- Hindi News »
- Special Coverage »
- Us President Trump Sent Ukrainian President Zelensky Back Hungry Despite Being Fully Prepared To Serve Lunch
निशानेबाज: हमसे खाया ना गया, तुमसे खिलाया ना गया, मेहमाननवाजी का फर्ज निभाया ना गया
- Written By: दीपिका पाल
बहुत दूर से घर आए अतिथि को भोजन कराना सामान्य शिष्टाचार है लेकिन अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने लंच परोसने की पूरी तैयारी रहने के बावजूद यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को भूखा वापस भेजा।

आज का निशानेबाज (सौ.डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, अन्न को पूर्ण ब्रम्ह माना गया है. शरीर और दिमाग तभी चलता है जब व्यक्ति भूखा न रहे. कई दिनों से निराहार तपस्या कर रहे कपिलवस्तु के राजकुमार सिद्धार्थ को जब सुजाता ने खीर अर्पित की तो उसका सेवन कर उन्हें दिव्य ज्ञान की अनुभूति हुई और वे गौतम बुद्ध बने. हमारी संस्कृति में अन्नदान को सबसे बड़ा दान माना गया है।’
हमने कहा, ‘मोदी सरकार के समान पुण्यवान कौन होगा जो देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में अनाज उपलब्ध कराती है. गृहस्थाश्रम को इसलिए श्रेष्ठ माना गया है क्योंकि ब्रम्हचारियों से लेकर संन्यासियों तक को गृहस्थ ही भोजन प्रदान करते थे. भोजन करानेवाले के मन में प्रेम और विनम्रता का भाव रहना चाहिए. श्रीकृष्ण जब पांडवों के दूत बनकर कौरवों की सभा में गए थे तो दुर्योधन ने कहा कि वह पांडवों को सुई की नोंक के बराबर भी जमीन नहीं देगा. यह वार्ता टूट गई. दुर्योधन ने श्रीकृष्ण से कहा कि भोजन करके जाइए।
श्रीकृष्ण ने साफ मना कर दिया. उन्होंने कहा कि किसी के यहां भोजन केवल 2 स्थितियों में किया जाता है. या तो व्यक्ति बहुत भूखा हो या फिर उसे प्रेम से खिलाया जाए. न तो मुझे भूख लगी है और न तुम्हारे मन में प्रेम है. इसके बाद श्रीकृष्ण ने दुर्योधन का मेवा-मिष्ठान्न त्याग कर अपने भक्त महात्मा विदुर के घर जाकर सादा भोजन किया.’ पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, महाराणा प्रताप को अकबर की अधीनता स्वीकार करने के लिए राजी करने अकबर के सेनापति मानसिंह पहुंचे थे. महाराणा प्रताप ने मुगलों की दासता स्वीकार करनेवाले राजपूत मानसिंह के साथ खाना टाल दिया और अपने बेटे अमरसिंह को मानसिंह के साथ बैठने को कहा. मानसिंह ने इसे अपमान माना और खाने की थाल छोड़कर लौट गया।
सम्बंधित ख़बरें
अब $250 के नोट पर दिखेगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका में 150 साल पुराना कानून बदलने की तैयारी, मचा बवाल
ट्रंप के 2 कार्यकाल और 15 देशों पर वार; जानिए कैसे दुनिया का हर 13वां देश आया उनके निशाने पर
समर्थन किया तो बर्बाद कर देंगे… लश्कर-ए-तैयबा ने शहबाज-मुनीर को दी खुली धमका, इस बात से हुए नाराज- VIDEO
Iran US Conflict: बंदर अब्बास हमले से बौखलाए ईरान का अमेरिकी एयरबेस पर हमला, शांति वार्ता विफल
नवभारत विशेष से जुड़े सभी रोचक आर्टिकल्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
इसके बाद 1576 में हल्दीघाटी का युद्ध होकर रहा.’ हमने कहा, ‘स्थितियां आज भी वैसी ही हैं. तमाम डिप्लोमेटिक वार्ताओं के साथ सम्मान में दिया गया लंच या डिनर जुड़ा रहता है. दो देशों के नेता शैम्पेन या वोदका का जाम टकराकर चीयर्स कहते हैं और फिर एक साथ भोजन करते हैं.’ पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, बहुत दूर से घर आए अतिथि को भोजन कराना सामान्य शिष्टाचार है लेकिन अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने लंच परोसने की पूरी तैयारी रहने के बावजूद यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को भूखा वापस भेजा. ट्रंप ने सख्त शब्दों में चीखते हुए अतिथि और उनके प्रतिनिधि मंडल से कहा- गेट ऑफ माय लॉन! इस तरह जेलेंस्की को अपमानित कर खदेड़ा गया. अब समझ जाइए कि मगरूर ट्रंप का मिजाज कैसा है।’
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Us president trump sent ukrainian president zelensky back hungry despite being fully prepared to serve lunch
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 29 May 2026: मिथुन और मीन राशि वालों को करियर में बड़ी कामयाबी, मेष और मकर जातक रहें सावधान
May 29, 2026 | 12:04 AMक्वालीफायर-2 में RR के सामने GT की कड़ी चुनौती, आंकड़ों में रियान के रजवाड़ों पर भारी पड़े हैं गिल के टाइटंस
May 28, 2026 | 11:25 PMअंबरनाथ में टीडीआर घोटाले पर सियासी घमासान, शिवसेना ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
May 28, 2026 | 11:05 PMअब $250 के नोट पर दिखेगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका में 150 साल पुराना कानून बदलने की तैयारी, मचा बवाल
May 28, 2026 | 11:01 PMVaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PMकर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PMBJP के प्रशिक्षण वर्ग में बस से पहुंचे CM मोहन यादव, हेलीकॉप्टर छोड़ ईवी ट्रैवलर से किया सफर
May 28, 2026 | 10:51 PMवीडियो गैलरी

फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM













