-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Abhishek Sharma Joins Indian Batters With 100 Plus Sixes In T20is
रोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
भारतीय टीम के टी20 खेलने का अंदाज अब पूरी तरह बदल चुका है। इंग्लैंड के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों में 59 रन की तूफानी पारी खेली और 4 छक्के जड़कर टी20 इंटरनेशनल में अपने 100 छक्के भी पूरे कर लिए। आइए जानते हैं, यह खास मुकाम हासिल करने वाले अन्य भारतीय बल्लेबाज कौन हैं।
- Written By: अक्षय साहू
अभिषेक शर्मा (सोर्स- सोशल मीडिया)

भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है। 2007 से 2024 के बीच उन्होंने 159 मैचों की 151 पारियों में 205 छक्के जड़े। 2013 में ओपनिंग शुरू करने के बाद रोहित ने कई रिकॉर्ड बनाए और 4231 रन के साथ भारत के सबसे सफल टी20 बल्लेबाज हैं।

भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में सूर्यकुमार यादव दूसरे स्थान पर हैं। 113 मैचों की 107 पारियों में उन्होंने 179 छक्के लगाए। अपने 5 साल के करियर में 3272 रन बनाने वाले सूर्या ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप जीत में भी टीम इंडिया की कप्तानी की।
गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
हार के बाद घिरे श्रेयस और कोच गंभीर, बताया ऑरेंज कैप विनर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से क्यों रखा बाहर
वैभव बहुत टैलेंटेड है लेकिन… सूर्यवंशी के डेब्यू पर गहराया सस्पेंस, मैच से पहले बैटिंग कोच ने दिया बड़ा बयान

हार्दिक पांड्या भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं। 138 मैचों की 109 पारियों में उन्होंने 126 छक्के जड़े। निचले क्रम में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से हार्दिक ने कई मैच जिताए हैं और उनके नाम टी20 इंटरनेशनल में 9 अर्धशतक भी दर्ज हैं।

भारत के लिए टी20 में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाज (सोर्स- सोशल मीडिया)

विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने महज दो साल में टी20 इंटरनेशनल में 100 छक्के पूरे कर इतिहास रच दिया। 49 मैचों की 48 पारियों में उनके नाम 102 छक्के, 1546 रन और 193 का शानदार स्ट्राइक रेट दर्ज है। इस दौरान उन्होंने 11 अर्धशतक और 2 शतक भी लगाए हैं।
Abhishek sharma joins indian batters with 100 plus sixes in t20is
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
रोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
Jul 02, 2026 | 10:10 PMWhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 02, 2026 | 10:10 PMकृषि कार्यों के लिए मिट्टी-मुरूम पर रॉयल्टी खत्म खेती सुधार, निर्माण कार्यों के लिए मुफ्त देने का निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:09 PMछत्रपति संभाजीनगर में मदद मांगते-मांगते स्क्रैप कारोबारी का सड़क पर टूटा दम, CCTV फुटेज से मिले अहम सुराग
Jul 02, 2026 | 10:06 PMCCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Jul 02, 2026 | 09:56 PMChauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
Jul 02, 2026 | 09:54 PMएक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM


















