-
बुध, 17 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Winter Session 2025 Parliament Vandemataram Sir Air Pollution
बेहद हंगामेदार होगा संसद का शीतकालीन सत्र, SIR व वायु प्रदूषण का मुद्दा उठेगा
- Written By: आंचल लोखंडे
Winter Session Parliament 2025: संसद का शीतकालीन सत्र 1-19 दिसंबर 2025 तक चलेगा। वंदेमातरम्, SIR, वायु प्रदूषण और घटती कार्य अवधि जैसे संवेदनशील मुद्दों पर हंगामा होगा। विपक्ष हमलावर है।

बेहद हंगामेदार होगा संसद का शीतकालीन सत्र
नवभारत डिजिटल डेस्क: संसद का शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से 19 दिसंबर 2025 तक चलेगा, जिसमें सरकार लगभग 10 महत्वपूर्ण विधेयक लाने की योजना बनाए हुए है, जिसमें चंडीगढ़ से संबंधित विधेयक शामिल नहीं होगा, क्योंकि भारी विरोध के चलते फिलहाल सरकार ने उसे पेश करने का इरादा छोड़ दिया है। इसके बावजूद अनुमान है कि संसद का यह सत्र हंगामाखेज होने जा रहा है, विशेषकर इसलिए कि विपक्ष कुछ अति संवेदनशील व विवादित मुद्दे उठा सकता है। एक दिन राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम पर चर्चा के लिए भी समर्पित रहेगा, जिसकी रचना के 150 वर्ष पूर्ण हुए हैं और संभवतः सरकार बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय के बांग्ला भाषा के उपन्यास ‘आनंद मठ’ (1882) में शामिल इस गीत के सभी पद संसद में प्रस्तुत करेगी, जिसे बंकिमचंद्र ने मूलतः 1875 में रचा था। सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न यह है कि कोई राजनीतिक दल या सांसद, संसद सत्रों की निरंतर घटती समय अवधि के मुद्दे को क्यों नहीं उठाता? एक मोटा अंदाजा यह है कि 1970 व 1980 के दशकों की तुलना में संसद सत्रों की समय अवधि में तीन गुना कमी आई है, जबकि सांसदों के वेतन व भत्तों में (अक्सर बिना चर्चा के) कई गुना वृद्धि हो चुकी है।
मोटी तनख्वाह लेकर भी सांसद, संसद में इतना कम काम क्यों करने लगे हैं? रिजीजू ने विपक्षी दलों से आग्रह किया है कि वे दोनों सदनों के कामकाज में पूर्णतः हिस्सा लें और ज्वलंत संसदीय व्यवस्था बनाने में मदद व योगदान करें। लेकिन क्या ऐसा हो पाएगा? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आरोप है कि इस गीत के ‘महत्वपूर्ण पदों’ को 1937 में हटा दिया गया था, जिसकी वजह से भारत का विभाजन हुआ। वंदेमातरम का केंद्रीय विचार भारत को देवी माता के रूप में पूजने से संबंधित है। राज्यसभा सचिवालय ने सांसदों को निर्देश दिया है कि वह सदन की गरिमा बनाए रखने के लिए वंदेमातरम और जय हिंद के नारे न लगाएं। इस निर्देश का विपक्ष ने जमकर विरोध किया है। शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा है कि उनके सांसद संसद में यह नारे लगाएंगे और अगर बीजेपी में हिम्मत है, तो उन्हें निलंबित करके दिखाए, ठाकरे के अनुसार, बीजेपी का ‘हिंदुत्व का मुखौटा बेनकाब हो चुका है’।
‘जय हिंद’ नारे की रचना चेम्पकरमण पिल्लै ने 1907 में की थी, जिसका अर्थ है- हिंदुस्तान को जीत मिले और इसे ख्याति उस समय मिली जब नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने इसे भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का आधिकारिक नारा बना दिया और अपनी आईएनए (इंडियन नेशनल आर्मी) के सैनिकों को प्रेरित करने के लिए 1940 के दशक में अपनाया। दूसरी ओर विपक्ष एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन), वायु प्रदूषण आदि मुद्दों को मजबूती के साथ उठाने की योजना बना रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
‘इंडिया गठबंधन को अभी तय करना होगा पीएम का चेहरा’, संजय राउत का बड़ा बयान, TMC विवाद पर भी कही बड़ी बात
शरद पवार की पार्टी का कांग्रेस में होगा विलय? हाईकमान के प्रस्ताव से महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज
नवभारत विशेष: साझेदारी चाहिए, कुर्बानी देने को कोई तैयार नहीं, विपक्षी एकता सबसे बड़ी चुनौती…
दिल्ली में INDIA ब्लॉक की मंथन…और यूपी के लिए सियासी बिसात, अखिलेश ने कैसे कांग्रेस से कही दिल की बात?
ये भी पढ़े: संपादकीय: विधायकों-सांसदों को सम्मान देने का आदेश
चुनाव आयोग फिलहाल 9 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर के तहत मतदाता सूचियों की पुनः समीक्षा कर रहा है। तृणमूल कांग्रेस एसआईआर का निरंतर विरोध करती आ रही है। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसे ‘वोटबंदी’ घोषित करते हुए कहा है कि वह हर कीमत पर मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा करेंगी, चाहे एसआईआर का विरोध करते हुए उनकी गर्दन ही कलम क्यों न कर दी जाए। अब तक 6 राज्यों में लगभग दो दर्जन बीएलओ की मौतें आत्महत्या, दिल का दौरा पड़ने आदि से हो चुकी हैं, जिनमें कम समय में अधिक काम के बोझ की वजह बताई गई है। संसद की कार्य अवधि में निरंतर कमी आती जा रही है। आजादी के बाद हमारी संसद हर साल लगभग 120 दिन काम करती थी, लेकिन 2002 व 2021 बीच यह अवधि घटकर 67 दिन प्रति वर्ष औसत की रह गई।
लेख: विजय कपूर द्वारा
Winter session 2025 parliament vandemataram sir air pollution
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Exclusive: इंदौर में भागीरथपुरा के बाद अब महावीर नगर में फूटा दूषित पानी का बम; कई घरों में पसरा बीमारी का खौफ
Jun 17, 2026 | 07:07 PM‘गाड़ी समेत जला देंगे…’ संजय देशमुख की बगावत की खबरों पर भड़के ठाकरे गुट के कार्यकर्ता, वाशिम में दी चेतावनी
Jun 17, 2026 | 07:05 PMशिवसेना (यूबीटी) के बागी सांसदों ने की स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात, उद्धव ठाकरे गुट में मचा हड़कंप
Jun 17, 2026 | 07:04 PMPawan Singh के लाइव शो में मचा बवाल, बेकाबू भीड़ पर पुलिस का लाठीचार्ज, कई लोगों के घायल होने की खबर
Jun 17, 2026 | 07:00 PM‘अखिलेश का साथ छोड़ेंगे 25-26 सांसद’, ओपी राजभर के बाद केशव प्रसाद का बड़ा दावा; क्या टूट रही समाजवादी पार्टी?
Jun 17, 2026 | 06:58 PMCM Bhagwant Mann पर तरुण चुघ का बड़ा हमला: कहा- अकाल तख्त ने ‘सिख विरोधी’ बताया, तुरंत दें इस्तीफा
Jun 17, 2026 | 06:55 PMबम धमाके में गंवाए दोनों पैर, फिर भी नहीं टूटा हौसला: हरी बुद्धा ने सेवन समिट्स फतह कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Jun 17, 2026 | 06:52 PMवीडियो गैलरी

रांची में RSS कार्यालय पर हुआ हमला, पेट्रोल बम से कार्यालय जलाने की साजिश! देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 02:36 PM
कंगाल पाकिस्तान ने खोजा कमाई का नया जुगाड़, अब यूट्यूब और इंस्टाग्राम से होने वाली इनकम पर लेगा टैक्स- VIDEO
Jun 16, 2026 | 11:09 PM
खून से CM योगी को लिखा पत्र! श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे पर उठे बड़े सवाल, देखें VIDEO
Jun 16, 2026 | 11:06 PM
Indore Murder Case: मंदिर के ट्रस्टी पर टूट पड़ा जिला बदर गुंडा, CCTV में कैद हुई वारदात, VIDEO वायरल
Jun 16, 2026 | 10:40 PM
मजार पर बुलडोजर एक्शन, आगरा में सालों पुराने धार्मिक स्थल पर पुलिस की कार्रवाई, देखें VIDEO
Jun 16, 2026 | 10:28 PM
राहुल गांधी के ‘फर्जी’ वीडियो पर भड़की BJP, कांग्रेस का पलटवार; बोले- दम है तो दमदारी दिखाओ, VIDEO
Jun 16, 2026 | 10:12 PM














