वैभव बहुत टैलेंटेड है लेकिन… सूर्यवंशी के डेब्यू पर गहराया सस्पेंस, मैच से पहले बैटिंग कोच ने दिया बड़ा बयान
India vs Ireland T20 Playing 11: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर सस्पेंस बना है। बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने उनके खेलने को लेकर बड़ा बयान दिया है।
- Written By: अक्षय साहू
वैभव सूर्यवंशी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Vaibhav Sooryavanshi Debut: श्रेयस अय्यर की कप्तानी नें भारतीय टीम आज आयरलैंड के खिलाफ बेलफास्ट में टी20 सीरीज का आगाज करने वाली है। लेकिन इस समय क्रिकेट जगत में सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि क्या 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू करने का मौका मिलेगा या नहीं। इसी बीच भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने वैभव के खेलने को लेकर बड़ा बयान दिया है।
मैच से पहले मीडिया से बात करते हुए सितांशु कोटक ने वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि वो बहुत प्रतिभावान खिलाड़ी है लेकिन उसकी टीम में जगह को लेकर आखिरी फैसला नए कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच गौतम गंभीर लेंगे। क्योंकि को वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने के लिए टीम में कुछ बड़े बदलाव करने पड़ सकते हैं।
अभिषेक शर्मा को बैठना पड़ सकता है बाहर
माना जा रहा है कि वैभव सूर्यवंशी का शुक्रवार को पहले टी20 मैच में खेलना लगभग तय है। मैनेंजमेंट के सामने चुनौती उनके ओपनिंग पार्टनर को लेकर है। भारत के लिए पिछले कुछ समय से अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ओपनिंग करते आ रहे थे। दोनों का ही प्रदर्शन आईपीएल और उससे पहले टी20 वर्ल्ड कप में काफी शानदार रहा था। ऐसे में वैभव सूर्यवंशी को टीम में शामिल करने के लिए दोनों में से किसी एक को बाहर बैठना पड़ सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी के दिवाने बन गए कोहली के कोच, कहा- वो डेब्यू के हकदार हैं
IND vs IRE: आयरलैंड के खिलाफ जीत का सिलसिला बरकरार रखने उतरेगी टीम इंडिया, नई भूमिका में दिखेंगे कप्तान अय्यर
टीम इंडिया में वैभव सूर्यवंशी की जगह पक्की, तो फिर संजू या अभिषेक में से कौन, इस स्टार खिलाड़ी पर गिरेगी गाज?
वैभव सूर्यवंशी के लिए इंग्लैंड में बना नियम! टीम इंडिया के साथ खेलेंगे मैच, पर ड्रेसिंग रूम होगा बिल्कुल अलग
संजू सैमसन वर्ल्ड कप के बाद से ही शानदार फॉर्म में चल रहे हैं ऐसे में अभिषेक शर्मा को बाहर बैठना पड़ सकता है और संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी की नई ओपनिंग जोड़ी पारी की शुरुआत कर सकती है। कोटक ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सूर्यवंशी को मौका देने के लिए किसी ऐसे खिलाड़ी को बाहर बैठाना सही नहीं होगा जिसने अच्छा प्रदर्शन किया है।
यह भी पढ़ें- भारत ने बांग्लादेश को एकतरफा मुकाबले में दी मात, सेमीफाइनल की उम्मीद बरकरार, अब ऑस्ट्रेलिया से होगा महामुकाबला
सूर्यवंशी बहुत टैलेंटेड है लेकिन
कोटक ने कहा कि, वैभव सूर्यवंशी बहुत की टैलेंटेड खिलाड़ी है, इसमें कोई शक नहीं है। जिस तरह से उसने IPL और बाकी सभी मैचों में बल्लेबाजी की है, किसी को यह बताने की जरूरत नहीं है कि उसमें कितनी संभावनाएं हैं। उसने IPL में कई दिग्गज गेंदबाजों का सामना किया है। ऐसा लगता है कि उसे कोई परेशानी नहीं होती। वह निश्चित रूप से असाधारण प्रतिभा है। हालांकि, उसके खेलने या नहीं खेलने का फैसला मैच से पहले कप्तान और कोच मिलकर करेंगे।
