-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Uddhav Faction Busy Handling Mps
आज का संपादकीय: ऑपरेशन टाइगर की आशंका! सांसदों को संभालने में जुटा उद्धव गुट
- Written By: दीपिका पाल
आदित्य ठाकरे ने दिल्ली जाकर अपनी पार्टी के सभी सांसदों की बैठक ली और उन्हें आगे से ऐसे किसी समारोह में पार्टी की अनुमति के बिना जाने से मना कर दिया।

आज का संपादकीय (सौ.डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: शरद पवार के हाथों एकनाथ शिंदे के सत्कार से उद्धव ठाकरे गुट सतर्क हो गया, यह सोचकर कि पार्टी में और टूटफूट न हो, आदित्य ठाकरे दिल्ली जा पहुंचे। सत्कार समारोह में शिवसेना (उद्धव) गुट का एक सांसद मौजूद था. शिंदे के सत्कार पर अन्य लोगों के साथ उस सांसद ने भी ताली बजाई. यह बात ध्यान में आने पर शंका हुई कि शिंदे गुट कहीं बीजेपी की मदद से दिल्ली में तो कोई खेल खेलने नहीं जा रहा है।
इसलिए आदित्य ठाकरे ने दिल्ली जाकर अपनी पार्टी के सभी सांसदों की बैठक ली और उन्हें आगे से ऐसे किसी समारोह में पार्टी की अनुमति के बिना जाने से मना कर दिया. वस्तुतः संसद का सत्र जारी रहते विभिन्न पार्टियों के सांसद एक दूसरे से मिलते हैं और उनके बीच अनौपचारिक चर्चा होती है. वहां कोई दुराव या दुश्मनी होती नहीं।
शिवसेना (शिंदे) के सांसद प्रतापराव जाधव ने एक प्रीतिभोज कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें ठाकरे गुट के 3 सांसद संजय जाधव, नागेश आष्टीकर और भाऊसाहेब वाकचौरे शामिल हुए. 2-3 वर्ष पूर्व ये सब साथ में रह चुके हैं और अनेक वर्षों से उनका पुराना आपसी परिचय है. आदित्य ठाकरे ने इस पर आपत्ति जताई. उन्हें अपने सांसदों की निष्ठा पर संदेह होने लगा है और आशंका हुई पार्टी फिर से न टूट जाए।
सम्बंधित ख़बरें
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस और शिवसेना के कई वरिष्ठ नेताओं ने थामा भाजपा का दामन, हेमंत खंडेलवाल ने दिलाई सदस्यता
शिवसेना कॉर्पोरेटर रमेश म्हात्रे को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में, क्या ठंडे बस्ते में जाएगा केस?
डॉक्टरों से मारपीट मामला: शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे को बड़ा झटका, बॉम्बे हाई कोर्ट ने रद्द की जमानत
Big Breaking: ठाकरे गुट को लगा तगड़ा झटका, 6 बागी सांसदों के शिंदे गुट में विलय को लोकसभा सचिवालय की मंजूरी
सांसदों को संदेश था कि शिंदे गुट के लोगों से बात न करे, उनकी ओर न देखें और उनके किसी निमंत्रण पर भोजन करने न जाएं. इस तरह की बंदिश लगाने की बजाय देखना चाहिए कि अपनी पार्टी में कौन सी कमी है जो सदस्यों के साथ छोड़ने का डर जता रहा है ? क्या उनकी पार्टी निष्ठा इतनी कमजोर है कि किसी समारोह में ताली बजाने या किसी भोज में शामिल होने से खत्म हो जाएगी? शरद पवार की पार्टी भी टूटी लेकिन अभी भी उनकी पार्टी के कुछ लोग अजीत पवार से तालमेल करने का आग्रह करते हैं. बड़े पवार ने कभी अपनी पार्टी के सांसदों-विधायकों पर ऐसे प्रतिबंध नहीं लगाए कि दूसरे गुट के लोगों से बात मत करो या बिल्कुल मत मिलो-जुलो।
नवभारत विशेष से संबंधित ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सदस्यों को धमका कर अपनी पार्टी में रोके रखना संभव नहीं है. ऐसी बातों का कभी-कभी विपरीत परिणाम होता है. उद्धव ठाकरे को संदेह है कि एकनाथ शिंदे की शिवसेना आनेवाले दिनों में यूबीटी के कुछ सांसदों को तोड़ सकती है. सांसद संजय राऊत का आरोप है कि बीजेपी ने इस काम की जिम्मेदारी एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे को सौंपी है. उनसे कहा गया है कि वे उद्धव गुट के सांसद तोड़कर अपने साथ लाएं तभी उन्हें केंद्र सरकार में शामिल किया जाएगा. जाहिर है कि शिवसेना यूबीटी को आपरेशन टाइगर का खतरा नजर आ रहा है जिसे बीजेपी श्रीकांत शिंदे के माध्यम से अंजाम देना चाहती है।
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Uddhav faction busy handling mps
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में जबलपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, TI की कॉलर पकड़ी, कई गिरफ्तार
Jul 22, 2026 | 07:53 AMCJP प्रोटेस्ट से डरी सरकार! 78 दिन बाद PM मोदी का बड़ा बयान, सोनम वांगचुक से मिले जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह
Jul 22, 2026 | 07:51 AMहम बातचीत के लिए तैयार, उग्र प्रदर्शन के बीच धर्मेंद्र प्रधान की पहली प्रतिक्रिया; छात्रों के लिए क्या कहा?
Jul 22, 2026 | 07:49 AMRaksha Bandhan 2026: कम मेकअप में भी मिलेगा रॉयल लुक, रक्षाबंधन पर पहनें ये ट्रेंडिंग साड़ियां
Jul 22, 2026 | 07:45 AMअजीत पवार के 7 बड़े फैसले, जिन्होंने बदल दी महाराष्ट्र की राजनीति!
Jul 22, 2026 | 07:45 AMगैस पाइपलाइन ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, भाजपा पार्षद पर भी एफआईआर दर्ज
Jul 22, 2026 | 07:44 AMRRB JE Recruitment 2026: इंजीनियरिंग युवाओं के लिए रेलवे में बड़ा मौका, 4,098 पदों पर भर्ती का ऐलान
Jul 22, 2026 | 07:37 AMवीडियो गैलरी

Banke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 11:40 PM
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:53 PM
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:48 PM
CJP आंदोलन के पीछे पाकिस्तान का हाथ? सोशल मीडिया पर भारत विरोधी साजिश की पुलिस कर रही जांच, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:38 PM
जब सड़कों पर उतरी जनता, हिल गईं सरकारें…जानें देश का राजनीतिक नक्शा बदलने वाले वो 5 ऐतिहासिक आंदोलन- VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:19 PM
लाठी खाते रहे युवा और बर्गर उड़ाते रहे नेता! देखिए CJP नेता विजेता दहिया का वायरल VIDEO
Jul 21, 2026 | 06:55 PM














