-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Aus Vs Ind Mohammad Siraj Bowled The Ball At A Speed Of 181 6 Kilometers Per Hour Know The Whole Matter
DSP सिराज ने 181.6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी बॉल? हर कोई रह गया दंग
- Written By: अर्पित शुक्ला
मोहम्मद सिराज की गेंद की गति 181.6 किलोमीटर प्रति घंटा नजर आ रही थी। उनकी यह रफ्तार 24वें ओवर की आखिरी गेंद पर दिखी थी। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर मोहमद सिराज छाए हुए हैं।

DSP सिराज ने 181.6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी बॉल? हर कोई रह गया दंग
नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच एडिलेड ओवल में खेला जा रहा है। इस डे-नाइट टेस्ट मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। हालांकि इस मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाज कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके और पूरी टीम महज 180 रन पर ही सिमट गई थी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने दिन का खेल खत्म होने तक 1 विकेट खोकर 86 रन बना लिए हैं। इस मैच में मोहम्मद सिराज एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं।
दरअसल, इस मैच के दौरान तकनीक गड़बड़ी देखने को मिली। इस वजह से मोहम्मद सिराज की गेंद की गति 181.6 किलोमीटर प्रति घंटा नजर आ रही थी। उनकी यह रफ्तार 24वें ओवर की आखिरी गेंद पर दिखी थी। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर मोहमद सिराज छाए हुए हैं। भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों ने ‘डीएसपी सिराज’ पर खूब मीम्स बनाए हैं।
ऑस्ट्रेलिया मजबूत स्थिति में
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में एक विकेट खोकर 86 रन बना लिए हैं। आज का मैच समय से पहले खत्म हो गया। ऑस्ट्रेलिया की पारी में कुल 33 ओवर फेंके गए और एकमात्र सफलता हासिल करने वाले गेंदबाज के रूप में जसप्रीत बुमराह रहे, जिन्होंने उस्मान ख्वाजा को 13 रन के निजी स्कोर पर स्लिप में कैच आउट करवा दिया।
सम्बंधित ख़बरें
LPL के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी का शिकार हुए कुसल मेंडिस, भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले फिटनेस पर सस्पेंस
IND W vs AUS W: सेमीफाइनल की रेस से बाहर हुई टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से हराया
T20 WC IND W vs AUS W: कोच शेली निट्स्के को उम्मीद, भारत के खिलाफ मैच के लिए फिट हो सकती हैं फोएबे लिचफील्ड
Nathan Lyon चोट के कारण जल्द ही ले सकते हैं क्रिकेट से संन्यास, जॉर्ज बेली का बड़ा ऐलान
खेल की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
अभी भी ऑस्ट्रेलिया को भारतीय टीम पर बढ़त बनाने के लिए 94 की आवश्यकता है और उसके 9 खिलाड़ी आउट होने शेष हैं। फिलहाल मार्नस लाबुशेन और नाथन मैक्स्वीनी की जोड़ी के बीच 62 रनों की साझेदारी हो चुकी है। इन दोनों बल्लेबाजों ने सावधानी के साथ बल्लेबाजी करते हुए 133 गेंद पर 62 रन की नाबाद साझेदारी की है और कल यह अपनी पारी को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे।
खेल की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
Aus vs ind mohammad siraj bowled the ball at a speed of 181 6 kilometers per hour know the whole matter
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कर्क को मिलेगा शुभ समाचार, मकर का लौटेगा रुका हुया धन, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 27, 2026 | 12:05 AMपटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PM‘गुरुग्राम के ट्रैफिक से कनाडा की सुकून भरी ड्राइव तक’, भारतीय युवक ने बताया विदेश में रहने का सबसे बड़ा फर्क
Jul 26, 2026 | 11:05 PMउद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PMNashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
Jul 26, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM














