- Hindi News »
- Special Coverage »
- Learn About The Important Historical Events Of January 7th
सात जनवरी का इतिहास : बहादुर शाह जफर द्वितीय पर मुकदमे की शुरूआत, जानें और भी घटनाएं
Historial Events of 7 January: इस दिन बहादुर शाह जफर द्वितीय पर मुकदमे की शुरुआत हुई थी। जानिए इस तारीख से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएं।
- Written By: दीपिका पाल

7 जनवरी के इतिहास (सौ. डिजाइन फोटो)
नई दिल्ली: वर्ष के हर दिन की तरह सात जनवरी का दिन भी बहुत सी अच्छी बुरी घटनाओं के साथ इतिहास के पन्नों में दर्ज है। वह सात जनवरी का ही दिन था, जब अंतिम मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर द्वितीय के खिलाफ अंग्रेजी हुकूमत ने मुकदमे की शुरूआत की। उनपर इलजाम था कि उन्होंने 1857 में हुकूमत के खिलाफ उठी बगावत की चिंगारी को हवा दी। दरअसल, जफर को भारत के इस प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाने की भारी कीमत चुकानी पड़ी और उन्हें बंदी बना कर रंगून ले जाया गया, जहां 1862 में उनकी मृत्यु हो गई और उन्हें अपने प्यारे वतन में दो गज जमीन भी न मिल सकी।
देश ने उनके योगदान को सम्मान दिया और उनके नाम पर कई सड़कों का नाम रखा गया। पाकिस्तान के लाहौर शहर में भी उनके नाम पर एक सड़क है। बांग्लादेश में ढाका में विक्टोरिया पार्क का नाम बदलकर बहादुर शाह जफर पार्क कर दिया गया है। सात जनवरी 2021 को भारत के जाने माने मोटरसाइकल रेसर सीएस संतोष को सऊदी अरब में चल रही डकार रैली के दौरान दुर्घटना का सामना करना पड़ा और वह कोमा में चले गए। उन्हें एयर एंबुलेंस में रियाद के अस्पताल में ले जाया गया। दुर्घ्रटना में उन्हें कुछ महत्वपूर्ण न्यूरोलॉजिकल क्षति हुई। लेकिन मोटरसाइकिल के प्रति उनका जुनून कम नहीं हुआ। ठीक होने के तीन साल बाद पुन: उन्होंने डकार रैली में हिस्सा लिया।
सात जनवरी 2025 को तिब्बत के सबसे पवित्र शहरों में से एक शिगास्ते के निकट 6.8 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें 126 लोगों की मौत हो गई और 188 अन्य घायल हो गए। शिगास्ते पंचेन लामा की पारंपरिक पीठ है, जो तिब्बती बौद्ध धर्म के एक प्रमुख व्यक्ति हैं। तिब्बत में पंचेन लामा, आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा के बाद दूसरे नंबर की हैसियत रखते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
14 अप्रैल का इतिहास : लिंकन की हत्या और बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती: इतिहास का अनोखा संयोग
13 अप्रैल का इतिहास: आजादी का काला दिन: जलियांवाला बाग नरसंहार की दर्दनाक कहानी
12 अप्रैल का इतिहास: पोलियो वैक्सीन से अंतरिक्ष तक का ऐतिहासिक दिन
11 अप्रैल का इतिहास: समाज सुधारक ज्योतिराव गोविंदराव फुले का जन्म और कम्युनिस्ट पार्टी का विभाजन
देश-दुनिया के इतिहास में सात जनवरी की तारीख में दर्ज कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1782 : पहला अमेरिकी वाणिज्यिक बैंक (बैंक ऑफ नॉर्थ अमेरिका) खुला।
1789 : अमेरिका में पहले राष्ट्रपति चुनाव, जॉर्ज वाशिंगटन देश के पहले राष्ट्रपति चुने गए।
1851 : प्रसिद्ध इतिहासकार, अंग्रेज़ी साहित्यकार तथा अन्वेषक जार्ज अब्राहम ग्रियर्सन का जन्म।
1859 : अंतिम मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर द्वितीय के खिलाफ अंग्रेजी हुकूमत ने सिपाही विद्रोह में शामिल होने के आरोप में मुकदमा शुरू किया।
1890 : विलियम बी.परविस को फाउंटेन पेन के आविष्कार का पेटेंट मिला।
1893 : गांधीवादी जीवन शैली की कट्टर समर्थक जानकी देवी बजाज का जन्म।
1927 : न्यूयॉर्क से लंदन के बीच पहली ट्रांस-एटलांटिक व्यावसायिक टेलीफोन सेवा शुरू हुई।
1943 : मशहूर अमेरिकी सर्बियाई आविष्कारक निकोला टेस्ला का निधन।
1950 : अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बालश्रम विरोधी भारतीय कार्यकर्ता शांता सिन्हा का जन्म।
1966 : हिन्दी फ़िल्मों के महान फ़िल्म निर्देशक बिमल राय का निधन।
1967 : द वारियर, मकबूल, हासिल, द नेमसेक, रोग जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले अभिनेता इरफान खान का राजस्थान के टोंक में जन्म।
1980 : लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत के साथ जीतकर इंदिरा गांधी की सत्ता में वापसी।
1981 : भारत के जानेमाने शतरंज खिलाड़ी कृष्णन शशिकिरण का जन्म।
1986 : अमेरिका के राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने लीबिया के खिलाफ आथिर्क प्रतिबंध लगाने की घोषणा की।
1990 : पीसा की झुकी मीनार को दर्शकों के लिए बंद कर दिया गया। पिछले 800 वर्ष में ऐसा पहली बार हुआ।
2010 : जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक पर एक होटल में छिपे आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच लगभग 22 घंटे लंबी मुठभेड़ दो आतंकवादियों के मारे जाने के साथ ख़त्म हुई।
2015 : दो बंदूकधारियों ने पेरिस में ‘चार्ली आब्दो’ पत्रिका के कार्यालय पर हमला किया जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हुए।
2019 : पश्चिम अफ्रीकी देश गबोन में सेना ने तख्तापलट किया।
2020 : भारत के सबसे प्रभावशाली कलाकारों में से एक अकबर पदमसी का कोयंबटूर स्थित ईशा योग केंद्र में 91 वर्ष की उम्र में निधन । इसी दिन ईरान के शीर्ष सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी के जनाजे की जुलूस में मची भगदड़ में 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 213 अन्य घायल हो गए।
2021 : भारतीय साड़ी को नई पहचान देने वाले प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर सत्य पाल का 79 वर्ष की उम्र में कोयंबटूर में निधन । उन्होंने 1980 में भारत में पहला ‘साड़ी बुटीक’, लाअफेयर शुरू किया और फिर अपने बेटे के साथ मिलकर 1986 में अपना फैशन ब्रांड शुरू किया।
ये भी पढ़ें- ‘नवभारत विशेष’ की अन्य रोचक ख़बरों और लेखों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
2022 : विज्ञापन जगत की जानीमानी हस्ती एवं बहुमुखी व्यक्तित्व के धनी गर्सन दा कुन्हा का मुंबई में 92 साल की उम्र में निधन। दा कुन्हा ने अपने शानदार करियर के दौरान, थिएटर और लेखन, नाटकों और फिल्मों में अभिनय और पुस्तकों और लेख प्रकाशित किये। उन्होंने इलेक्ट्रिक मून (1992), कॉटन मैरी (1999), अशोक (2001) और वाटर (2005) जैसे नाटकों और फिल्मों में अभिनय किया।
2024 : उत्तर-पश्चिमी म्यांमा में सेना के हवाई हमले में बच्चों समेत 17 लोगों की मौत। 2025 : तिब्बत के सबसे पवित्र शहरों में से एक शिगास्ते के निकट 6.8 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें 126 लोगों की मौत हो गई और 188 अन्य घायल हो गए।
भाषा एजेंसी के द्वारा
Learn about the important historical events of january 7th
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Women Reservation: लोकसभा में महिलाओं के लिए रिजर्व होंगी 273 सीटें, कुल सांसदों की संख्या में भी होगा इजाफा
Apr 14, 2026 | 07:00 PMTuesday Fasting Rules Mistakes: मंगलवार के दिन गलती से भी न करें ये 5 काम, तीसरा वाला तो पड़ेगा सबसे भारी!
Apr 14, 2026 | 06:58 PMDelhi-Dehradun Expressway: अब दिल्ली-देहरादून के बीच सफर होगा आसान, PM मोदी ने एक्सप्रेसवे का किया उद्घघाटन
Apr 14, 2026 | 06:57 PMकभी नीतीश को हराने की खाई थी कसम, अब उन्हीं की वजह से मुख्यमंत्री बनेंगे सम्राट चौधरी; जानें वो दिलचस्प कहानी
Apr 14, 2026 | 06:48 PMगुजरात में कुएं में गिरे शेर का रेस्क्यू, एक घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया
Apr 14, 2026 | 06:48 PMLIVECSK vs KKR Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI
Apr 14, 2026 | 06:43 PMट्रेन में सीट पर खाना रखकर खाने का वीडियो वायरल, स्वच्छता पर छिड़ी बहस
Apr 14, 2026 | 06:36 PMवीडियो गैलरी

Praful Hinge के ऐतिहासिक IPL डेब्यू के बाद रो पड़े पिता, देखें नवभारत का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
Apr 14, 2026 | 05:47 PM
स्विट्जरलैंड से लौटते ही यूपी में 200 रैलियां…रोहिणी घावरी ने अखिलेश यादव से मिलाया हाथ?
Apr 13, 2026 | 10:33 PM
केवल महिला वोटर्स को लुभाना है…महिला आरक्षण बिल पर प्रशांत किशोर ने भाजपा और पीएम मोदी को घेरा
Apr 13, 2026 | 10:26 PM
न छत, न कुर्सी… फिर भी नहीं डिगा हौसला! सिवान के इन बच्चों का जज्बा देख दंग रह गए लोग
Apr 13, 2026 | 10:15 PM
ईरान-अमेरिका तनाव से तेल की सप्लाई ठप, खाली टैंकर नहीं लौटे तो और महंगा होगा पेट्रोल-डीजल- VIDEO
Apr 13, 2026 | 10:12 PM
ABVP के ‘संस्कार संगम’ में ‘धक-धक’ डांस पर मचा बवाल, वीडियो वायरल होते ही कांग्रेस ने घेरा- VIDEO
Apr 13, 2026 | 09:45 PM














