- Hindi News »
- Sports »
- Coach Harendra Will Use Sst Training For Indian Women Hockey Team For La Olympics 2028
महिला हॉकी टीम को लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 के लिए तैयार करेंगे कोच हरेंद्र, ये होगा प्लान
भारत की महिला हॉकी टीम अब लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 के लिए जान लगाने के लिए तैयार हो रही है। भारतीय महिला हॉकी टीम इस बार पेरिस ओलंपिक में भाग नहीं ले पायी थी जिसका दुख महिला हॉकी टीम को अब तक है। लेकिन अब कोच हरेंद्र एसएसटी से टीम को ट्रेनिंग देंगे।
- Written By: प्रिया जैस

फाइल फोटो
नई दिल्ली: भारत की महिला हॉकी टीम अब लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 के लिए जान लगाने के लिए तैयार है। भारतीय महिला हॉकी टीम इस बार पेरिस ओलंपिक में भाग नहीं ले पायी थी जिसका दुख महिला हॉकी टीम को अब तक है। ‘‘अतीत को भुलाकर भविष्य के बारे में सोचो’ , लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 की तैयारी में जुटे भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने अपनी टीम को यही सलाह दी है।
टोक्यो ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहने के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम पेरिस ओलंपिक के लिये क्वालीफाई नहीं कर सकी जहां पुरूष टीम ने लगातार दूसरा कांस्य पदक जीता। कोच हरेंद्र ने भाषा को दिये इंटरव्यू में कहा ,‘‘ जब मैं इस टीम के साथ फिर जुड़ा तो हमने इस पर विस्तार से बात की। मैं हमेशा सकारात्मक चीजें देखता हूं और मेरा मानना है कि उनके लिये कुछ बेहतर भविष्य के गर्भ में छिपा है।”
उन्होंने बताया ,‘‘ लड़कियां टूटी हुई थी और पूरा देश उनके ओलंपिक नहीं खेल पाने से दुखी था लेकिन मैने उनसे कहा कि कुछ बड़ा आपका इंतजार कर रहा है।”
सम्बंधित ख़बरें
महिला हॉकी विश्व कप 2026 में अपनी जगह पक्की करने के इरादे से उतरेगी भारतीय टीम, उरुग्वे से होगा पहला मुकाबला
FIH महिला हॉकी विश्व कप 2026 क्वालीफायर के लिए भारतीय टीम घोषित, सलीमा टेटे को सौंपी गई कमान
Women’s Junior Hockey World Cup: भारत का सफर हुआ खत्म, स्पेन से हारकर 10वें स्थान पर रही टीम इंडिया
Women’s Junior World Cup 2025 में भारत ने वेल्स को 3-1 से हराया, टॉप-10 में पहुंची टीम इंडिया
‘रोड टू एलए 2028′ मिशन
इस साल अप्रैल में भारतीय महिला टीम के मुख्य कोच बनने के बाद अपने पहले इंटरव्यू में उन्होंने कहा ,‘‘ मैने उनसे कहा कि अतीत को भूल जाओ और भविष्य के बारे में सोचो। मैने इस मिशन को ‘रोड टू एलए 2028′ नाम दिया है और मुझे लगता हे कि यह सफर खूबसूरत होगा।” इससे पहले 2017 – 18 में भारतीय महिला टीम के कोच रहे हरेंद्र ने कहा कि उनका लक्ष्य 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक है। उन्होंने कहा,‘‘भारत ने हॉकी में पहला ओलंपिक पदक 1928 में लॉस एंजिलिस में ही जीता था जब ध्यान चंद जी उस टीम का हिस्सा थे। इससे बेहतर क्या होगा कि हम सौ साल बाद उसी स्थान पर ओलंपिक पदक जीतें।”
यह भी पढ़ें- PKL इतिहास में पहली बार ये रहे सबसे महंगे खिलाड़ी, करोड़ों की लिस्ट में हुए शामिल, जानें पूरी सूची
यह पूछने पर कि वह टीम में क्या बदलाव लाना चाहते हैं, उन्होंने कहा ,‘‘ पिछले चार साल में जो अच्छा काम हुआ है, मैं उसे नहीं बदलूंगा। इसके बाद एक एक करके देखेंगे कि कहां गलतियां हुई है। मैने खिलाड़ियों से कहा है कि प्रो लीग में अच्छे नतीजे नहीं मिल सकते हैं क्योंकि हमें एलए 2028 की नींव तैयार करनी है।”
अमेरिका पुरूष हॉकी टीम को छोड़ आए कोच
