-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Central Government Released Rs 11603 Crore As Bonus To States Before Diwali
दिवाली से पहले राज्यों को बोनस, केंद्र ने जारी किए 1,01,603 करोड़; इस राज्य को मिला सबसे ज्यादा पैसा
- Written By: मनोज आर्या
Central Government: केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि चालू त्योहारी सीजन के बीच केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को 1,01,603 करोड़ रुपए का अतिरिक्त कर हस्तांतरण जारी किया है।

पीएम मोदी, (फाइल फोटो)
Festival Booster: केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि चालू त्योहारी सीजन के बीच केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को 1,01,603 करोड़ रुपए का अतिरिक्त कर हस्तांतरण जारी किया है। यह सामान्य मासिक हस्तांतरण से अतिरिक्त राशि है, जो 10 अक्टूबर को जारी होने वाली है। मंत्रालय के अनुसार, त्योहारों के मौसम को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है ताकि राज्य पूंजीगत व्यय में तेजी ला सकें और अपने विकास एवं कल्याण संबंधी व्यय को फाइनेंस कर सकें।
देश के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश को सबसे अधिक 18,227 करोड़ रुपए मिले, इसके बाद बिहार (10,219 करोड़ रुपए), मध्य प्रदेश (7,976 करोड़ रुपए), पश्चिम बंगाल (7,644 करोड़ रुपए), महाराष्ट्र (6,418 करोड़ रुपए) और राजस्थान (6,123 करोड़ रुपए) का स्थान रहा।
कर्नाटक को मिला 3,705 करोड़
आंध्र प्रदेश (4,112 करोड़ रुपए), ओडिशा (4,601 करोड़ रुपए), तमिलनाडु (4,144 करोड़ रुपए), कर्नाटक (3,705 करोड़ रुपए) और झारखंड (3,360 करोड़ रुपए) को भी महत्वपूर्ण अतिरिक्त कर हस्तांतरण प्राप्त हुआ। इससे पहले, वित्त मंत्रालय ने कहा था कि केंद्र ने अप्रैल-जुलाई के दौरान करों में हिस्सेदारी के रूप में राज्य सरकारों को 4,28,544 करोड़ रुपए हस्तांतरित किए, जो पिछले वर्ष की तुलना में 61,914 करोड़ रुपए अधिक है।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate Today: ईरान अमेरिका तनाव के बीच सोने और चांदी के भाव में हलचल, जानिए ताजा रेट
विस्फोटक फैक्ट्रियों में हादसों की जांच के लिए केंद्र ने बनाई विशेष समिति; नागपुर हाई कोर्ट में सुनवाई टली
Top 10 Richest People in Bihar 2026: ये हैं बिहार के 10 सबसे अमीर लोग, नेट वर्थ कितनी? तस्वीरों में देखें
Gold-Silver Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में फिर से आई गिरावट, जानिए आज के लेटेस्ट रेट्स
केंद्र सरकार को कितने रुपये मिले?
इस बीच, केंद्र सरकार को इस अवधि के दौरान 10,95,209 करोड़ रुपए प्राप्त हुए, जो 2025-26 के बजट अनुमानों (BE) का 31.3 प्रतिशत है। इसमें से 6,61,812 करोड़ रुपए केंद्र को प्राप्त शुद्ध कर राजस्व, 4,03,608 करोड़ रुपए गैर-कर राजस्व और 29,789 करोड़ रुपए गैर-ऋण पूंजीगत प्राप्तियां हैं। इस अवधि के दौरान केंद्र सरकार द्वारा किया गया कुल व्यय 15,63,625 करोड़ रुपए था, जो 2025-26 के बजट अनुमानों का 30.9 प्रतिशत है।
इस कुल राशि में से 12,16,699 करोड़ रुपए राजस्व खाते में और 3,46,926 करोड़ रुपए पूंजी खाते में हैं, जो बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर खर्च किए जाते हैं। कुल राजस्व व्यय में ब्याज भुगतान का योगदान 4,46,690 करोड़ रुपए रहा, जबकि प्रमुख सब्सिडी का योगदान 1,13,592 करोड़ रुपए रहा।
ये भी पढ़ें: GST कटौती के बाद भी नहीं घटा कलेक्शन, सिंतबर में 9.1% बढ़कर ₹1.89 लाख करोड़ हुआ
केंद्रीय कर्मचारियों की डीए में बढ़ोतरी
गौरतलब है कि बुधवार को एक अक्टूबर को कैबिनेट ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। बुधवार को कैबिनेट ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की। इसके साथ ही महंगाई भत्ता (DA) अब 55% से बढ़कर 58% हो गया है। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई, 2025 से प्रभावी होगी। कर्मचारियों को दीवाली से ठीक पहले अक्टूबर के वेतन के साथ जुलाई, अगस्त और सितंबर का बकाया भी मिलेगा। इसका मतलब है कि कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के वेतन में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
Central government released rs 11603 crore as bonus to states before diwali
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर: 75 हजार आवेदन, 5 हजार को ही घर! विकास ठाकरे ने उठाए पीएम आवास योजना पर सवाल; कार्रवाई की मांग
Jul 11, 2026 | 04:05 PMरेलवे स्टेशन पर सफाईकर्मी की हरकत कैमरे में कैद, प्लेटफॉर्म की गंदगी ट्रैक पर फेंकने का वीडियो वायरल
Jul 11, 2026 | 04:03 PMमुंबई मेट्रो वन को बड़ी राहत: 2,771 रुपए करोड़ के कर्ज पुनर्गठन समझौते से खत्म होगा वित्तीय संकट
Jul 11, 2026 | 04:02 PMवियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत, कई अब भी लापता, सामने आया खौफनाक VIDEO
Jul 11, 2026 | 03:59 PM‘यह सामान्य बदलाव नहीं…’, दतिया में BJP के फैसले से सियासी भूचाल; सीनियर पत्रकार ने डिकोड की पूरी रणनीति
Jul 11, 2026 | 03:59 PMGadchiroli News: गड़चिरोली के कुनघाड़ा में नेटवर्क संकट, कॉल और इंटरनेट सेवा प्रभावित
Jul 11, 2026 | 03:57 PMLock Upp 2: आकांक्षा चमोला के बाद अब माधुरी पर आया पामेला सेरेना का दिल, मजेदार फ्लर्टिंग ने बटोरी सुर्खियां
Jul 11, 2026 | 03:56 PMवीडियो गैलरी

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM














