-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Chennai To Host Asian Champions Trophy Hockey
एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी की मेजबानी करेगा चेन्नई
- Written By: काजल चोपड़े

चेन्नई: भारत (India) तीन से 12 अगस्त तक पहली बार एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट (Asian Champions Trophy Hockey Tournament) की मेजबानी करेगा जिसका आयोजन इस शहर में होगा। इस प्रतिष्ठित खेल आयोजन का सातवां सत्र सितंबर में चीन के हांगझोऊ में होने वाले एशियाई खेलों के तैयारी के रूप में काम करेगा।
तमिलनाडु के खेल मंत्री उधयनिधि स्टालिन ने यह घोषणा करते हुए कहा कि यह अच्छा है कि हॉकी उस शहर में वापसी कर रहा है जो कभी दक्षिण भारत में खेल की राजधानी हुआ करता था।
सम्बंधित ख़बरें
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी: भारत में पहली बार होगा BBL का मैच, PM मोदी का ऑस्ट्रेलिया से बड़ा ऐलान
स्टालिन का मास्टरप्लान? चुनावी हार के बाद DMK ले सकती है बड़ा फैसला
लोकतंत्र या तानाशाही? CM विजय के फैसलों पर उठाया सवाल तो पुलिस ने यूट्यूबर को किया गिरफ्तार, BJP ने बोला हमला
जापान को उसके घर में हराकर भारत बना एशिया का बादशाह, अंडर-18 हॉकी टीम ने जीता गोल्ड
उन्होंने कहा, ‘‘ हीरो एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 की चेन्नई में मेजबानी करना बेहद खुशी और सम्मान की बात है। यह शहर कभी दक्षिण भारत में हॉकी की राजधानी हुआ करता था और यहाँ कई प्रतिष्ठित घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती थीं।”
उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मेरा मानना है कि यहां हीरो एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी से इस क्षेत्र में खेल की लोकप्रियता बढ़ेगी और एशिया में शीर्ष टीमों को देखने से युवा पीढ़ी भी हॉकी को करियर के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित होगी।”
चेन्नई (Chennai) ने पिछली बार 2007 में अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता की मेजबानी एशिया कप के रूप में की थी। उस समय यहां का मेयर राधाकृष्णन स्टेडियम भारतीय टीम के लिए भाग्यशाली साबित हुआ जिसने फाइनल में कोरिया को 7-2 से हराकर खिताब जीता था। एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में तीन बार की चैम्पियन भारत के अलावा गत चैम्पियन दक्षिण कोरिया, मलेशिया, पाकिस्तान, जापान और चीन हिस्सा लेंगे। आयोजकों ने कहा कि पाकिस्तान ने अभी तक अपनी भागीदारी की पुष्टि नहीं की है।
उन्होंने कहा, ‘‘अगर पाकिस्तान इस टूर्नामेंट में भाग लेता है तो उसे पर्याप्त सुरक्षा प्रदान की जाएगी।” उन्होंने कहा कि चीन और पाकिस्तान 25 अप्रैल तक अपनी भागीदारी की पुष्टि करेंगे। हॉकी इंडिया (एचआई) के महासचिव भोलानाथ सिंह ने कहा कि हॉकी इंडिया के अधिकारियों ने पहले ही चेन्नई में आयोजन स्थल का दौरा कर लिया है और टूर्नामेंट की तैयारियों का जायजा लिया है।(एजेंसी)
Chennai to host asian champions trophy hockey
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














