-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Ban Vs Afg Sports News Cricket News Wtc World Test Championship
WTC के नए सीज़न में नहीं गिना जाएगा BAN vs AFG जारी टेस्ट मैच, जानिए World Test Championship 2023-2025 से क्यों बाहर हैं आयरलैंड, अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे
- Written By: नवभारत डेस्क

-विनय कुमार
11 जून को WTC फाइनल 2023 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को पटखनी देकर ट्रॉफी जीती। उसके बाद अब आगामी नए सीजन WTC 2023-2025 के लिए मैच होंगे। भारत की टीम वेस्ट इंडीज़ के दौरे के लिए निकल रही है, WI vs IND Test Series, 2023 नए सीजन का पहला मैच होगा भारत का। हालांकि, इस समय Bangladesh vs Afghanistan एक टेस्ट मैच जारी है, लेकिन इस मैच को WTC के नए सीज़न के तहत नहीं गिना जा रहा है। दरअसल, अफगानिस्तान की टीम WTC साइकल का हिस्सा ही नहीं है।
गौरतलब है कि अफगानिस्तान ही नहीं, जिंबाब्वे और आयरलैंड की टीम भी WTC 2023-2025 के सीज़न से बाहर है। आइए जानें, आख़िर फुल टाइम मेंबर होने के बावजूद ये 3 देश टेस्ट चैंपियनशिप में क्यों शामिल नहीं किए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
रोहित-कोहली फेल फिर भी टीम इंडिया पास! एजबेस्टन में पहली बार हारा इंग्लैंड, जानें जीत की बड़ी वजहें
Bengaluru FIFA Craze: बेंगलुरु में फीफा वर्ल्ड कप के लिए रातभर खुलेंगे होटल और रेस्टोरेंट, मिली इजाजत
ENG vs ARG Semifinal: ‘हैंड ऑफ गॉड’ का बदला या मेसी का जलवा? डेक्लान राइस पर सस्पेंस बरकरार
टी20 में फ्लॉप, वनडे में हिट! प्रसिद्ध कृष्णा की धमाकेदार वापसी, 8 तस्वीरों में देखें मैच पलटने वाला स्पेल
दरअसल, दुनिया के कुल 12 देश ऐसे हैं, जो टेस्ट क्रिकेट खेलते हैं और उन्हें फुल मेंबर का दर्ज़ा मिला हुआ है। इनमें 9 देश ही WTC का हिस्सा होती है। अफगानिस्तान, जिंबाब्वे और आयरलैंड इसका हिस्सा नहीं है।
असल बात ये है कि इन देशों की टीमों के पास इतनी वित्तीय स्रोत नहीं है, कि वे WTC की न्यूनतम आवश्यकताओं को पूरा करने लायक टेस्ट मैच खेल सकें। इन देशों की टीमें सिर्फ एक टेस्ट मैच ही खेलती हैं। अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच जारी मैच भी अफ़ग़ानिस्तान के लिए इकलौता टेस्ट मैच है।
गौरतलब है कि ICC WTC 2023-2025 में इंग्लैंड की टीम अकेले 22 मैच खेलेगी। भारत 19 और ऑस्ट्रेलिया भी करीब मैच खेलेंगे। ICC के FTP, यानी फ्यूचर टूर प्रोग्राम की बात की जाए, तो 2023 से 2027 के बीच अफगानिस्तान 21, जिम्बाब्वे 20 और आयरलैंड सिर्फ 12 टेस्ट मैच ही खेलेगा। हालांकि, पिछले FTP की तुलना में यह संख्या तीनों देशों के लिए काफी ज्यादा है। लेकिन, अभी भी इनके लिए WTC में हिस्सा लेने के लिए यह संख्या कम हैं।
आपको बता दें कि साल 2017 के बाद से 2023- 2027 के बीच FTP की घोषणा होने तक जिंबाब्वे ,आयरलैंड और अफगानिस्तान ने आपस में कुल मिलाकर सिर्फ 21 टेस्ट मैच खेले थे, जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के साइकल में हिस्सा लेने के लिए बहुत कम है।
दूसरा कारण ये भी है कि ये तीनों देश टेस्ट क्रिकेट के नजरिए से काफी कमज़ोर मानी जाती हैं। इसलिए बड़ी टीमें इनके साथ खेलने में ज्यादा रुचि नहीं दिखाती हैं। बिजनेस की बात की जाए, तो जितना पैसा England vs India या Australia vs England के बीच टेस्ट सीरीज कराकर कमाया जा सकता है, वह ऐसी टीमों के साथ नहीं हो सकता। लेकिन, वक्त के साथ ये देश भी आगे बढ़ेंगे और भविष्य में भारत, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, बांग्लादेश, न्यूज़ीलैंड और वेस्ट इंडीज़ जैसे देशों के सामने मैदान में ताल ठोकेंगे।
Ban vs afg sports news cricket news wtc world test championship
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
HCL Tech का बड़ा AI दांव, ₹3,500 करोड़ से बनेगा AI डेटा सेंटर, कर्मचारियों की संख्या भी घटी
Jul 15, 2026 | 08:24 AMराहुल गांधी की एंट्री से पंजाब कांग्रेस में हलचल, 12 घंटे में हो सकता है बड़ा ऐलान, दिल्ली पहुंचे कई नेता!
Jul 15, 2026 | 08:24 AMTrump Sanctions: ट्रंप का बड़ा बयान! रूस पर लगने वाले प्रतिबंधों की जद में आएंगे ईरान और हिज्बुल्लाह
Jul 15, 2026 | 08:24 AMमिशनरी स्कूल में धर्मांतरण का आरोप: प्रमोशन का लालच देकर धर्म बदलने का दबाव, हिंदू संगठनों ने किया हंगामा
Jul 15, 2026 | 08:16 AMNavabharat Nishanebaaz: चंदा चोरी से लेकर चादर चोरी आखिर ऐसी कौन-सी मजबूरी
Jul 15, 2026 | 08:13 AMठाणे होर्डिंग हादसा: डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के निर्देश पर मनपा का एक्शन; रोनक एड का लाइसेंस रद्द, FIR दर्ज
Jul 15, 2026 | 08:07 AMLord Ganesha: गणेश जी की कृपा चाहिए? पूजा में चढ़ाएं ये खास फूल, इनसे करें परहेज
Jul 15, 2026 | 08:05 AMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM














