-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Shubman Gill Becomes 2nd Indian Captain To Score 150 Individual Runs In England
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, इंग्लैंड में ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय कप्तान बने
- Written By: उज्जवल सिन्हा
शुभमन गिल ने इंग्लैंड के एजबेस्टन में एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वो इंग्लैंड को 150 से ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले भारत के दूसरे कप्तान बन गए हैं।

शुभमन गिल (फोटो-सोशल मीडिया)
बर्मिंघम: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में शुभमन गिल ने खास उपलब्धि हासिल कर ली है। वह इंग्लैंड की धरती पर खेले गए टेस्ट मैच में 150 रन बनाने वाले दूसरे कप्तान बन गए हैं। शुभमन गिल ने यह उपलब्धि बर्मिंघम के एजबेस्टन में हासिल किया।
शुभमन गिल ने 263 गेंदों का सामना करते हुए 150 रन बनाए। इसके साथ ही वो टेस्ट क्रिकेट में अपना सर्वाधिक स्कोर भी बना लिया है। इससे पहले गिल का सर्वाधिक स्कोर 147 रन था। जो इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में बनाया था। गिल अगर पहले मैच में तीन रन और बनाते को वो पहले ही मैच में ये कारनामा कर देते।
मोहम्मद अजहरुद्दीन इंग्लैंड की धरती पर खेले गए टेस्ट मैच की एक पारी में 150 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले भारतीय कप्तान थे। 1990 के मैनचेस्टर टेस्ट के दौरान अजहरुद्दीन ने नंबर 5 बल्लेबाज के तौर पर 243 गेंदों पर 179 रन बनाए थे।
सम्बंधित ख़बरें
तय हो गई वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की तारीख… इस स्टार खिलाड़ी की जगह मिलेगा मौका, इंग्लैंड खेमे में दहशत!
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
वैभव सूर्यवंशी का फिर टूटा दिल, नहीं मिला डेब्यू का मौका, इंग्लैंड के खिलाप टॉस जीतकर इंडिया ने चुनी बल्लेबाजी
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
इंग्लैंड की धरती पर भारतीय कप्तानों द्वारा सर्वोच्च स्कोर
- मोहम्मद अजहरुद्दीन – मैनचेस्टर में 179 (1990)
- शुभमन गिल – बर्मिंघम में 150* (2025)
- विराट कोहली – बर्मिंघम में 149 (2018)
- एमएके पटौदी – लीड्स में 148 (1967)
- शुभमन गिल – लीड्स में 147 (2025)
शुभमन गिल अगर इस पारी में 180 रन बनाने में कामयाब रहते हैं तो वह इंग्लैंड में खेले गए टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बन जाएंगे। वह अजहरुद्दीन का रिकॉर्ड को भी तोड़ देंगे। सुनील गावस्कर और राहुल द्रविड़ दो ऐसे भारतीय क्रिकेटर हैं, जिन्होंने इंग्लैंड में खेले गए टेस्ट मैच में दोहरा शतक लगाया है। अगर गिल 200 रन बनाने में सफल होते हैं तो वह दोहरा शतक पूरा करने वाले SENA देशों में पहले कप्तान बन जाएंगे।
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, दो टेस्ट में दो शतक लगाने वाले भारत के…
इंग्लैंड की धरती पर भारतीय खिलाड़ियों द्वारा बनाया गया सर्वोच्च स्कोर
- सुनील गावस्कर – 221, द ओवल (1979)
- राहुल द्रविड़ – 217, द ओवल (2002)
- सचिन तेंदुलकर – 193, लीड्स (2002)
- रवि शास्त्री – 187, द ओवल (1990)
- वीनू मांकड़ – 184, लॉर्ड्स (1952)
- मोहम्मद अजहरुद्दीन – 179, मैनचेस्टर (1990)
- सचिन तेंदुलकर – 177, नॉटिंघम (1996)
- दिलीप वेंगसरकर – 157, लॉर्ड्स (1982)
- शुभमन गिल – 150*, बर्मिंघम (2025)
- विराट कोहली – 149, बर्मिंघम (2018)
अभी तक केवल एक भारतीय कप्तान विराट कोहली ने घर से बाहर दोहरा शतक बनाया है। 2016 में नॉर्थ साउंड में खेले गए भारत-वेस्टइंडीज टेस्ट में कोहली पहली पारी में नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने आए और 283 गेंदों पर 200 रन बनाए।
Shubman gill becomes 2nd indian captain to score 150 individual runs in england
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














