-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- 6 Indian Captains To Score 200 In Tests Knows The List
टेस्ट में इन 6 भारतीय कप्तानों ने जड़ा है दोहरा शतक, विराट कोहली ने एक-दो नहीं..
- Written By: उज्जवल सिन्हा
शुभमन गिल ने दोहरा शतक लगाते ही एक खास लिस्ट में शामिल हो गए हैं। वो दोहरा शतक लगाने वाले भारतीय टीम के छठे कप्तान बन गए हैं। इससे पहले ये कारनामा पांच भारतीय कप्तान कर चुके हैं।

विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर और शुभमन गिल (फोटो-सोशल मीडिया)
बर्मिंघम: शुभमन गिल ने गुरुवार (3 जुलाई) को इंग्लैंड में दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय टेस्ट कप्तान बनकर इतिहास रच दिया। वो भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले छठे कप्तान बन गए हैं। बर्मिंघम के एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे दूसरे टेस्ट की पहली पारी में गिल भारत के लिए चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे और अपनी पारी की 311वीं गेंद पर सिंगल लेकर 200 रन का आंकड़ा पार किया।
एमएके पटौदी, सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी और विराट कोहली के बाद टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले पंजाब के 25 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज शुभमन गिल भारत के छठे कप्तान बन गए हैं। वहीं कोहली ने 123 टेस्ट मैचों की करियर में कप्तान के रूप में 7 दोहरे शतक बनाए हैं। जबकि अन्य चार कप्तानों ने एक-एक बार 200 रन का आंकड़ा पार किया।
पटौदी बतौर कप्तान दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय
एमएके पटौदी टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान थे। पटौदी फरवरी 1964 में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच की दूसरी पारी में इंग्लिश टीम के खिलाफ 203 रन बनाकर नाबाद रहे थे। गावस्कर ने 1978 में 1 से 6 दिसंबर तक मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए रेड-बॉल मैच की पहली पारी में वेस्टइंडीज के खिलाफ 342 गेंदों पर 205 रन बनाए थे।
सम्बंधित ख़बरें
गुरु पूर्णिमा से पहले वृन्दावन पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने वृंदावन में लिया प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद, नंगे पैर आश्रम तक पहुंचे कपल
कुलदीप को टीम में रखना ही क्यों? लॉर्ड्स में मौका नहीं मिलने पर भड़के अश्विन, टीम इंडिया के फैसले पर उठाए सवाल
रोहित-कोहली को बाहर करना नामुमकिन, अश्विन का बड़ा बयान, बोले- उनके खिलाफ फैसला…
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, इंग्लैंड में ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बने
तेंदुलकर ने 1999 में 29 अक्टूबर से 2 नवंबर तक खेले गए अहमदाबाद टेस्ट की पहली पारी में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के टेस्ट कप्तान के रूप में 344 गेंदों पर 217 रन बनाए थे। एमएस धोनी ने 2013 चेन्नई टेस्ट की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 265 गेंदों पर 224 रन बनाए थे।
कोहली ने 7 बार पार किया है 200 रनों का आंकड़ा
कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सात दोहरे शतक बनाए हैं, और ये सभी उस समय आए जब वह टीम की अगुआई कर रहे थे। उन्होंने नॉर्थ साउंड में वेस्टइंडीज के खिलाफ (जुलाई 2016) 200, इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ (अक्टूबर 2016) 211, मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ (दिसंबर 2016) 235, हैदराबाद में बांग्लादेश के खिलाफ (फरवरी 2017) 204, नागपुर में श्रीलंका के खिलाफ (नवंबर 2017) 213, दिल्ली में श्रीलंका के खिलाफ (दिसंबर 2017) 243 और पुणे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ (अक्टूबर 2019) 254* रन बनाए।
शुभमन गिल ने तोड़ा गावस्कर का रिकॉर्ड, इंग्लैंड में ऐसा करने वाले पहले भारतीय
टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले भारतीय कप्तान
- एमएके पटौदी – 203* बनाम इंग्लैंड, दिल्ली (फरवरी 1964)
- सुनील गावस्कर – 205 बनाम वेस्टइंडीज, मुंबई (WS) (दिसंबर 1978)
- सचिन तेंदुलकर – 217 बनाम न्यूजीलैंड, अहमदाबाद (अक्टूबर-नवंबर 1999)
- एमएस धोनी – 224 बनाम ऑस्ट्रेलिया, चेन्नई (फरवरी 2013)
- विराट कोहली – 200 बनाम वेस्टइंडीज, नॉर्थ साउंड (जुलाई 2016)
- विराट कोहली -211 बनाम न्यूजीलैंड, इंदौर (अक्टूबर 2016)
- विराट कोहली – 235 बनाम इंग्लैंड, मुंबई (WS) (दिसंबर 2016)
- विराट कोहली – 204 बनाम बांग्लादेश, हैदराबाद (फरवरी 2017)
- विराट कोहली – 213 बनाम श्रीलंका, नागपुर (नवंबर 2017)
- विराट कोहली – 243 बनाम श्रीलंका, दिल्ली (दिसंबर 2017)
- विराट कोहली – 254* बनाम दक्षिण अफ्रीका, पुणे (अक्टूबर 2019)
- शुभमन गिल – 265* बनाम इंग्लैंड, बर्मिंघम (जुलाई 2025)
25 वर्ष और 298 दिन की उम्र में गिल टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले एमएके पटौदी के बाद दूसरे सबसे युवा भारतीय कप्तान बन गए। पटौदी की उम्र 23 वर्ष और 39 दिन थी जब उन्होंने 1964 में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में इंग्लिश टीम के विरुद्ध दोहरा शतक लगाया था।
6 indian captains to score 200 in tests knows the list
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Surya Birthday: जब ज्योतिका के लिए पिता के सामने डट गए थे सूर्या, प्यार के लिए लड़ी बड़ी लड़ाई
Jul 23, 2026 | 06:15 AMBirthday Horoscope: आज जन्में लोगों की होगी बल्ले-बल्ले, अचानक से मिलेगा धन, जानें कैसा रहेगा पूरा वर्ष
Jul 23, 2026 | 06:15 AMMaharashtra Weather: महाराष्ट्र में आज कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट, जानें आपके शहर के मौसम का मिजाज
Jul 23, 2026 | 05:55 AMअंग्रेज जिन्हें कहते थे भारतीय अशांति का जनक: लोकमान्य तिलक के वे 5 फैसले, जिसने हिला दी थी ब्रिटिश हुकूमत
Jul 23, 2026 | 05:35 AMSamsung Galaxy Watch Ultra 2 लॉन्च, 5,000 निट्स डिस्प्ले, Snapdragon चिप और Sleep Apnea फीचर के साथ एंट्री
Jul 23, 2026 | 04:32 AMAaj Ka Rashifal: सिंह के अटके हुए काम होंगे पूरे, तुला के हाथ आएगी सफलता, पढ़ें गुरुवार का राशिफल
Jul 23, 2026 | 12:10 AMइंदौर में छात्रों के बीच पहुंचे दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी; शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक पर सरकार को घेरा
Jul 22, 2026 | 11:33 PMवीडियो गैलरी

Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM
NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:46 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:34 PM
नसीरुद्दीन शाह का फूटा गुस्सा! छात्रों की पिटाई देख सरेआम कह दी ऐसी बात, VIDEO देख कांप उठेगी रूह
Jul 22, 2026 | 09:33 PM
CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:34 PM
CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM














