- Hindi News »
- Sports »
- Ajitesh Argal Ipl 2026 Umpire Debut Virat Kohli Under 19 Teammate
18 साल पहले कोहली को विश्व विजेता बनाने वाला खिलाड़ी…IPL में नहीं मिला मौका तो बना IT ऑफिसर, अब किया डेब्यू
Ajitesh Argal: 2008 अंडर-19 वर्ल्ड कप में विराट कोहली के साथ खेलने वाले अजितेश अर्गल अब IPL 2026 में अंपायर बन गए हैं। एक खिलाड़ी से अंपायर तक के उनके इस सफर की कहानी हर किसी को प्रेरित कर रही है।
- Written By: अर्पित शुक्ला

विराट कोहली, अजितेश अर्गल (Image- Social Media)
Ajitesh Argal Umpire: आईपीएल में हर साल कई अनजान खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरते हैं और उनकी संघर्षभरी कहानियां फैंस को प्रेरित करती हैं। कोई सचिन तेंदुलकर को देखकर आगे बढ़ता है, तो कोई एमएस धोनी जैसा फिनिशर बनने का सपना देखता है। वहीं कई युवा विराट कोहली की तरह चेज मास्टर बनने की चाह रखते हैं।
लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में एक अलग ही कहानी सामने आई—इस बार चर्चा किसी खिलाड़ी की नहीं, बल्कि एक अंपायर की है। खास बात यह है कि यह अंपायर कभी कोहली के साथ वर्ल्ड कप जीत चुका है और अब उसी के सामने फैसले ले सकता है। यह कहानी है अजितेश अर्गल की, जिन्होंने इस सीजन में बतौर अंपायर डेब्यू किया।
अंडर-19 वर्ल्ड कप में चमके थे अजितेश
अजितेश अर्गल तेज गेंदबाज थे और 2008 के अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। उस टीम में रवींद्र जडेजा और मनीष पांडे भी शामिल थे। साउथ अफ्रीका के खिलाफ लो-स्कोरिंग फाइनल में अजितेश ने 5 ओवर में सिर्फ 7 रन देकर 2 विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द मैच बने।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026: कोहली के तूफान में उड़ी गुजरात, टॉप-2 में RCB की एंट्री, इन टीमों पर मंडरा रहा बाहर होने का खतरा
क्रिस गेल से भी आगे निकले साई सुदर्शन, RCB के गढ़ में तोड़ दिए 3 बड़े रिकॉर्ड, शतक जड़कर रचा नया इतिहास!
चोट कंधे में और बदलाव सिर के नाम पर…कन्कशन सब्स्टीट्यूट के फैसले पर मचा बवाल, MI ने नियमों का उठाया फायदा?
IPL के असली सुपरमैन! टॉप-5 फील्डर्स में विदेशी खिलाड़ियों का कब्जा, तिलक वर्मा ने बचाई भारत की लाज
आईपीएल में खिलाड़ी के तौर पर नहीं मिला मौका
2008 में जब आईपीएल शुरू हुआ, तब कोहली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से जुड़े, जडेजा राजस्थान रॉयल्स में गए, जबकि अजितेश को पंजाब किंग्स ने खरीदा। हालांकि, उन्हें कभी खेलने का मौका नहीं मिला।
इसके बाद वह घरेलू क्रिकेट में बड़ौदा की टीम से जुड़े, लेकिन ज्यादा सफलता नहीं मिली। उन्होंने करीब 10 फर्स्ट क्लास मैचों में 24 विकेट लिए और सीमित अवसरों में ही खेल पाए। धीरे-धीरे वह क्रिकेट से दूर होते चले गए।
2023 बना टर्निंग पॉइंट
क्रिकेट में ज्यादा मौके न मिलने के बाद अजितेश ने स्पोर्ट्स कोटे से इनकम टैक्स विभाग में नौकरी शुरू कर दी। लेकिन 2023 में उन्होंने फिर से मैदान पर वापसी का फैसला किया और BCCI की अंपायरिंग परीक्षा पास कर ली। इसके बाद उन्होंने रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी, WPL और इंडिया ए मैचों में अंपायरिंग कर अपनी पहचान बनाई।
यह भी पढ़ें- IPL 2026: कोहली के तूफान में उड़ी गुजरात, टॉप-2 में RCB की एंट्री, इन टीमों पर मंडरा रहा बाहर होने का खतरा
अब कोहली के सामने ले सकते हैं फैसले
अजितेश अर्गल ने IPL 2026 में अंपायर के रूप में डेब्यू कर लिया है। 22 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के मैच में उन्होंने पहली बार मैदान पर अंपायरिंग की। अब अगर भविष्य में उन्हें RCB के मैच में अंपायरिंग का मौका मिलता है, तो वह उसी विराट कोहली के सामने फैसले लेते नजर आ सकते हैं, जिनके साथ कभी उन्होंने वर्ल्ड कप जीता था। यह कहानी एक खिलाड़ी से अंपायर बनने तक के अनोखे सफर को दर्शाती है जो संघर्ष, धैर्य और वापसी की एक मजबूत मिसाल है।
Ajitesh argal ipl 2026 umpire debut virat kohli under 19 teammate
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शिवसेना के नाम और निशान की जंग, 29 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में महामुकाबला, क्या पलट जाएगी महाराष्ट्र की बाजी?
Apr 25, 2026 | 08:33 AM18 साल पहले कोहली को विश्व विजेता बनाने वाला खिलाड़ी…IPL में नहीं मिला मौका तो बना IT ऑफिसर, अब किया डेब्यू
Apr 25, 2026 | 08:30 AMNagpur RTO ‘हफ्ता सिंडिकेट’ पर कब्जे की जंग! अफसरों के गैंगवार ने लिया खतरनाक मोड़, ‘सुपारी’ कनेक्शन से सनसनी
Apr 25, 2026 | 08:27 AMPune Municipal Corporation सभा में हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट, भाजपा ने प्रस्ताव ठुकराया
Apr 25, 2026 | 08:26 AMPune Water Crisis: फ्लैट खरीदारों को टैंकर पर छोड़ने वाले बिल्डरों पर सख्ती की मांग, PMC में छिड़ा बवाल
Apr 25, 2026 | 08:15 AMWest Bengal Election 2026, हिंसा पर RSS का बड़ा प्रहार, दत्तात्रेय होसबले ने ममता सरकार को घेरा
Apr 25, 2026 | 08:13 AMनागपुर में ई-टिकट कालाबाजारी का भंडाफोड़: रेलवे ने 67 टिकट जब्त कर रैकेट का किया पर्दाफाश
Apr 25, 2026 | 08:11 AMवीडियो गैलरी

UP News: मेरठ का तुषार कैसे बना ‘हिजबुल्लाह’? मोबाइल और इंस्टाग्राम ने बनाया आतंकी
Apr 24, 2026 | 10:28 PM
PM मोदी के हुगली दौरे के बाद क्या बदला माहौल? महिलाओं ने सुरक्षा पर उठाए सवाल, युवाओं ने मांगा रोजगार
Apr 24, 2026 | 10:23 PM
संदीप पाठक के पास थे सिर्फ 3 रास्ते…जानें IIT प्रोफेसर ने AAP छोड़ क्यों चुना BJP का साथ? देखें VIDEO
Apr 24, 2026 | 10:12 PM
पहाड़ों पर ₹80 की पानी की बोतल का सच: क्या यह लूट है या मजबूरी? हकीकत जानकर दंग रह जाएंगे
Apr 24, 2026 | 10:09 PM
UP बोर्ड में लड़कियों की बादशाहत! टॉपर्स लिस्ट में केवल एक लड़का, कशिश और शिखा वर्मा ने किया प्रदेश का नाम रोशन
Apr 24, 2026 | 02:04 PM
‘तुम यहां क्या कर रहे हो…?’, केदारनाथ धाम में मुस्लिम के साथ गाली-गलौज, VIDEO हुआ वायरल
Apr 23, 2026 | 10:43 PM














