-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Childhood Obesity Mental Health Trauma Body Shaming Impact Tips
Childhood Obesity: हो जाएं खबरदार! बच्चे के बढ़ते वजन पर आपका मजाक बन सकता है उसका ट्रॉमा
- Written By: प्रीति शर्मा
Obesity In Children Causes: आजकल बच्चों में बढ़ता मोटापा एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है, जिसके पीछे गलत खानपान, ज्यादा स्क्रीन टाइम और शारीरिक गतिविधि की कमी जैसे कई कारण हो सकते हैं।

बढ़ते वजन से परेशान बच्चे और मां बाप (सौ. एआई)
Child Weight Gain Issues: अक्सर माता-पिता और रिश्तेदार बच्चों को मोटा या आलसी कहकर हंसी-मजाक करते हैं लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार यह अनचाहा मजाक बच्चे के लिए मेंटल ट्रॉमा बन सकता है। चाइल्डहुड ओबेसिटी (Childhood Obesity) से जूझ रहा बच्चा केवल वजन से नहीं बल्कि समाज के तानों और अपने गिरते आत्मविश्वास से भी लड़ रहा होता है।
हम बड़े अक्सर बिना सोचे-समझे बच्चों के लिए छोटा हाथी या गोलू-मोलू जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। हमें लगता है कि यह प्यार है लेकिन बच्चे के लिए यह उसकी पहचान बन जाती है। जब एक बच्चे को बार-बार उसके शरीर की बनावट के लिए टोका जाता है तो वह खुद को दूसरों से कमतर समझने लगता है। स्कूल में दोस्तों का चिढ़ाना और खेल के मैदान में सबसे आखिरी में चुना जाना उसके कोमल मन पर गहरी चोट करता है।
आत्मविश्वास का टूटना और एकांतवास
मनोवैज्ञानिकों के अनुसार बच्चे अपने बारे में वही राय बना लेते हैं जो वे बार-बार सुनते हैं। अगर किसी बच्चे को लगातार सुस्त या मोटा कहा जाए तो वह धीरे-धीरे खुद को वैसा ही मानने लगता है। इसका परिणाम यह होता है कि बच्चा सामाजिक समारोहों से दूरी बनाने लगता है कम बोलता है और अकेले रहना पसंद करने लगता है। यह स्थिति आगे चलकर गंभीर एंग्जायटी और डिप्रेशन का रूप ले सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
Pregnancy Yoga Tips: प्रेग्नेंसी की प्लानिंग कर रही हैं, तो इन योगासनों को अपनी डेली रूटीन का बनाएं हिस्सा
Guru Purnima 2026: गुरु को क्या भेंट करें? ये 7 उपहार बन सकते हैं सच्ची गुरु दक्षिणा का प्रतीक
Healthy Aging Tips: सोने से पहले डिनर और नींद के बीच रखें इतना गैप, दिमाग और शरीर दोनों को मिल सकते हैं फायदे
Purple Foods For Daily Diet: आपकी प्लेट में क्यों होनी चाहिए बैंगनी रंग की जगह? जानें 10 सबसे पौष्टिक फूड्स
यह भी पढ़ें:- सिर्फ 1 महीने में रुक सकता है हेयर फॉल और रेगुलर होंगे पीरियड्स! बस डाइट में शामिल करें ये 1 चीज
ताने नहीं साथ की है जरूरत
मोटापे के पीछे कई वैज्ञानिक कारण हो सकते हैं जैसे जेनेटिक्स, हार्मोनल असंतुलन, गलत खान-पान या शारीरिक गतिविधियों की कमी। लेकिन इसका समाधान उसे शर्मिंदा करना कतई नहीं है। ताने देने से बच्चा तनाव में ज्यादा खाने लगता है जिससे वजन घटने के बजाय और बढ़ जाता है।
अभिभावक क्या करें?
सकारात्मक भाषा: बच्चे के वजन के बजाय उसकी सेहत पर बात करें। उसे मोटा कहने के बजाय स्वस्थ बनने के लिए प्रेरित करें।
बदलाव की शुरुआत खुद से: बच्चे को अकेले डाइट पर न डालें बल्कि पूरे परिवार की लाइफस्टाइल बदलें। साथ में सैर पर जाएं या खेलें।
तुलना बंद करें: कभी भी अपने बच्चे की तुलना किसी फिट या दुबले बच्चे से न करें। हर बच्चे की शारीरिक संरचना अलग होती है।
छोटे लक्ष्य: उसे छोटे-छोटे शारीरिक कार्यों के लिए प्रोत्साहित करें और उसकी हर छोटी जीत पर उसकी तारीफ करें ताकि उसका खोया हुआ आत्मविश्वास वापस आ सके।
बच्चे को आपकी आलोचना की नहीं आपके समर्थन की जरूरत है। याद रखें शरीर का वजन कम किया जा सकता है लेकिन बचपन में मिला मानसिक घाव पूरी जिंदगी का पीछा कर सकता है।
Childhood obesity mental health trauma body shaming impact tips
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशि वालों के रुके हुए काम होंगे पूरे, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 29, 2026 | 12:10 AMMP में मूंग खरीदी का लक्ष्य बढ़ाने की मांग; राज्य कृषि मंत्री कंषाना ने शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र
Jul 28, 2026 | 11:27 PMJapan Earthquake: जापान भूकंप पर भारत ने जताई संवेदना, विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- हर मुश्किल में साथ हैं
Jul 28, 2026 | 11:12 PMमथुरा में महिला की संदिग्ध मौत; बंद कमरे में मिला गला कटा शव, जांच में जुटी पुलिस
Jul 28, 2026 | 10:59 PMमध्य रेलवे की कमाई में नया रिकॉर्ड, ई-नीलामी से पहली तिमाही में राजस्व में 11.76 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
Jul 28, 2026 | 10:56 PMRamayana Trailer: रामायण के ट्रेलर का इंतजार खत्म, ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर
Jul 28, 2026 | 10:53 PMविकसित भारत के रोडमैप पर PM मोदी की सचिवों संग अहम बैठक, समन्वय, साइबर सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर
Jul 28, 2026 | 10:45 PMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














