनी एकादशी 2026: व्रत रखें या न रखें… लेकिन इन 5 दिव्य मंत्रों का जाप बदल सकता है आपकी किस्मत
साइकिल से 40 हजार KM की भारत यात्रा पर निकला हरियाणा का युवक; उज्जैन पहुंचकर किए बाबा महाकाल के दर्शन
सागर के देवरी के सांदीपनि स्कूल में एडमिशन संकट! सैकड़ों छात्रों का भविष्य अधर में, आंदोलन की चेतावनी
खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक बयान में कहा, ‘‘अखिल भारतीय महिला चयन समिति ने टीम में चोटिल भाटिया की जगह उमा छेत्री को शामिल किया है। ” उमा ने भारत के लिए चार टी20 मैच खेले हैं जबकि यास्तिका ज्यादा अनुभवी हैं जिन्होंने तीन टेस्ट, 28 वनडे और 19 टी20 मैच खेले हैं।
भारत ब्रिस्बेन में पांच और आठ दिसंबर को पहले दो वनडे खेलेगा। तीसरा और अंतिम वनडे पर्थ में 11 दिसंबर को वाका मैदान पर होगा। यह सीरीज आईसीसी महिला चैम्पियनशिप का हिस्सा है।
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय महिला टीम इस प्रकार है :
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप कप्तान), प्रिया पूनिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), तेजल हसाबनिस, दीप्ति शर्मा, मीनू मणि, प्रिया मिश्रा, राधा यादव, टिटास साधू, अरूंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, साइमा ठाकुर, उमा छेत्री (विकेटकीपर)।
Ind w vs aus w uma chetry replace yastika bhatia for odis series against auastralia
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत के विकसित भारत कॉनक्लेव में ‘महाराष्ट्र के गौरव 2026’ सम्मान से नवाजे गए साजिद नाडियाडवाला
Jul 09, 2026 | 08:22 PMयोगिनी एकादशी 2026: व्रत रखें या न रखें… लेकिन इन 5 दिव्य मंत्रों का जाप बदल सकता है आपकी किस्मत
Jul 09, 2026 | 08:21 PMसाइकिल से 40 हजार KM की भारत यात्रा पर निकला हरियाणा का युवक; उज्जैन पहुंचकर किए बाबा महाकाल के दर्शन
Jul 09, 2026 | 08:20 PMसागर के देवरी के सांदीपनि स्कूल में एडमिशन संकट! सैकड़ों छात्रों का भविष्य अधर में, आंदोलन की चेतावनी
Jul 09, 2026 | 08:11 PMPM मोदी की ऑस्ट्रेलिया यात्रा से भारत को बड़ा फायदा! रक्षा, ऊर्जा और यूरेनियम पर हुए अहम समझौते
Jul 09, 2026 | 08:01 PMपरिचित ही बन रहे हैं महिलाओं के दुश्मन… NCRB के आंकड़ों पर स्मृति ईरानी का बड़ा बयान, कही ये बात
Jul 09, 2026 | 07:53 PMकेंद्रीय मंत्री के बेटे को POCSO केस में बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने दी सशर्त जमानत
Jul 09, 2026 | 07:49 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM










