- Hindi News »
- Special Coverage »
- Union Minister Jual Oram Got Injured After Falling While Trying To Board A Train
निशानेबाज: मंत्री के लापता होने से खलबली, ट्रेन से उतरने की हड़बड़ी
- Written By: दीपिका पाल
केंद्र सरकार के आदिवासी मामलों के मंत्री जुएल उरांव के साथ कुछ ऐसा हुआ कि सभी सकते में आ गए।मंत्री महोदय चाहते तो जहाज या एसी कार से प्रवास कर सकते थे लेकिन वह दिल्ली से जबलपुर जाने के लिए गोंडवाना एक्सप्रेस से रवाना हुए

मंत्री के लापता होने से खलबली (सौ. डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, यदि कोई केंद्रीय मंत्री अचानक गायब हो जाए तो खलबली मचना स्वाभाविक है।तरह-तरह की आशंकाएं उत्पन्न होने लगती हैं कि कहीं मंत्री का अपहरण तो नहीं हो गया या वह किसी हादसे के शिकार तो नहीं हुए।केंद्र सरकार के आदिवासी मामलों के मंत्री जुएल उरांव के साथ कुछ ऐसा हुआ कि सभी सकते में आ गए।मंत्री का सहसा लापता होना दुर्लभ से भी दुर्लभ मामला है.’ हमने कहा, ‘इसमें अचरज की क्या बात! चुनाव के समय जनता से लुभावने वादे करनेवाले नेता बाद में गधे के सींग की तरह लापता हो जाते हैं।
उनकी इस लुकाछिपी से मतदाता अच्छी तरह अवगत हैं.’ पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, समस्या और संकट की गंभीरता को समझिए।मंत्री महोदय चाहते तो जहाज या एसी कार से प्रवास कर सकते थे लेकिन वह दिल्ली से जबलपुर जाने के लिए गोंडवाना एक्सप्रेस से रवाना हुए।रेलवे और सिक्योरिटी स्टाफ ने देखा कि बर्थ खाली पड़ी थी और मंत्री नदारद थे।उनकी व्यापक स्तर पर खोजबीन शुरू की गई।3 घंटे तक भारी सनसनी रही।आखिर मंत्री दमोह से 142 कि.मी।दूर सिहोरा रोड स्टेशन पर पाए गए।उनके शरीर पर खरोचें थीं और हाथ-पैर में चोटें आई थीं।वे सुबह पौन चार बजे दमोह स्टेशन पर उतरे थे।
ट्रेन चलने लगी तो उसमें चढ़ने की कोशिश करते समय उनका पैर फिसल गया।बाद में दूसरे प्लेटफार्म पर आई संपर्कक्रांति एक्सप्रेस में जैसे-तैसे बैठ गए।उन्हें सिहोरा में फर्स्ट एड देकर जबलपुर लाया गया.’ हमने कहा, ‘इतनी कथा सुनाने की क्या जरूरत थी? मंत्री के साथ सिर्फ पीए ही नहीं बॉडीगार्ड भी रहने चाहिए।उन्हें यात्रा के बीच में कहीं भी उतरने नहीं देना चाहिए।नीचे उतरने का मिसएडवेंचर मंत्री को महंगा पड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
राशन स्कीम को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 80 करोड़ लोगों पर होगा असर; इन 3 सुधारों को मिली मंजूरी
साढ़े चार घंटे चली मंत्रिपरिषद की बैठक खत्म, PM मोदी मंत्रियों से क्या कहा? यहां जानें मीटिंग की पूरी बात
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
विदेश से लौटते ही एक्शन में दिखेंगे PM मोदी, ईंधन संकट के बीच बुलाई कैबिनेट की बैठक
जब स्टीम इंजन वाली ट्रेन थीं तो धीरे से छूटती थीं।अब इले्ट्रिरक ट्रेन तुरंत स्पीड पकड़ लेती है।मंत्री को समझना चाहिए कि वह वीआईपी है और वीआईपी को सामान्य यात्री जैसी हरकत नहीं करनी चाहिए।उन्हें सिक्योरिटी का कैदी बनकर रहना चाहिए।मंत्री की जान लोकतंत्र की अमानत है।उन्हें स्वयं की सुरक्षा का महत्व समझना चाहिए।
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Union minister jual oram got injured after falling while trying to board a train
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कर्नाटक कांग्रेस में सब ठीक नहीं! दिल्ली में चल रही बैठकों ने बढ़ाई सियासी हलचल, सिद्धारमैया-DK कौन है भारी?
May 27, 2026 | 09:46 PMRashami Desai ने बॉडी शेमिंग पर की बात, महिला का बढ़ाया हौसला, बोलीं- लोग क्या कहेंगे सोचकर मत रुकिए
May 27, 2026 | 09:44 PMMP News: रीवा में ईद से पहले आधी रात को सड़कों पर उतरी पुलिस, CSP के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च
May 27, 2026 | 09:38 PMIPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने फिर की घातक बल्लेबाजी, एलिमिनेटर मैच में हैदराबाद को जीत के लिए बनाने होंगे 244 रन
May 27, 2026 | 09:29 PMMP में अब एक क्लिक पर मिलेगी एयर एम्बुलेंस, डिप्टी CM ने लॉन्च किया एयर एम्बुलेंस एमपी पोर्टल और मोबाइल ऐप
May 27, 2026 | 09:25 PMजनता का पैसा और अफसरों की अय्याशी; BKC के पार्क में आम नागरिकों की एंट्री बंद होने पर भड़के वरुण सरदेसाई
May 27, 2026 | 09:18 PMSonakshi Sinha ने खोले एक्टिंग से जुड़े कई राज, बोलीं- हर नया किरदार एक नई दुनिया में कदम रखने जैसा होता है
May 27, 2026 | 09:10 PMवीडियो गैलरी

डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM
SSC GD पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM














