-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Rcb Vs Srh Jacob Duffy Shines On Ipl Debut Wins Player Of The Match
RCB vs SRH: IPL में डेब्यू करते ही छाए जैकब डफी, जीता ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Jacob Duffy: आईपीएल 2026 के ओपनिंग मैच में आरसीबी ने एसआरएच को 6 विकेट से हराया। जैकब डफी की घातक गेंदबाजी और विराट-देवदत्त की शानदार पारियों से बेंगलुरु ने आसान जीत दर्ज की।

जैकब डफी (फोटो-सोशल मीडिया)
Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (आईपीएल 2026) के उद्घाटन मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 6 विकेट से हरा दिया। आरसीबी की जीत में विराट और देवदत्त की बेहतरीन अर्धशतकीय पारियों के अलावा तेज गेंदबाज जैकब डफी की अहम भूमिका रही।
डफी का यह पहला आईपीएल मैच था और पहले मैच में ही शानदार गेंदबाज करते हुए उन्होंने प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता। जैकब डफी ने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट लिए थे। डफी ने हेड, अभिषेक और नितीश रेड्डी के अहम विकेट लेते हुए एसआरएच की बल्लेबाजी के शीर्ष क्रम को झकझोर दिया
शानदार प्रदर्शन के बाद डफी ने क्या कहा?
मैच के बाद डफी ने कहा, “बहुत अच्छा लग रहा है। मैंने बैंगलोर और आरसीबी के बारे में बहुत अच्छी-अच्छी बातें सुनी हैं। कैंपेन की शुरुआत करने का यह एक जबरदस्त तरीका है। मैं बस उस बड़े खिलाड़ी की जगह (हेजलवुड) बचाकर रख रहा हूं। हमने यह पहचान लिया है कि बैंगलोर में नई गेंद थोड़ा-बहुत असर दिखाती है। हम यहां की परिस्थितियों और यहां क्या चीजें काम करती हैं, इस बारे में काफी चर्चा करते हैं। यह विकेट थोड़ा अलग है। पिछले कुछ महीनों में मैंने यहां इस तरह की उछाल वाला कोई विकेट नहीं देखा है। जब तक गेंद यहां नई और सख्त रहती है, तब तक गेंदबाजी करने का यह सबसे अच्छा समय होता है।”
सम्बंधित ख़बरें
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
Mohammed Siraj: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद सिराज, इस धुरंधर गेंदबाज को टीम में मिली जगह
‘क्योंकि यह जगह घर है…,’ Virat Kohli ने RCB के लगातार 2 बार चैंपियन बनने पर लिखा भावुक संदेश
मुकाबले का हाल
मैच की बात करें तो आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही। हालांकि इसके बाद भी 200 रनों का आंकड़ा पार किया। हैदराबाद ने 9 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कप्तान ईशान किशन ने 38 गेंदों में 80 रनों की पारी खेली। वहीं अनिकेत वर्मा ने 18 गेंदों में 43 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। वहीं हनरिच क्लासेन ने 31 रनों का योगदान दिया। आरसीबी के लिए जेकब डफी ने 3, रोमारियो शेफर्ड ने 3 विकेट चटकाए।
यह भी पढ़ें: IPL में कप्तानी करते ही छाए ईशान किशन, डेब्यू में बना डाला ये खास रिकॉर्ड
जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने महज 15.4 ओवर में ही 203 रन बनाकर मुकाबले को जीत लिया। विराट कोहली ने नाबाद 69 रनों की पारी खेली। वहीं देवदत्त पडिक्कल ने 26 गेंदों में ही 61 रन बनाकर मुकाबले को एकतरफा कर दिया। रजत पाटीदार ने 31 और टिम डेविड ने 16 रनों का योगदान दिया। हैदराबाद के लिए डेविड पेन ने 2 विकेट चटकाए।
Rcb vs srh jacob duffy shines on ipl debut wins player of the match
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
राम मंदिर चढ़ावा विवाद में नई SIT गठित, IG किरण एस को मिली कमान; सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सरकार ने लिया फैसला
Jul 26, 2026 | 05:38 PMसामाजिक मुद्दे पर बनी ‘द इंडिया स्टोरी’ को नहीं मिल रहे दर्शक, दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर रही फीकी
Jul 26, 2026 | 05:30 PMमन की बात में PM मोदी ने किया MP का जिक्र, सीधी के 1500 तालाब और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों की सराहना की
Jul 26, 2026 | 05:11 PMUPSC Vacancy 2026: दिल्ली शिक्षा विभाग में 828 प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल पदों पर भर्ती शुरू, ऐसे करें आवेदन
Jul 26, 2026 | 05:10 PMVEDIO: नासिक में आसमानी आफत, गोदावरी के रौद्र रूप से पुराने शहर में तबाही, 50 से अधिक दुकानों में घुसा पानी
Jul 26, 2026 | 05:10 PMYavatmal News: यवतमाल के वणी में खस्ताहाल पुलिस स्टेशन बना खतरा, विधायक से नए भवन की मांग
Jul 26, 2026 | 05:08 PMExplainer: एक प्रधान के जाने से क्या बदल जाएगी पूरी शिक्षा व्यवस्था? प्रदर्शन सफल, लेकिन कहां फेल हो गई CJP!
Jul 26, 2026 | 05:08 PMवीडियो गैलरी

अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM














