- Hindi News »
- Special Coverage »
- Trump Modi Diplomatic Satire India Us Relations
नवभारत विशेष: अहंकारी ट्रंप क्यों कर रहे हैं भारत का अपमान
- Written By: दीपिका पाल
India US Diplomacy: ट्रंप की व्यंग्यभरी टिप्पणियों के पीछे छिपे कूटनीतिक इरादे क्या हैं? भारत, प्रधानमंत्री मोदी और वैश्विक राजनीति में शक्ति प्रदर्शन का विश्लेषण बताया गया है।

अहंकारी ट्रंप (सौ. डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: हैरानी की बात यह है कि ट्रंप बार-बार अंतरराष्ट्रीय मीडिया और कूटनीतिक गलियारे में ये व्यंग्यभरी टिप्पणियां करते हुए हर बार प्रधानमंत्री मोदी को अपना खास दोस्त बताना भी नहीं भूलते, जैसे वो जानबूझकर व्यंग्य कर रहे हों। उनके इस सनकभरे व्यवहार का मतलब क्या है? डोनाल्ड ट्रंप अपने इस अंदाज के जरिए दुनिया को दिखाना चाहते हैं कि वह किस तरह भारत से बहुत ऊपर पोजीशन में हैं और सामने वाले को याचक के रूप में पेश कर रहे हैं। राजनीति में लोग दुश्मनों के लिए भी इस तरह की भाषा बोलने से परहेज रखते हैं। फिर ट्रंप तो प्रधानमंत्री मोदी को बार-बार अपना दोस्त बताते हैं, फिर इस तरह अपमान करने की कोशिश क्यों करते हैं? दरअसल ट्रंप दिखानाचाहते हैं कि उनके पास ताकत है और मिलने की जरूरत उन्हें नहीं, बल्कि सामने वाले को है। यह एक कूटनीतिक हमला और हमारा अपमान है।
डोनाल्ड ट्रंप षड्यंत्रकारी तरीके से हमें निशाना बनाकर पूरी दुनिया को संदेश देना चाहते हैं कि अगर वो भारत जैसी दुनिया में सबसे तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही अर्थव्यवस्था और कुशल मानव संसाधन के सबसे बड़े वैश्विक हब को कुछ नहीं समझते, तो दुनिया में बाकी देशों की क्या बिसात है? वेनेजुएला प्रकरण के बाद जिस तरह से अमेरिकी संसद दो खेमों में बंट गई है और ब्रिटेन को छोड़कर लगभग पूरे यूरोप ने ट्रंप के खिलाफ बयानबाजी की है, उससे ट्रंप हिल गए हैं। उन्होंने वेनेजुएला में जो साम्राज्यवादी हरकत चीन को दहशत में लाने और रूस की अनदेखी करने के लिए की, उससे रूस और चीन तो ज्यादा घबराए नहीं उल्टे यूरोप उनका साथ छोड़ने की स्थिति में आ गया है। आज अगर भारत को अमेरिका से टैरिफ न बढ़ाए जाने की चाहत है तो हमें नहीं भूलना चाहिए कि अमेरिका को भी भारत से बहुत सारी चीजें चाहिए।
सबसे बड़ी बात तो यह है कि उसे भारत का विशाल बाजार चाहिए, जहां वह अपनी पूंजी ब्लगा सके और उससे बेहतर रिटर्न हासिल कर सके। दूसरी महत्वपूर्ण बात ये है कि जिस तरह से ट्रंप जाने-अनजाने रूस और चीन को अपना खुलेआम दुश्मन बना रहे हैं, उसमें अगर भारत भी उनके साथ न हुआ तो अमेरिका न केवल ग्लोबल मोर्चे में अलग-थलग पड़ जाएगा, बल्कि ग्लोबल साउथ से उसकी सारी उम्मीदें धरी की धरी रह जाएंगी। भारत इस समय अमेरिका के लिए एकमात्र ऐसा सहयोगी हो सकता है, जो अमेरिका को रूस और चीन की साझी नाराजगी की भरपाई कर सके। क्योंकि भारत की अर्थव्यवस्था इस समय दुनिया में सबसे ज्यादा तेज रफ्तार से बढ़ रही है और भारत में कुशल मानव संसाधनों का जखीरा है।
सम्बंधित ख़बरें
मुजतबा खामेनेई से मिलने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप! बातचीत की इच्छा जताते हुए बोले- यह तो सम्मान की बात होगी
क्या वीटो का इस्तेमाल करेंगे ट्रंप? रिपब्लिकन सांसदों ने ईरान जंग रोकने के प्रस्ताव को दी मंजूरी, बढ़ी टेंशन
डोनाल्ड ट्रंप जाएंगे फ्रांस: UFC फाइट के बाद G7 शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल, इन मुद्दों पर हो सकती है बात
नवभारत संपादकीय: मध्य पूर्व में बढ़ा तनाव, अमेरिका की परेशानी है इजराइल का दुस्साहस; बढ़ी रणनीतिक हलचल
ये भी पढ़ें- ‘नवभारत विशेष’ की अन्य रोचक ख़बरों और लेखों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
इस एआई के तूफानी दिनों में वही है जो भविष्य की अर्थव्यवस्था को एक स्थिरता और निरंतरता की दिशा दे सकता है। लेकिन जिस तरह से ट्रंप बार-बार भारत का और प्रधानमंत्री मोदी का अपमान कर रहे हैं, उससे लगता है कि वह जरा भी दूरदर्शी सोच नहीं रखते। जब वो कहते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी ने मुझसे कहा कि सर क्या मैं आपसे मिल सकता हूं, तो वह यह भूल जाते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी कोई उनके दरवाजे पर नहीं खड़े थे, जो अंदर आने की उनसे इजाजत मांग रहे हों। दरअसल ट्रंप का यह जहरीला मनोविज्ञान है जिसके प्रभाव में वह इस तरह के शब्दों का चयन करके हमें मनोवैज्ञानिक ढंग से नीचा दिखाना चाहते हैं।
लेख- वीना गौतम के द्वारा
Trump modi diplomatic satire india us relations
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेलेंगे ये खिलाड़ी, पूर्व क्रिकेटर ने प्लेइंग 11 में पंत को दी जगह, बताई ये वजह
Jun 05, 2026 | 01:14 PMयूपी विधानसभा चुनाव 2027 में इन नेताओं को मिलेगा टिकट! समाजवादी पार्टी का मास्टर प्लान तैयार, देखें VIDEO
Jun 05, 2026 | 01:14 PMWardha Urban Bank Scam: महिला के 35 लाख रु. की कथित धोखाधड़ी, बैंक के पूर्व मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज
Jun 05, 2026 | 01:08 PMरायसेन में भीषण सड़क हादसा: दो यात्री बसों की टक्कर में 5 की मौत, दो दर्जन से अधिक घायल
Jun 05, 2026 | 01:02 PMवर्धा में 71 पेंशन प्रस्ताव लंबित, सेवानिवृत्त शिक्षक-कर्मचारी महीनों से लाभ के इंतजार में
Jun 05, 2026 | 12:56 PMMonsoon Breakfast Ideas: बारिश के मौसम में बनाएं ये 5 टेस्टी और हेल्दी नाश्ते, 5 मिनट में हो जाएंगे तैयार
Jun 05, 2026 | 12:55 PMसूर्या चौहान हत्याकांड के बाद छावनी में बदला गाजियाबाद, चप्पे-चप्पे पर पैरामिलिट्री फोर्स तैनात, हाई अलर्ट
Jun 05, 2026 | 12:54 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के चहेते से बागी तक, क्या बंगाल के शिंदे बनेंगे ऋतब्रत बनर्जी?
Jun 04, 2026 | 11:07 PM
Rohini Ghavari के वायरल Audio ने खोली चंद्रशेखर की पोल! सांसद बनने के पीछे का असली सच? देखें VIDEO
Jun 04, 2026 | 10:55 PM
दिल्ली में मालवीय नगर के होटल में जिंदा जले 21 लोग, हादसे के बाद चर्चा में आया अंग्रेजों का ‘लाल डोरा’, VIDEO
Jun 04, 2026 | 09:06 PM
भोपाल में बवाल, बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी का नाम बदलने पर भड़की NSUI; गेट पर किया यज्ञ, दी बड़ी चेतावनी- VIDEO
Jun 04, 2026 | 08:50 PM
इन 3 छात्रों ने खोली सिस्टम की पोल, पाकिस्तानी होने के ताने झेले; फिर CBSE ने मानी गलती, देखें VIDEO
Jun 04, 2026 | 08:38 PM
चंद दिनों के मुख्यमंत्री है सम्राट! तेज प्रताप यादव ने कर दी भविष्यवाणी, गिना दिए राजनीति में बचे दिन
Jun 04, 2026 | 02:01 PM