यह पूछने पर कि अमेरिका पुरूष हॉकी टीम के मुख्य कोच के रूप में अच्छी तनख्वाह छोड़कर उन्होंने लौटने का फैसला क्यो किया, उन्होंने कहा ,‘‘ मैं अपने देश लौटकर और यहां महिला सशक्तिकरण के लिये अपना योगदान देकर खुश हूं। मुझे लगता है कि भारतीय हॉकी की सेवा का यह सुनहरा मौका है।”
उन्होंने कहा ,‘‘ मैने अमेरिका में कोचिंग के दौरान बहुत कुछ सीखा। रियो ओलंपिक के बाद हमें समझ में आया कि अब नहीं जागे तो बहुत देर हो जायेगी। हमारे पास भारत में हॉकी में इतनी प्रतिभा और बेहतरीन बुनियादी ढांचा है जिसने मुझे प्रेरित किया। महिला हॉकी में भी प्रतिभा की कमी नहीं है और पदक जीतना असंभव नहीं है। ”
यह भी पढ़ें- रोहित और विराट के बिना दलीप ट्रॉफी से ये खिलाड़ी करेंगे क्रिकेट में वापसी, जानें टीम स्क्वाड
भारतीय जूनियर हॉकी टीम को 2016 विश्व कप जिताने वाले 55 वर्ष के कोच ने कहा कि उनकी प्राथमिकता फिटनेस का स्तर सुधारना है। उन्होंने कहा ,‘‘ इस टीम की फिटनेस का स्तर आधुनिक हॉकी के अनुकूल नहीं है। इसमें रफ्तार, दमखम, लचीलापन और निर्णय लेने की क्षमता सब आता है। इनके पास तकनीकी कौशल है और फिटनेस के मानदंडों पर खरे उतरने पर बड़े टूर्नामेंटों में प्रदर्शन अच्छा होगा।’
‘एसएसटी’ का करेंगे समावेश
हरेंद्र ने कहा कि उनकी दीर्घकालिक योजना टीम में ‘एसएसटी’ यानी साइंस, स्किल और टेक्नॉलॉजी का समावेश करने की है। उन्होंने कहा ,‘‘ हमें एसएसटी पर जोर देना होगा। हम यूरोपीय शैली पर खेल रहे हैं जिसका पहले अभाव था। हमने ब्लूप्रिंट तैयार किया है और जमीनी स्तर से राष्ट्रीय शिविर तक कोचिंग का एक मंत्र होना चाहिये।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Coach harendra will use sst training for indian women hockey team for la olympics 2028
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 08 March: महिला दिवस पर चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, तुला और मीन राशि वालों को मिलेगी सफलता!
Mar 08, 2026 | 12:05 AMट्रेन के 3AC कोच में लगा प्रोजेक्टर, परिवार ने देखी ‘लापता लेडीज’; वीडियो हुआ वायरल
Mar 07, 2026 | 11:27 PMपरिवार संग पहुंचा प्रेमी, बालकनी के नीचे डांस कर किया प्रपोज; वायरल वीडियो ने जीता लोगों का दिल
Mar 07, 2026 | 11:16 PMसाउथ अफ्रीका के लिए फिन एलन और टिम सीफर्ट बने थे काल, जानें कैसा है भारत के खिलाफ इस जोड़ी का रिकॉर्ड?
Mar 07, 2026 | 09:53 PMनांदेड़: हॉस्टल में मेडिकल छात्रा की मौत से हड़कंप, फीस विवाद में NCP नेता जीवन घोगरे पर FIR
Mar 07, 2026 | 09:50 PMममता बनर्जी ने किया राष्ट्रपति का अपमान? बंगाल CM पर भड़क उठे PM मोदी, द्रौपदी मुर्मू के बयान पर गरमाई सियासत
Mar 07, 2026 | 09:33 PMभंडारा में जल जीवन मिशन पर फंड संकट, 291 जलापूर्ति योजनाएं अधूरी; गांवों में बढ़ा जल संकट का खतरा
Mar 07, 2026 | 09:30 PMवीडियो गैलरी

राज्यसभा जाने को लेकर नीतीश के समर्थन में आए पप्पू यादव, बोले- वो वादों और सिद्धांतों के प्रति ईमानदार व्यक्ति
Mar 07, 2026 | 02:05 PM
एक सोशल मीडिया पोस्ट और…आधी रात को भड़क उठा खंडवा, पोलिस स्टेशन पर जमकर हुआ बवाल, जानें क्या है पूरा मामला
Mar 06, 2026 | 01:51 PM
Nitish Kumar के बाद कौन बनेगा बिहार का मुख्यमंत्री, भाजपा के इन तीन नामों की चर्चा तेज
Mar 05, 2026 | 10:09 PM
नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन पर मनोज झा का बड़ा बयान, बोले- नहीं जाना चाहते CM, दिल्ली से आया फरमान
Mar 05, 2026 | 01:41 PM
सेमीफाइनल में आज इंग्लैंड से लोहा लेने उतरेगा भारत, प्रयागराज में फैंस ने की मेन इन ब्लू के लिए विशेष पूजा
Mar 05, 2026 | 01:22 PM
होली के अवसर पर CM Yogi ने दिया एकता का संदेश, गोरखपुर में कही बड़ी बात
Mar 04, 2026 | 09:56 PM













