-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- After 10 Years Kkr Won Ipl Trophy Kkr Went Emotional Gambhir And Nayar Played Vital Role In Victory
10 साल बाद KKR ने जीता IPL, भावुक हुए खिलाड़ी, गंभीर और नायर का अहम रहा योगदान
- Written By: प्रिया जैस
केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद को 113 रन पर ढेर करने के बाद एकतरफा फाइनल में आठ विकेट से जीत दर्ज कर तीसरी ट्रॉफी जीती। अपनी जीत का जश्न मनाते हुए भावनाओं से भरे केकेआर के खिलाड़ियों ने इसके लिए ‘मेंटोर' गौतम गंभीर और सहायक कोच अभिषेक नायर के योगदान को अहम बताया। खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजी को ट्रॉफी तोहफे में दी।

जीत के बात भावुक हुए आन्द्रे रसेल (सौजन्य- सोशल मीडिया)
चेन्नई: चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाड़ियों ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का खिताब अपने नाम किया। केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद को 113 रन पर ढेर करने के बाद एकतरफा फाइनल में आठ विकेट से जीत दर्ज कर तीसरी ट्रॉफी जीती। इससे पहले 2012 और 2014 के बाद 10 साल बाद 2024 में तीसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की। अपनी जीत का जश्न मनाते हुए भावनाओं से भरे केकेआर के खिलाड़ियों ने इसके लिए ‘मेंटोर’ गौतम गंभीर और सहायक कोच अभिषेक नायर के योगदान को अहम बताया।
आंद्रे रसेल और हर्षित राणा के लिए आईपीएल चैम्पियन बनने के बाद अपनी भावना व्यक्त करना मुश्किल हो रहा था, उन्होंने भी नायर की प्रशंसा की। फाइनल में दो विकेट लेने वाले हर्षित राणा ने जीत के बाद कहा, ‘‘मैं कितना खुश हूं, यह बता नहीं सकता।” जीत के बाद अपनी खुशी का इज़हार करना खिलाड़ियों के लिए मुश्किल हो रहा था।
ट्रॉफी फ्रेंचाइजी के लिए तोहफा
सम्बंधित ख़बरें
IND vs ENG: 125 रन की हार के बाद टीम इंडिया के बचाव में उतरे गौतम गंभीर, बोले- एक मैच से टीम…
IND vs ENG: 17वें ओवर का वो ‘ब्लंडर’, जिसने भारत के हाथ से छीनी जीत; श्रेयस अय्यर ने बताया हार का असली कारण
हार के बाद घिरे श्रेयस और कोच गंभीर, बताया ऑरेंज कैप विनर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से क्यों रखा बाहर
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, अगले मैच में ऐसा होगा जीत का पक्का प्लान
अनुभवी रसेल भी अपने आंसुओं को रोकने की कोशिश कर रहे थे और उनके पास इस खुशी को बयां करने के लिए शब्द नहीं थे। रसेल ने कहा, ‘‘बयां करने के लिए शब्द नहीं हैं। यह खिताब बहुत मायने रखता है। मुझे खुशी है कि हम सभी अनुशासित थे और एक लक्ष्य के लिए काम करते थे। इस फ्रेंचाइजी ने मेरे लिए बहुत कुछ किया है। यह ट्रॉफी हम सभी की ओर से उनके लिए एक तोहफा है।
अपनी स्पिन गेंदबाजी से सत्र का सफल समापन करने वाले वरुण चक्रवर्ती ने नायर के योगदान की सराहना करते हुए कहा, ‘‘अभी मैं सिर्फ उस व्यक्ति के बारे में सोच सकता हूं जिसने इस कोर टीम को बनाया है, वो हैं अभिषेक नायर।” उन्होंने नायर को अपनी ओर बुलाते हुए कहा, ‘‘कृपया यहां आयें।”
अभिषेक नायर को दिया श्रेय
वेंकटेश अय्यर 26 गेंद में 52 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने भी टीम की सफलता में नायर की भूमिका का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘ट्राफी जीतकर खुश हूं। जैसा कि वरुण ने कहा कि अभिषेक नायर को सारा श्रेय जाता है। कुछ लोगों के योगदान पर ध्यान नहीं जाता है लेकिन मैं यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि ऐसा नहीं हो। वह जिस तरह से इस फ्रेंचाइजी के लिए काम कर रहे हैं, इस व्यक्ति को सारा श्रेय जाता है।” वेंकटेश ने कहा, ‘‘ यह जीत उन प्रशंसकों के लिए है जो साल दर साल आते रहे और 10 साल तक इंतजार करते रहे।”
