-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Top Leader Words At Lowest Level
निम्नतम स्तर पर शीर्ष नेता के बोल, शोभाजनक नहीं, खो रहे तौल
- Written By: चंद्रमोहन द्विवेदी

पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘‘निशानेबाज, देश के शीर्ष नेता के मन की बात चुनाव के अंतिम दौर तक दिल की भड़ास बन चुकी है। वे ऐसी तीखी बातें बोलने लगे हैं जो विपक्ष के हृदय में तीर की तरह चुभ जाएं। ये बोल शोभाजनक नहीं हैं।’’
हमने कहा, ‘‘युद्ध, प्रेम और चुनाव में सब जायज होता है। जब चुनाव आयोग को इस तरह के बयानों पर जरा भी आपत्ति नहीं है तो आप क्यों इतने बेचैन हो रहे हैं? पहले जनसंघ को और फिर बीजेपी को बर्दाश्त नहीं होता था कि देशवासियों पर गांधी-नेहरू का इतना जादू क्यों है। कांग्रेस क्यों इतने दशकों से सत्ता में है? अटल की सरकार आई लेकिन वह गठबंधन की मजबूरियों से दबी हुई थी। वर्तमान सरकार ने 10 वर्षों में अंगद तरह पैर जमा लिया और अपने विरोधियों से गिन-गिन कर बदला ले रही है। 2 मुख्यमंत्रियों को जेल भेजने का जिगर शीर्ष नेता ही रखते हैं। उन्होंने आगे का प्लान भी बता दिया है कि जिन्होंने बिहार में गरीबों को लूटकर नौकरी के बदले जमीन लिखवाई है, वो कान खोलकर सुन लें, उनका जेल जाने का काउंटडाउन शुरू हो गया है। यह इशारा लालू यादव और तेजस्वी के लिए है।’’
पड़ोसी ने कहा, ‘‘निशनेबाज, शीर्ष नेता ने यह भी तो कहा कि मुस्लिम वोट बैंक लिए इंडी गठबंधन मुजरा करना चाहता है तो मुझे इसकी कोई परवाह नहीं है।’’
सम्बंधित ख़बरें
हमने कहा, ‘‘वह चाहते तो भरतनाट्यम, कथकली, कत्थक या कुचिपुड़ी जैसे भारतीय क्लासिकल नृत्य की बात कर सकते थे। वे भंगडा करने का भी आरोप लगा सकते थे। उन्होंने मुजरे का जिक्र ही क्यों किया?’’
पड़ोसी ने कहा, ‘‘निशानेबाज, मुजरा मुगलिया और नवाबी कल्चर से जुड़ा हुआ है। तवायफें मुजरा किया करती थीं और नवाब उन पर मोटी रकम लुटाते थे। फिल्मी तारिकाएं भी बखूबी मुजरा करती हैं। मीनाकुमारी ने फिल्म ‘पाकीजा’ में ‘ठाड़े रहियो रे बांके यार’ गीत पर, नलिनी जयवंत ने फिल्म ‘काला पानी’ में ‘नजर लागी राजा तोरे बंगले पे’, रेखा ने ‘उमरावजान’ में ‘दिल चीज क्या है आप मेरी जान लीजिए’ जैसे गाने पर मुजरा पेश किया था। वैजयंती माला ने भी ‘देवदास’ में यही किया था। अभी ओटीटी प्लेटफार्म पर प्रदर्शित ‘हीरामंडी’ में भी मुजरा ही मुजरा है। इसलिए शीर्ष नेता के ध्यान में यह बात आ गई। इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि परिवार के मुखिया को परिवार के सदस्यों के प्रति आंखों की शरम रखनी चाहिए। राहुल गांधी ने भी कहा कि भाषा की गरिमा और बीजेपी की सीटें लगातार गिरती चली जा रही हैं।’’
Top leader words at lowest level
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
उज्जैन में महिला से हैवानियत: अर्धनग्न कर गांव में घुमाने वाले 11 आरोपियों पर केस दर्ज, 6 आरोपी गिरफ्तार
Jul 03, 2026 | 01:28 PMगोसीखुर्द बांध से छोड़ा गया 160 क्यूमेक्स पानी, वैनगंगा नदी किनारे अलर्ट जारी
Jul 03, 2026 | 01:27 PMNagpur Metro: कॉटन मार्केट स्टेशन का दूसरा एंट्री-एक्जिट और 120 मीटर लंबा स्काईवॉक शुरू, यात्रियों को राहत
Jul 03, 2026 | 01:25 PMFIFA: फुटबॉल इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड! स्पेन के उनाई साइमन ने रचा इतिहास, ‘गिनीज बुक’ में दर्ज कराया नाम
Jul 03, 2026 | 01:23 PMहाई टाइड और भारी की बारिश, मुंबईकरों को 26 जुलाई की आई याद, बारिश के तांडव से मचा हाहाकार
Jul 03, 2026 | 01:19 PMछतरपुर : बुंदेलखंड के केदारनाथ’ जटाशंकर धाम में सीजन की पहली मूसलाधार बारिश, मंदिर परिसर जलमग्न
Jul 03, 2026 | 01:19 PM‘परमाणु बम न होता तो…’, सिंगापुर के राजदूत ने पाकिस्तान को जमकर धोया, जानें क्या कुछ कहा?
Jul 03, 2026 | 01:11 PMवीडियो गैलरी

12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PM
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM














