100 दिन में सिर्फ नाम बदलने का काम हुआ, विकास के मुद्दों की अनदेखी, समीर साजिद का हमला

Chhatrapati Sambhajinagar Development Work: छत्रपति संभाजीनगर मनपा के 100 दिन पूरे होने पर विरोधी पक्ष नेता समीर साजिद ने सत्ताधारियों पर विकास कार्यों की अनदेखी और केवल राजनीति करने का आरोप लगाया।
chhatrapati sambhajinagar manpa vikas 100 days sameer sajid criticism
Chhatrapati Sambhajinagar municipal corporation (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Chhatrapati Sambhajinagar Municipal Corporation News: छत्रपति संभाजीनगर मनपा में भाजपा-शिवसेना गठबंधन सरकार के 100 दिन पूरे होने पर विरोधी पक्ष नेता समीर साजिद ने सत्ताधारियों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 100 दिनों में शहर के विकास से जुड़े ठोस काम करने के बजाय केवल सड़कों और चौकों के नाम बदलने पर ध्यान दिया गया।

समीर साजिद ने कहा कि शहर में पानी संकट, खराब सड़कें, यातायात अव्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं की समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं, लेकिन सत्ताधारी इन मुद्दों पर गंभीरता से काम नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महानगरपालिका की बैठकों में विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा तक नहीं होने दी जाती और विरोधी पक्ष की आवाज दबाने का प्रयास किया जाता है।

प्रशासनिक कामकाज में तेजी आएगी

उन्होंने आरोप लगाया कि नागरिकों से किए गए वादों को पूरा करने में सत्ताधारी पूरी तरह विफल साबित हुए हैं। शहर के कई विकास कार्य अब भी अधूरे पड़े हैं, जबकि जनता को उम्मीद थी कि नई सत्ता आने के बाद प्रशासनिक कामकाज में तेजी आएगी।

वास्तविक विकास पर ध्यान देना चाहिए

समीर साजिद ने विशेष रूप से चंपा चौक से जालना रोड तक प्रस्तावित विकास योजना मार्ग का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि विकास प्रारुप में यह शहर के लिए महत्वपूर्ण सड़क परियोजना है, लेकिन अब तक इसका काम शुरू नहीं हो पाया है। इसके कारण यातायात दबाव लगातार बढ़ रहा है और नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि सत्ताधारियों को केवल घोषणाओं और नामकरण की राजनीति छोड़कर शहर के वास्तविक विकास पर ध्यान देना चाहिए।

(इनपुटः सैयद शफीउल्ला हुसैनी)

Navbharat Live
navbharatlive.com