-
सोम, 6 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Aiff President Kalyan Chaubey Wrote Letter To Mamata Banerjee Related To Durand Cup 2024
ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन ने लिखा ममता बनर्जी को लेटर, डूरंड कप मैचेस कोलकाता में कराने की मांग
- Written By: मृणाल पाठक
ऑल इडिया फुटबॉल फेडरेशन ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को पत्र लिखते हुए कोलकाता में डूरंड कप मैचेस को बहाल करने की मांग की है। यह पत्र फेडरेशन की अध्यक्ष कल्याण चौबे की तरफ से लिखा गया है।

AIFF ने ममता बनर्जी को पत्र लिखा (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: ऑल इडिया फुटबॉल फेडरेशन ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को पत्र लिखते हुए कोलकाता में डूरंड कप मैचेस को बहाल करने की मांग की है। यह पत्र फेडरेशन की अध्यक्ष कल्याण चौबे की तरफ से लिखा गया है। कोलकाता में जूनियर डॉक्टर की रेप और हत्या के बाद हो रहे प्रदर्शनों के मद्देनजर मोहन बागान सुपर जायंट और ईस्ट बंगाल एफसी के बीच के बीच खेले जाने वाले डूरंड कप फुटबॉल मैच को रद्द कर दिया गया था। यह मैच कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेला जाना था।
जूनियर डॉक्टर रेप और हत्या के चलते चल रहे व्यापक विरोध के कारण खेल की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए डूरंड कप के दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच को कोलकाता से शिलांग स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया। था। लेकिन एआईएफएफ के अध्यक्ष ने फुटबॉल प्रशंसकों से मिली अपीलों का हवाला देते हुए डूरंड कप मैचेस को कोलकाता में आयोजित करवाने का आग्रह किया है।
All India Football Federation president Kalyan Chaubey writes to West Bengal CM Mamata Banerjee to reinstate the Durand Cup matches in Kolkata. pic.twitter.com/8gkfitReTA — ANI (@ANI) August 21, 2024
एआईएफएफ के बयान में कल्याण चौबे के हवाले से कहा गया कि मुझे न केवल भाग लेने वाली टीमों के समर्थकों से बल्कि दुनिया भर के फुटबॉल प्रशंसकों से भी कई अपीलें मिली हैं, जिसमें कोलकाता में डूरंड कप मैचों को फिर से आयोजित करने का अनुरोध किया गया है। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से आवश्यक कदम उठाने और उपाय करने का भी आग्रह किया, ताकि डूरंड कप मैच कोलकाता में आयोजित किए जा सकें।
मोहन बागान सुपर जायंट और ईस्ट बंगाल एफसी के बीच के डूरंड कप के क्वार्टर फाइनल फुटबाल मैच 18 अगस्त को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के प्रतिष्ठित साल्ट लेक स्टेडियम में खेला जाना था। गौरतलब है कि मोहन बागान सुपर जायंट और ईस्ट बंगाल एफसी की भिंड़त फुटबॉल प्रेमियों के बीच सबसे ज्यादा लोकप्रिय मानी जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
हादसे के इंतजार में नागपुर महानगर पालिका? व्यस्ततम इलाके में जर्जर इमारत को लेकर प्रशासन ने साध रखी है चुप्पी
Monsoon Hair Care Tips: मानसून में हेयर फॉल और ऑयली स्कैल्प से बचने के लिए अपनाएं ये असरदार उपाय
अग्निवीरों के लिए बड़ा अपडेट! 25% नहीं, अब ज्यादा जवान हो सकते हैं परमानेंट, सरकार के पास पहुंचा प्रस्ताव
चैंपियन ऑस्ट्रेलिया पर हुई करोड़ों की बारिश! हारकर भी इंग्लैंड ले गई मोटी रकम; जानें भारत के हिस्से कितना आया?
यह भी पढ़ें- ऋषभ पंत ने ‘सुपरस्टार’ रजनीकांत को किया कॉपी, इंस्टाग्राम पर गैंगस्टर लुक ने फैलाई सनसनी
क्या है डूरंड कप?
डूरंड कप को इंडियन ऑयल और कोल इंडिया लिमिटेड द्वारा प्रायोजित किया जाता है। यह भारत में एक वार्षिक घरेलू फुटबॉल प्रतियोगिता है जो पहली बार 1888 में शिमला, हिमाचल प्रदेश में आयोजित की गई थी। डूरंड फुटबॉल टूर्नामेंट सोसाइटी (DFTS) और अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) द्वारा आयोजित यह टूर्नामेंट एशिया का सबसे पुराना मौजूदा क्लब फुटबॉल टूर्नामेंट और दुनिया की पांचवीं सबसे पुरानी राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता है।
Aiff president kalyan chaubey wrote letter to mamata banerjee related to durand cup 2024
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
हादसे के इंतजार में नागपुर महानगर पालिका? व्यस्ततम इलाके में जर्जर इमारत को लेकर प्रशासन ने साध रखी है चुप्पी
Jul 06, 2026 | 02:38 PMMonsoon Hair Care Tips: मानसून में हेयर फॉल और ऑयली स्कैल्प से बचने के लिए अपनाएं ये असरदार उपाय
Jul 06, 2026 | 02:30 PMअग्निवीरों के लिए बड़ा अपडेट! 25% नहीं, अब ज्यादा जवान हो सकते हैं परमानेंट, सरकार के पास पहुंचा प्रस्ताव
Jul 06, 2026 | 02:29 PMचैंपियन ऑस्ट्रेलिया पर हुई करोड़ों की बारिश! हारकर भी इंग्लैंड ले गई मोटी रकम; जानें भारत के हिस्से कितना आया?
Jul 06, 2026 | 02:29 PMदेसाईगंज रेत घाट घोटाला: 6 लाख ब्रास अवैध खनन का दावा, ईडी से जांच की मांग
Jul 06, 2026 | 02:28 PMखतरे की घंटी है एशिया की सबसे बड़ी अजनी रेलवे क्वार्टर बदहाली पर, CRMS ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा
Jul 06, 2026 | 02:24 PM8th Pay Commission: भुवनेश्वर में 8वें वेतन आयोग की बड़ी बैठक, क्या कर्मचारियों के लिए आएगी खुशखबरी?
Jul 06, 2026 | 02:24 PMवीडियो गैलरी

पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, कच्चा तेल सस्ता होने पर भी नहीं घट रहे रेट; सरकार का बड़ा खुलासा, देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:32 PM
आगरा के होटल से हिंदू लड़की का VIDEO वायरल, शहर में भारी बवाल; हिंदू महासभा ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम
Jul 05, 2026 | 09:17 PM
पैर फ्रैक्चर का इलाज कराने गए युवक की मौत, अस्पताल ने थमाया 18 लाख का बिल; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:05 PM
Ali Khamenei Funeral: खामेनेई के जनाजे के बीच “3000” कब्रें क्यों खोद रहा ईरान?-VIDEO
Jul 05, 2026 | 04:18 PM
‘अमेरिका में सभ्यता और इतिहास की कमी’, ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 03:07 PM
Khamenei Funeral: ईरान में खामेनेई के जनाजे की भीड़ देख ट्रंप ने किसे दे दी धमकी?, VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:43 PM










