IPL 2026 में KKR ने क्वालिफिकेशन की तरफ बढ़ाया कदम, ईडन गार्डन्स में Mumbai Indians को 4 विकेट से दी शिकस्त

KKR beat MI by 4 Wickets: ईडन गार्डन्स में केकेआर ने एमआई को 4 विकेट से हराकर IPL 2026 के प्लेऑफ में अपनी दावेदारी को मजबूत किया है। MI के द्वारा दिए गए स्कोर को KKR ने 7 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।
Kolkata Knight Riders beat Mumbai Indians in IPL 2026 Match 65th
मनीष पांडे मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

MI vs KKR 65th Match IPL 2026 Highlight: आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच ऐतिहासिक मैदान ईडन गार्डन्स में 65वां मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में केकेआर ने मुंबई को 4 विकेट से हराकर इस सीजन प्लेऑफ में अपनी दावेदारी को मजबूत किया है। इससे पहले केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। कप्तान के इस फैसले को कोलकाता के गेंदबाजों ने सही साबित करते हुए मुंबई इंडियंस को 20 ओवर में 147 रन पर रोक दिया।

मुंबई के द्वारा दिए गए स्कोर को कोलकाता ने 6 विकेट के नुकसान पर व 7 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। रनों का पीछा करते हुए केकेआर के लिए सबसे ज्यादा 45 रन का पारी मनीष पांडे की तरफ से खेली गई। उन्होंने ये रन 33 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके की मदद से बनाए। वहीं, रोवमैन पॉवेल ने 30 गेंदों में 4 चौके व 2 छक्कों की मदद से 40 रन बनाए। शुरुआत में कप्तान अजिंक्य रहाणे 21 रन की छोटी पारी खेलकर पवेलियन लौटे।

अंत में रिंकू सिंह 9 तो अनुकूल रॉय 4 रन बनाकर नाबाद रहे। दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट कॉर्बिन बॉश ने अपने नाम किए। वहीं, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह और एम गजनफर को 1-1 विकेट मिला।

KKR की दमदार गेंदबाजी

ईडन गार्डन्स में केकेआर के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा। यही कारण रहा कि एमआई केकेआर के सामने 150 रन का आंकड़ा भी पार न कर सकी। कोलकाता के लिए कैमरून ग्रीन, सौरभ दुबे और कार्तिक त्यागी ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। कैमरून ग्रीन ने रियान रिकल्टन, नमन धीर तो सौरभ दुबे ने रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव को अपना शिकार बनाया। वहीं, कार्तिक त्यागी ने तिलक वर्मा और दीपक चहर का विकेट झटका। इसके अलावा स्पिन गेंदबाज सुनील नरेन ने 4 ओवर में सिर्फ 13 रन खर्च कर मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को अपना शिकार बनाया।

MI को बल्लेबाजों ने किया निराश

केकेआर के सामने मुंबई इंडियंस ने नामी बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए। MI के लिए रोहित शर्मा और रियान रिकल्टन के बीच पहले विकेट के लिए सिर्फ 17 रन की साझेदारी हुई। इस स्कोर पर रियान रिकल्टन महज 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद रोहित शर्मा 15 तो नमन धीर बिना खाता खोले आउट हो गए।

वहीं, सूर्यकुमार यादव 15 तो तिलक वर्मा 20 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान हार्दिक पांड्या ने 26 रन पारी खेली। वहीं, विल जैक्स ने 14 तो अंत में कॉर्बिन बॉस MI के लिए सबसे ज्यादा 32 रन बनाकर नाबाद रहे। कुल मिलाकर मुकाबले में किसी भी बल्लेबाज की तरफ से अर्धशतकीय पारी देखने को नहीं मिली।

Navbharat Live
navbharatlive.com