राणा ने लिखा था ‘जीजी’ को संदेश
नितीश राणा ने कहा, ‘‘मैं एक छोटी सी बात साझा करना चाहता हूं कि जब ‘जीजी’ (गौतम गंभीर) भैया को ‘मेंटोर’ बनाया गया तो मैंने उन्हें एक लंबा संदेश भेजा क्योंकि मैं बहुत खुश था। लेकिन उन्होंने जवाब देते हुए कहा, ‘धन्यवाद, लेकिन मुझे खुशी होगी अगर हम पोडियम पर अपने हाथ में ट्रॉफी लिये खड़े हों’। आज वो दिन है और मैं उस संदेश को कभी नहीं भूलूंगा।’
सात साल का सपना पूरा
खतरनाक ट्रेविस हेड को आउट करने वाले तेज गेंदबाज वैभव अरोड़ा ने कहा, ‘‘मेरी भूमिका नयी गेंद से विकेट लेने की है। उसके बाद स्पिनर अपना काम कर रहे थे। इसलिए आज भी पावरप्ले में विकेट लेना ही लक्ष्य था जो हुआ भी। रिंकू सिंह ने कहा, ‘‘मेरा सात साल का सपना पूरा हो गया। आखिरकार मैं ट्रॉफी उठाऊंगा। मुझे अपनी पूरी टीम और ‘जीजी’ सर पर गर्व है। यह भगवान की योजना थी।”
मिचेल स्टार्क सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज
केकेआर के गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने केकेआर के खिलाड़ियों के प्रदर्शन की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि पिछले दो साल काफी कठिन थे। हम क्वालीफाई नहीं कर पाये थे। पर अब हम इस पल का आनंद ले सकते हैं।” फाइनल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी मिचेल स्टार्क के बारे में पूछे जाने पर अरुण ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि मिच के टीम में आने से टीम के अन्य युवाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है। वह शायद दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं। एक बार जब उन्होंने भारतीय परिस्थितियों को समझ लिया तो वे बेहतरीन हो गये।”
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दी बधाई
उन्होंने कहा, ‘‘स्पिनर उम्र के साथ परिपक्व होते हैं। सुनील नारायण और वरुण चक्रवर्ती मिलकर गेंदबाजी कर रहे हैं, यह शानदार था।” नारायण के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘वह हमारी बल्लेबाजी में एक बिल्कुल अलग आयाम लेकर आये हैं। गौतम ने जोर देकर कहा कि वह पारी का आगाज करें और इसका फायदा मिला। शानदार रात है और अब जश्न मनाने का समय है।” पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी केकेआर को तीसरी ट्राफी जीतने के लिए बधाई दी।
(एजेंसी)
After 10 years kkr won ipl trophy kkr went emotional gambhir and nayar played vital role in victory
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सागर के देवरी के सांदीपनि स्कूल में एडमिशन संकट! सैकड़ों छात्रों का भविष्य अधर में, आंदोलन की चेतावनी
Jul 09, 2026 | 08:11 PMPM मोदी की ऑस्ट्रेलिया यात्रा से भारत को बड़ा फायदा! रक्षा, ऊर्जा और यूरेनियम पर हुए अहम समझौते
Jul 09, 2026 | 08:01 PMपरिचित ही बन रहे हैं महिलाओं के दुश्मन… NCRB के आंकड़ों पर स्मृति ईरानी का बड़ा बयान, कही ये बात
Jul 09, 2026 | 07:53 PMकेंद्रीय मंत्री के बेटे को POCSO केस में बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने दी सशर्त जमानत
Jul 09, 2026 | 07:49 PMग्वालियर: एयरफोर्स अफसर की बेटी के स्कूल से गायब होने का सस्पेंस! टीचर को दिया गलत नंबर; हाईवे पर मिली बच्ची
Jul 09, 2026 | 07:47 PMसावन में इन 6 शुभ अवसरों पर करें शिवलिंग का जलाभिषेक, भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए नोट कर लें पूरी लिस्ट
Jul 09, 2026 | 07:40 PMMP कांग्रेस को बड़ा झटका: राकेश सिंह यादव भाजपा में हुए शामिल; हेमंत खंडेलवाल ने किया स्वागत
Jul 09, 2026 | 07:33 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














