- Hindi News »
- Special Coverage »
- Why Does The Indian Cricket Team Lose Repeatedly On Home Pitches
नवभारत विशेष: घरेलू पिचों पर हम बार-बार क्यों हारते हैं
Indian Cricket Team: कोलकाता में वही हुआ, जो मुंबई में 2024 में हुआ था। मुंबई टेस्ट में भारत न्यूजीलैंड के विरुद्ध 147 रन का लक्ष्य हासिल न कर सका था और 25 रन से हार गया था।
- Written By: दीपिका पाल

घरेलू पिचों पर हम बार-बार क्यों हारते हैं (सौ. डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: एक दौर था जब हम अपने स्पिनिंग ट्रैक पर शेर हुआ करते थे, हर टीम को मुकाबला करने के लिए भी लोहे के चने – चबाने पड़ते थे। लेकिन अब स्थिति बदल गई है। हमारी टीम चार स्थापित स्पिनर्स- रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल व वाशिंगटन सुंदर को लेकर मैदान में उतरती है और अनजान ऑफ स्पिनर साइमन हारमर की घुमाव व उछाल लेती गेंदों के सामने नतमस्तक हो जाती है। टीम के कोच गौतम गंभीर कहते हैं कि ‘पिच एकदम वैसी ही थी, जैसा हम चाहते थे और इसमें क्यूरेटर बहुत अधिक मददगार रहा’।
सवाल उठता है जब सब कुछ आपकी मर्जी के मुताबिक हुआ, तो फिर इस शर्मनाक पराजय का दोषी कौन है? गंभीर ने घुमा फिराकर बैटर्स को जिम्मेदार माना है कि उनके पास ऐसे विकेट पर खेलने की तकनीक नहीं थी। लेकिन अगर गौर से देखा जाए तो इसके लिए जिम्मेदार स्वयं गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजित आगरकर हैं, जिनकी वजह से भारतीय क्रिकेट में राजनीति अधिक और खेल कम हो रहा है। टेस्ट मैच स्पेशलिस्ट बैटर्स व स्पेशलिस्ट गेंदबाजों और 1 या 2 ऑल-राउंडर्स की बदौलत जीते जाते हैं। लेकिन गंभीर की मानसिकता टी-20 वाली है, जिसमें ऐसे खिलाड़ियों से काम चल जाता है, जो थोड़ा सा बल्ला तेजी से चला लेते हैं व हाथ घुमाकर 1-2 ओवर भी निकाल देते हैं, बतौर कप्तान व कोच उन्होंने कोलकाता नाईट राइडर्स को 2 आईपीएल खिताब जिताने में मदद इसी ट्रिक से की थी।
सारा ध्यान IPL पर इसी सोच के तहत उन्होंने कोलकाता में द। अफ्रीका के विरुद्ध टीम में मात्र 3 स्पेशलिस्ट बैटर्स यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल व शुभमन गिल (जो चोटिल होने की वजह से मैच में केवल 3 गेंद ही खेल सके) और 2 स्पेशलिस्ट गेंदबाज (बुमराह व सिराज) को लेकर खेले। शेष या तो बोलिंग ऑल-राउंडर्स थे या विकेटकीपर ऑल-राउंडर्स। जाहिर है इन ऑल-राउंडर्स में कोई भी गैरी सोबर्स, कपिल देव या जैक कालिस के स्तर का नहीं है, जो टेस्ट मानकों पर निरंतरता के साथ खरा उतर सके। इसलिए स्पिन लेती पिचों पर हमारा स्तर गिरता जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर सारा ध्यान आईपीएल पर ही फोकस किया जाएगा तो टेस्ट में स्तर बद से बदतर होता जाएगा। इस समय हमारे पास अंतरराष्ट्रीय स्तर के तेज गेंदबाज मौजूद हैं, जो किसी भी प्रकार की पिच पर विकेट लेने में सक्षम हैं, तो फिर स्पिनिंग ट्रैक बनाने का मोह किसलिए है? अगर आपके पास इतने जबरदस्त तेज गेंदबाज मौजूद हैं, तो निम्नस्तरीय स्पिनिंग ट्रैक की बजाय स्पोर्टिंग पिच तैयार करनी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
Mohammed Shami: भारतीय टीम से बाहर होने पर मोहम्मद शमी का बड़ा दावा, अन्य गेंदबाजों को लेकर कही बात
HBD Murali Vijay: चुभ गई पिता की डांट…17 साल की उम्र में छोड़ा घर, फिर संघर्ष के दम पर कमाया नाम
श्रेयस अय्यर से लेकर ऋषभ पंत, IPL 2026 के 7 कप्तान जो भारतीय टी20 टीम का नहीं हैं हिस्सा
