- Hindi News »
- Special Coverage »
- Maharashtra Mps Mlas Criminal Cases Respect Order Debate
संपादकीय: विधायकों-सांसदों को सम्मान देने का आदेश
Elected Representatives Controversy: महाराष्ट्र के सांसदों-विधायकों पर ही 467 मामले बकाया है। इस पर भी डॉक्टरों, पुलिस अधिकारियों व सरकारी कर्मचारियों से कहा जाता है कि ऐसे तत्वों का सम्मान किया जाए।
- Written By: आंचल लोखंडे

विधायकों-सांसदों को सम्मान देने का आदेश
नवभारत डिजिटल डेस्क: सम्मान अपने कृतित्व व जनसेवा की बुनियाद पर अपने आप ही मिलता है, किसी पर दबाव डालकर जबरन सम्मान पाया नहीं जाता। हरियाणा सरकार ने एक डॉक्टर पर इसलिए कार्रवाई की क्योंकि वह अस्पताल में विधायक आने पर अपना काम छोड़कर उसके सम्मान में खड़ा नहीं हुआ था। इस मामले में पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने सरकार को फटकार सुनाते हुए 50,000 रुपये जुर्माना किया। महाराष्ट्र सरकार ने भी हाल ही में आदेश जारी करते हुए कहा है कि यदि कोई सांसद या विधायक किसी सरकारी कार्यालय में जाता है तो अधिकारियों व कर्मचारियों को खड़े होकर उसका स्वागत करना चाहिए। इन 2 मामलों से सवाल उठता है कि लोकतंत्र में सम्मान और असम्मान का अर्थ क्या है? राज्य सरकार ने ऐसा आदेश क्यों जारी किया?
थी कि निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ सरकारी कार्यालयों में सम्मानपूर्ण व्यवहार नहीं किया जाता? क्या ऐसे आदेश के जरिए सम्मान की मांग की जा सकती है? आम तौर पर विधायक व सांसद अपने किसी पार्टी कार्यकर्ता को छुड़ाने के लिए पुलिस थाने पहुंचते हैं। यदि कार्यकर्ता पर कोई हिंसक अपराध करने का आरोप है तो क्या उसे छोड़ा जा सकता है? एक्शन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) के अनुसार महाराष्ट्र के 187 में से 121 अर्थात 65 प्रतिशत विधायकों पर आपराधिक मामले बकाया हैं। 41 प्रतिशत पर हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण तथा महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले दर्ज हैं। स्पेशल एमपी-एमएलए कोर्ट में सैकड़ों मामले बकाया हैं।
ये भी पढ़े: संपादकीय: मुफ्त की सौगात से विकास पर आंच, लालच की रेवड़ियां कितनी सही
सम्बंधित ख़बरें
Navabharat Nishanebaaz: पेट्रोल रहित विमानों की उड़ान, वैज्ञानिक दें इस ओर ध्यान
100 दिन में सिर्फ नाम बदलने का काम हुआ, विकास के मुद्दों की अनदेखी, समीर साजिद का हमला
मृदा व जलसंरक्षण कार्य 15 जून तक पूरे करें, समीक्षा बैठक में भंडारा जिलाधिकारी ने दिए आदेश
अमरावती में महिला से बंदूक की नोक पर दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज
महाराष्ट्र के सांसदों-विधायकों पर ही 467 मामले बकाया है। इस पर भी डॉक्टरों, पुलिस अधिकारियों व सरकारी कर्मचारियों से कहा जाता है कि ऐसे तत्वों का सम्मान किया जाए। उल्लेखनीय है कि कल्याण के बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ ने पुलिस थाने में गोली चलाई थी। नासिक में एक आईएएस अधिकारी पर हमला करने वाले विधायक को 3 माह कारावास की सजा सुनाई गई थी। एक अन्य मामले में उसी विधायक को सरकारी कर्मचारी पर हमला करने पर 1 वर्ष की सजा सुनाई गई थी। एक पुलिस अधिकारी की विधानभवन परिसर में विधायकों ने सामूहिक पिटाई की थी। मुंबई, पुणे, नागपुर, वाशिम, अकोला, संभाजीनगर व अमरावती में ऐसे मामले हो चुके हैं। कुछ जनप्रतिनिधि अपनी गाड़यों में सायरन का अवैध इस्तेमाल भी करते हैं। जिन जनप्रतिनिधियों की छवि बेदाग व कार्यकलाप अच्छे हैं उन्हें स्वयं ही हर जगह सम्मान मिलता है।
लेख-चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Maharashtra mps mlas criminal cases respect order debate
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Navabharat Nishanebaaz: पेट्रोल रहित विमानों की उड़ान, वैज्ञानिक दें इस ओर ध्यान
May 21, 2026 | 06:41 AMNagpur Weather: नागपुर में गर्मी का रेड अलर्ट, लू के थपेड़ों से झुलसेगा शहर, जानें आज के मौसम का हाल
May 21, 2026 | 06:05 AMBirthday Horoscope 21 May 2026: आज जन्मे बच्चों का करियर कैसा रहेगा? जानिए उनका स्वभाव और क्या कहता है भाग्यफल
May 21, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: कही रेड अलर्ट के साथ लू, तो कही मानसून पूर्व बारिश, जानें कैसा होगा आज आपके शहर का हाल?
May 21, 2026 | 05:55 AMFASTag स्कैन न हो तो टेंशन खत्म, अब बिना Toll दिए निकल सकते हैं आगे, जानिए सरकारी नियम
May 21, 2026 | 05:08 AMचीन में इंसानों की नौकरी खा जाएंगे Robots? 2035 तक फैक्ट्रियों में दिख सकते हैं 2.4 करोड़ Humanoid Machines
May 21, 2026 | 03:06 AMIPL 2026 में KKR ने क्वालिफिकेशन की तरफ बढ़ाया कदम, ईडन गार्डन्स में Mumbai Indians को 4 विकेट से दी शिकस्त
May 21, 2026 | 12:20 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM













