-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India Vs England T20 Series Captain Shreyas Iyer Blames 17th Over For Loss
IND vs ENG: 17वें ओवर का वो ‘ब्लंडर’, जिसने भारत के हाथ से छीनी जीत; श्रेयस अय्यर ने बताया हार का असली कारण
- Written By: प्रिया जैस
IND vs ENG Shreyas Iyer: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज की शुरुआत हार के साथ की। दूसरे मैच में शर्मनाक हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने एक अहम बयान दिया है।

श्रेयस अय्यर (सौजन्य-IANS)
Shreyas Iyer Blames 17th Over For Loss: मैनचेस्टर में भारत को टी20 सीरीज के दूसरे मैच में इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड में शनिवार को टी20 सीरीज का दूसरा मैच 4 विकेट से गंवाया। इस हार के बाद भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान सामने आया है।
पांच मुकाबलों की सीरीज में 0-1 से पिछड़ने के बाद श्रेयस अय्यर ने रवि बिश्नोई की खराब गेंदबाजी की ओर इशारा करते हुए कहा कि वह किसी एक खिलाड़ी को हार का दोषी नहीं ठहराना चाहते। मैनचेस्टर में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 7 विकेट खोकर 190 रन बनाए थे।
किसी एक खिलाड़ी पर उंगली नहीं उठाना चाहता
इसके जवाब में इंग्लैंड ने 19 ओवरों में ही 4 विकेट शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, “हम सभी जानते हैं कि कहां गलती हुई, लेकिन मैं किसी एक खिलाड़ी पर उंगली नहीं उठाना चाहता।”
सम्बंधित ख़बरें
IND vs ENG: आखिर क्यों हारी टीम इंडिया? इंग्लैंड के खिलाफ शर्मनाक हार के 5 बड़े कारण आए सामने
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया की हालत खराब, चार साल बाद T20 लिस्ट में छिनी नंबर-1 की कुर्सी
इंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
IND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
इंग्लैंड की टीम ने 16वें ओवर के खेल तक 5 विकेट खोकर 142 रन बनाए थे, लेकिन अगले ओवर में रवि बिश्नोई ने 29 रन लुटा दिए। इस ओवर में कुल 2 नो-बॉल भी फेंकी। इस गेंदबाज ने 4 ओवरों में कुल 60 रन लुटाए, मगर एक भी विकेट हाथ नहीं लगा।
मजबूत वापसी का जताया भरोसा
कप्तान ने 25 वर्षीय लेग स्पिनर को लेकर कहा, “मुझे लगता है कि एक नो-बॉल हुई, लेकिन मुझे यकीन है कि वह और मजबूत होकर वापसी करेंगे। फिर 17वें ओवर में मैच हाथ से निकल गया, उन्हें इससे सीखना होगा। इस पिच पर यह एक जबरदस्त स्कोर था, खासकर आखिरी ओवर में तिलक के शानदार 20 रन।”
🚨 ENGLAND WIN BY 4 WICKETS AGAINST INDIA INDIA LOST BECAUSE OF RAVI BISHNOI’S OVER. WELL PLAYER BETHELL RISING STAR FOR ENGLAND pic.twitter.com/hXjG1W8sg1 — U M A R (@Maaalik9) July 4, 2026
इंग्लैंड की जीत में सबसे बड़ा हाथ जैकब बेथेल का रहा, जिन्होंने 46 गेंदों में 5 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ नाबाद 76 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने इस खिलाड़ी की तारीफ में कहा, “बेथेल ने जिस तरह से गेंदबाजों का सामना किया, वह काबिल-ए-तारीफ था। मुझे लगता है कि सैम करन ने शुरुआत में ही मैदान के आयाम को समझ लिया था और हमारे बाएं हाथ के बल्लेबाजों को शॉट खेलने के लिए जगह नहीं दी। बल्लेबाज लेग साइड पर मजबूत हैं, और वह उन्हें वहां खेलने नहीं दे रहे थे।”
यह भी पढ़ें – ओल्ड ट्रैफर्ड में आया जैकब बेथेल का तूफान! इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
वैभव के डेब्यू पर बोले श्रेयस अय्यर
वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल और 99 दिन की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया, जिसके साथ वैभव भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। हालांकि, वह 10 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हो गए। वैभव के डेब्यू पर भारतीय कप्तान ने कहा, “मुझे लगता है कि उनमें एक बेबाक अंदाज है, उन्हें खेलते देखना वाकई शानदार है। मुझे नहीं लगा था कि वह घबराएंगे। पिछले कुछ महीनों और वर्षों में उन्होंने जबरदस्त क्रिकेट खेला है। उन्होंने वाकई मौके के हिसाब से बेहतरीन खेल दिखाया; उन्हें खेलते देखना बहुत अच्छा लगा।”
India vs england t20 series captain shreyas iyer blames 17th over for loss
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PMअचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PMलॉर्ड्स में यास्तिका भाटिया ने शानदार शतक जड़कर रचा इतिहास, इंग्लैंड को जीत के लिए 457 रन का विशाल लक्ष्य
Jul 12, 2026 | 08:18 PMमहाराष्ट्र को रेलवे फाटक मुक्त बनाने की तैयारी, 145 आरओबी निर्माण को मंजूरी, CM फडणवीस ने की घोषणा
Jul 12, 2026 | 08:16 PMTea Board India में मैनेजमेंट ट्रेनी की भर्ती, MBA/PGDM उम्मीदवारों के लिए मौका; 35 हजार रुपये मिलेगी सैलरी
Jul 12, 2026 | 08:13 PMझाड़ू छोड़ जिम मशीन पर चढ़ीं नौकरानी, CCTV वीडियो देख बोले लोग- ‘फिटनेस का असली जुनून यही है’
Jul 12, 2026 | 07:59 PMटिकट चाहिए तो अखिलेश से मिलिए…नहीं करूंगा किसी की सिफारिश, सपा सांसद आनंद भदौरिया की कार्यकर्ताओं को नसीहत
Jul 12, 2026 | 07:48 PMवीडियो गैलरी

नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM
रिवार्ड ट्रिप का खौफनाक अंत! आखिर वियतनाम में कैसे डूबी भारतीयों से भरी नाव? सच उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 04:35 PM
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने दो बार के विधायक घनश्याम तिवारी को दिया टिकट; उम्मीदवारी के बाद क्या बोले- VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:44 PM
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच! राम मंदिर मामले में सचिन पायलट ने BJP को घेरा, नेशनल हेराल्ड से की तुलना
Jul 12, 2026 | 02:43 PM
इंदौर में पत्नी की बेरहमी से हत्या, बेटी को झूठ बोलकर फरार हुआ आरोपी पति-VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:02 PM
उज्जैन के उत्कृष्ट विद्यालय में बवाल, इंटर्न शिक्षिका पर अभद्रता और शिक्षक पर छात्रों से मारपीट का आरोप-VIDEO
Jul 12, 2026 | 01:20 PM














