मैरी कॉम: 6 बार की विश्व चैंपियन मैरी कॉम की कहानी गरीबी, संघर्ष और मातृत्व के बाद वापसी की अद्भुत मिसाल है। मणिपुर की इस बेटी ने रिंग के अंदर बड़े-बड़े प्रतिद्वंद्वियों को ही नहीं बल्कि समाज की उन सोच को भी पटखनी दी जो मानती थी कि शादी और बच्चों के बाद करियर खत्म हो जाता है।