- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- T20 World Cup 2026 England Vs New Zealand Semi Final Qualification Match Preview
T20 World Cup, Super-8: सेमीफाइनल में जगह पक्की करने उतरेगा न्यूजीलैंड, इंग्लैंड से होगा टक्कर
- Written By: उज्जवल सिन्हा
T20 World Cup 2026 के सुपर-8 में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की भिड़ंत कोलंबो में होगी। सेमीफाइनल की दौड़ में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की उम्मीदें इस मुकाबले के नतीजे पर टिकी हैं।

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड (फोटो-सोशल मीडिया)
England vs New Zealand, Super-8: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का 9वां मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला 27 फरवरी, शुक्रवार को खेला जाएगा। इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुकी है। वहीं न्यूजीलैंड की नजरें सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने पर होगी। यह मुकाबला आर. प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम, कोलंबो में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इस मैच पर पाकिस्तान की भी नजर रहेगी।
इंग्लैंड सुपर-8 में श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ अपने पहले दो मैच जीतकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। न्यूजीलैंड के खिलाफ भी इंग्लैंड अपनी जीत की लय को बरकरार रखने की कोशिश करेगी। वहीं, न्यूजीलैंड इंग्लैंड के खिलाफ जीत हासिल करने की स्थिति में सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। इंग्लैंड पर जीत के बाद न्यूजीलैंड के 5 अंक हो जाएंगे और टीम ग्रुप में शीर्ष पर रहते हुए सेमीफाइनल में जाएगी।
न्यूजीलैंड की हार से पाकिस्तान को होगा फायदा
न्यूजीलैंड को अगर इंग्लैंड के खिलाफ बड़ी हार का सामना करना पड़ता है, तो पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल का अवसर रहेगा। न्यूजीलैंड को पाकिस्तान के खिलाफ बारिश की वजह से रद्द मैच से 1 अंक मिला था, जबकि 2 अंक श्रीलंका पर जीत से मिले थे। हार की स्थिति में न्यूजीलैंड के 3 ही अंक रह जाएंगे। ऐसे में पाकिस्तान शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ होने वाले मैच में बड़ी जीत हासिल कर सेमीफाइनल की राह तलाश सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
Women’s T20 World Cup से बाहर लौरा डेलानी, 18 वर्षीय एलिस टेक्टर को आयरलैंड की टीम में मिला मौका
नीली जर्सी में धमाल मचाने को तैयार भारत की ‘शेरनियां’, देखें T20 WC 2026 से पहले होने वाली सीरीज की डिटेल
भारतीय महिला टीम इंग्लैंड रवाना, T20 World Cup 2026 मिशन के लिए तैयार हरमन एंड कंपनी
कप्तान Harmanpreet Kaur का बड़ा बयान, कहा- WC 2025 का खिताब सिर्फ शुरुआत, हम जीत को अपनी आदत बनाना चाहते हैं
पाकिस्तान के 1 अंक हैं। श्रीलंका पर बड़ी जीत की स्थिति में पाकिस्तान के भी 3 अंक हो जाएंगे और बेहतर रन रेट के आधार पर टीम सेमीफाइनल में जा सकती है। इसलिए इंग्लैंड-न्यूजीलैंड मैच पर पाकिस्तान की नजर रहेगी।
कैसा रहेगा मौसम का हाल?
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को कोलंबो में बारिश की संभावना बेहद कम है। अगर बारिश होती है, तो दोनों टीमों के बीच 1-1 अंक बंटेंगे और न्यूजीलैंड आसानी से सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। पाकिस्तान नहीं चाहेगी कि मैच पर बारिश असर डाले।
यह भी पढ़ें: ENG vs NZ Live Streaming: सेमीफाइनल की जंग! जानें कब, कहां व कैसे देख सकते हैं इंग्लैंड-न्यूजीलैंड महामुकाबला?
स्पिनर्स के अनुकूल है पिच
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच स्पिनर्स के लिए अनुकूल रही है। बल्ले पर गेंद काफी रुककर आती है और बैटिंग करने में परेशानी होती है। तेज गेंदबाजों के लिए पिच में थोड़ी मदद है। बल्लेबाजों को एक-एक रन के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। मैदान पर अब तक लो स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिले हैं।
हेड टू हेड रिकॉर्ड
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 30 टी20 मैच खेले गए हैं। इंग्लैंड ने 17 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि न्यूजीलैंड ने 10 मैचों में जीत हासिल की है। 3 मैच बेनतीजा रहे हैं।
T20 world cup 2026 england vs new zealand semi final qualification match preview
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
तेज आंधी और खराब मौसम से गुना में नुकसान, शादी समारोह का टेंट उड़ा, हनुमान टेकरी मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली
May 30, 2026 | 04:19 PMInternational Potato Day: बदल रहा आलू का विज्ञान, दिल खोलकर डाइबिटिक मरीज भी खा सकेंगे ये आलू
May 30, 2026 | 04:08 PMवर्धा: महाराष्ट्र सरकार का नया आदेश, मुफ्त यूनिफॉर्म की गुणवत्ता पर सख्ती, 100% पॉलिस्टर कपड़े पर रोक
May 30, 2026 | 04:07 PMनौतपा के बीच मंदसौर में बदला मौसम, बारिश और तेज हवाओं से तापमान में गिरावट, लोगों को मिली राहत
May 30, 2026 | 04:01 PMमलयालम फिल्मों में काम नहीं करना चाहतीं Janhvi Kapoor, बोलीं- यह भाषा मेरे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण है
May 30, 2026 | 03:57 PM3AC कोच में शराब की बोतलों संग दिखे कथित रेलवे कर्मचारी, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आया रेलवे
May 30, 2026 | 03:48 PMमरहूम बशीर बद्र के जनाजे को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, शामिल लोगों की संख्या पर अलग-अलग दावे
May 30, 2026 | 03:47 PMवीडियो गैलरी

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM














