शुभमन गिल ने तोड़ा गावस्कर का रिकॉर्ड, इंग्लैंड में ऐसा करने वाले पहले भारतीय

शुभमन गिल ने एजबेस्टन टेस्ट में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। गिल ने गावस्कर के 46 साल पुराना रिकॉर्ड को तोड़कर इतिहास रच दिया। वो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
शुभमन गिल ने तोड़ा गावस्कर का रिकॉर्ड, इंग्लैंड में ऐसा करने वाले पहले भारतीय
शुभमन गिल (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

बर्मिंघम: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। वो इंग्लैंड की धरती पर दोहरा शतक बनाने वाले पहले कप्तान बन गए। इसके साथ ही उन्होंने इंग्लैंड में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। गिल ने गावस्कर को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की।

सुनील गावस्कर ने 1979 में इंग्लैंड के खिलाफ द ओवल में 221 रनों की पारी खेली थी। उनका ये रिकॉर्ड आज से पहले कोई भी तोड़ नहीं पाया था। एजबेस्टन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले में शुभमन गिल ने 222 रन बनाते ही गावस्कर के 46 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

इंग्लैंड की धरती पर भारतीय खिलाड़ियों द्वारा बनाया गया सर्वोच्च स्कोर

  • शुभमन गिल – 222*, बर्मिंघम (2015)
  • सुनील गावस्कर – 221, द ओवल (1979)
  • राहुल द्रविड़ – 217, द ओवल (2002)
  • सचिन तेंदुलकर – 193, लीड्स (2002)
  • रवि शास्त्री – 187, द ओवल (1990)

इंग्लैंड में दोहरा शतक लगाने वाले पहले एशियाई कप्तान बने

शुभमन गिल इंग्लैंड की धरती पर दोहरा शतक लगाने वाले पहले एशियाई खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले कोई एशियाई कप्तान ने इंग्लैंड में दोहरा शतक नहीं जड़ा था। एशियाई कप्तान का इंग्लैंड में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 193 रन था, जो 2011 में श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान ने लार्ड्स पर बनाए थे। वहीं वो इंग्लैंड में भारत के लिए दोहरा शतक लगाने वाले पहले कप्तान बन गए हैं।

इंग्लैंड की धरती पर भारतीय कप्तानों द्वारा बनाया गया सर्वोच्च स्कोर

  • शुभमन गिल – बर्मिंघम में 200* (2025)
  • मोहम्मद अजहरुद्दीन – मैनचेस्टर में 179 (1990)
  • विराट कोहली – बर्मिंघम में 149 (2018)
  • एमएके पटौदी – लीड्स में 148 (1967)
  • शुभमन गिल – लीड्स में 147 (2025)

विराट कोहली की लिस्ट में हुए शामिल

लीड्स में टेस्ट कप्तान के रूप में अपने पदार्पण मैच में 147 रन बनाने वाले गिल ने जोश टंग की गेंद पर डीप फाइन लेग पर एक रन लेकर लेकर टेस्ट में अपना पहला दोहरा शतक पूरा किया। गिल ने अपना दोहरा शतक पूरा करने के लिए 311 गेंदों का सामना किया। वह भारत के लिए दोहरा शतक लगाने वाले कप्तानों की सूची में एमएके पटौदी, सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी के साथ शामिल हो गए। विराट कोहली के नाम भारत के लिए कप्तान के रूप में सात दोहरे शतक जड़ने का रिकॉर्ड है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com