IPL 2026 के दौरान BCCI का बड़ा ऐलान, जिम्बाब्वे दौरे के लिए शेड्यूल घोषित; जानें कब से खेले जाएंगे मुकाबले
ऐसा लगता नहीं कि विराट कोहली व रोहित शर्मा ने टेस्ट से संन्यास अपनी स्वतंत्र मर्जी से लिया था। प्रतीत होता है कि उन पर ऐसा करने के लिए दबाव बनाया गया था कि खुद चले जाओ वर्ना तुम्हें टीम में चुना नहीं जाएगा। जिस तरह से टी-20 विश्व कप व चैंपियंस ट्रॉफी जिताने वाले शर्मा को ऑस्ट्रेलिया के दौरे से पहले वनडे टीम की कप्तानी से हटाया गया और जो गंदा खेल शमी के खिलाफ खेला जा रहा है, उससे इसी धारणा को बल मिलता है। हद तो यह है कि जब कोलकाता टेस्ट चल रहा था तो कमेंटेटर्स लंच के दौरान आईपीएल की टीमों पर ही चर्चा कर रहे थे।
ये भी पढ़ें– नवभारत विशेष के लेख पढ़ने के लिए क्लिक करें
इसकी वजह क्रिकेट में घुसी राजनीति
कोलकाता में वही हुआ, जो मुंबई में 2024 में हुआ था। मुंबई टेस्ट में भारत न्यूजीलैंड के विरुद्ध 147 रन का लक्ष्य हासिल न कर सका था और 25 रन से हार गया था। कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने इससे भी कम का टारगेट रखा था, मात्र 124 रन का, लेकिन हमारे बैटर्स उसे भी पार न कर सके और टीम को 30 रनों से शर्मनाक हार का कड़वा घूंट पीना पड़ा। रविवार को भारत की अपने ही घरेलू मैदानों पर दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड व ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह लगातार चौथी हार है।
लेख- डॉ. अनिता राठौर
Why does the indian cricket team lose repeatedly on home pitches
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Pune Rain: पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में बेमौसम बारिश का तांडव, सड़कों पर जलजमाव से जनजीवन अस्त-व्यस्त
Apr 02, 2026 | 05:35 PMजीवाजी यूनिवर्सिटी का पेपर हो गया लीक? समय से पहले बांटे गए प्रश्नपत्र; Aron कॉलेज का हैरान करने वाला मामला
Apr 02, 2026 | 05:32 PMक्या CSK की सेना के खिलाफ मैदान में उतरेंगे PBSK के कप्तान? श्रेयस अय्यर की चोट को लेकर सस्पेंस हुआ खत्म
Apr 02, 2026 | 05:31 PMईरान में भीषण तबाही! 100 साल पुराना ‘पाश्चर इंस्टीट्यूट’ मलबे में तब्दील; तेहरान ने WHO से मांगी मदद
Apr 02, 2026 | 05:30 PMजामसांवली हनुमान मंदिर मंदिर में बजरंगबली की नाभि से निकलता है रहस्यमयी जल, जानिए कहां है यह मंदिर
Apr 02, 2026 | 05:15 PMIPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में हलचल, साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी ने किया इंटरनेशनल रिटायरमेंट का ऐलान
Apr 02, 2026 | 05:14 PMयवतमाल: ढाणकी क्षेत्र में हल्दी की खुदाई ने पकड़ी रफ्तार; अच्छी पैदावार से किसानों और मजदूरों के खिले चेहरे
Apr 02, 2026 | 05:12 PMवीडियो गैलरी

‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 10:51 PM
बिहार के Nalanda में महिला को बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा
Apr 01, 2026 | 10:36 PM
हत्या के 9 महीने बाद लौटे राजा रघुवंशी, घर में गूंजी बच्चे की किलकारी
Apr 01, 2026 | 10:23 PM
क्या इजरायली जेलों में कैदियों को दिए जा रहे बिजली के झटके? वायरल वीडियो और नए कानून ने दुनिया को चौंकाया
Apr 01, 2026 | 10:03 PM
लखनऊ में ‘वर्दी वाली गुंडागर्दी’? परिवार के सामने युवक को घसीटकर ले गई पुलिस, रोता रहा बच्चा, नहीं बताया कारण
Apr 01, 2026 | 09:58 PM
हाई-स्पीड सफर में सेहत से खिलवाड़! वंदे भारत के खाने पर भड़कीं महिला यात्री, IRCTC ने जांच के बाद दी सफाई
Apr 01, 2026 | 09:53 PM














