Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 2 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल

Samit Dravid Batting Video: राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ ने महाराजा ट्रॉफी टी20 लीग में अपनी शानदार बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोरी हैं। उनके क्लासिक शॉट्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Jul 02, 2026 | 09:50 PM

समित द्रविड़ (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Samit Dravid Maharaja Trophy: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ ने महाराजा ट्रॉफी KSCA टी20 लीग में अपनी शानदार बल्लेबाजी से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। कल्यानी बेंगलुरु ब्लास्टर्स की ओर से खेलते हुए समित ने हुबली टाइगर्स के खिलाफ बेहतरीन अंदाज में बल्लेबाजी की और अपनी क्लासिक तकनीक के साथ आधुनिक टी20 क्रिकेट के शॉट्स से सबकों हैरानी में डाल दिया है। 

1 जुलाई को खेले गए इस मैच में कल्यानी बेंगलुरु ब्लास्टर्स ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी की। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और शुरुआती दो विकेट जल्दी गिर गए। ऐसे मुश्किल समय में समित द्रविड़ बल्लेबाजी के लिए आए और उन्होंने पारी को संभालने की जिम्मेदारी उठाई। शुरुआत में संयम दिखाने के बाद उन्होंने टी20 के आकर्षक शॉट्स खेलना शुरू किया और तेजी से रन बनाए।

Rahul Dravid’s son, Samit Dravid batting at Maharaja Trophy KSCA T20 2026 👏 Samit is literally smashing every bowler to every part 💥 A must watch 👇pic.twitter.com/38Fw6pyTol — Ajay Jadeja (@AjayJadeja171) July 2, 2026

सम्बंधित ख़बरें

रोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल

Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?

IND vs IRE: वर्ल्ड चैम्पियन टीम इंडिया का आयरलैंड में हुआ ‘द एंड’! इतिहास में पहली बार 0-2 से शर्मनाक हार

हार के बाद घिरे श्रेयस और कोच गंभीर, बताया ऑरेंज कैप विनर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से क्यों रखा बाहर

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो

समित की इस पारी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। क्रिकेट प्रशंसक उनके शॉट्स की तुलना राहुल द्रविड़ की क्लासिक बल्लेबाजी से कर रहे हैं, जबकि कई लोग उनके आक्रामक टी20 अंदाज की भी तारीफ कर रहे हैं। इस पारी ने साफ कर दिया कि समित सिर्फ अपने पिता के नाम की वजह से चर्चा में नहीं हैं, बल्कि अपने प्रदर्शन से भी पहचान बना रहे हैं।

समित ने अपनी 23 गेंदों की पारी में 32 रन बनाए, जिसमें छह शानदार चौके शामिल थे। हालांकि वह नौवें ओवर की तीसरी गेंद पर रन आउट हो गए, लेकिन इससे पहले उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से दर्शकों को खूब प्रभावित किया।

तीन रन से जीती कल्यानी बेंगलुरु ब्लास्टर्स

मुकाबले की बात करें तो कल्यानी बेंगलुरु ब्लास्टर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहन पाटिल की 64 रन की शानदार पारी और प्रवीन दुबे के अहम योगदान की बदौलत 204 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

यह भी पढ़ें- तय हो गई वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की तारीख… इस स्टार खिलाड़ी की जगह मिलेगा मौका, इंग्लैंड खेमे में दहशत!

जवाब में हुबली टाइगर्स की टीम 201 रन ही बना सकी और ब्लास्टर्स ने यह रोमांचक मुकाबला दो रन से जीत लिया। हुबली के लिए मानवंत कुमार ने 22 गेंदों में 60 रन की विस्फोटक पारी खेली, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। इस जीत के साथ कल्यानी बेंगलुरु ब्लास्टर्स ने सात मैचों में छह जीत दर्ज करते हुए अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर अपनी पकड़ और मजबूत कर ली।

Rahul dravid son samit 32 runs 23 balls maharaja trophy t20 viral video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 02, 2026 | 09:22 PM

Topics:  

  • Cricket
  • Rahul Dravid
  • T20 Match

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.