-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Nitin Gadkari Took Charge Of The Ministry Of Road Transport And Highways
‘हाईवे मैन’ नितिन गडकरी ने फिर संभाला सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय का कार्यभार
- Written By: राहुल गोस्वामी
BJP) के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री का कार्यभार बुधवार को संभाल लिया। गडकरी को पिछले 10 वर्षों में देश में 54,858 किलोमीटर से अधिक राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण का श्रेय दिया जाता है। महाराष्ट्र के नागपुर से नाता रखने वाले नेता सबसे लंबे समय तक सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री रहे हैं।

नितिन गडकरी
नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री का कार्यभार आज संभाल लिया। सोशल मीडिया मंच ‘X’ पर गडकरी ने मोदी 3.0 में उन्हें यह भूमिका सौंपने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत तेज गति से विश्व स्तरीय, आधुनिक बुनियादी ढांचे से लैस होगा।
‘भारत के हाईवे मैन’ के नाम से पहचाने जाने वाले गडकरी को पिछले 10 वर्षों में देश में 54,858 किलोमीटर से अधिक राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण का श्रेय दिया जाता है। महाराष्ट्र के नागपुर से नाता रखने वाले नेता सबसे लंबे समय तक सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री रहे हैं। गडकरी के नेतृत्व में सड़क मंत्रालय का लक्ष्य इस वर्ष दिसंबर तक 1,386 किलोमीटर लंबे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस का निर्माण पूरा करना है।
📍𝐓𝐫𝐚𝐧𝐬𝐩𝐨𝐫𝐭 𝐁𝐡𝐚𝐰𝐚𝐧, 𝐍𝐞𝐰 𝐃𝐞𝐥𝐡𝐢@AjayTamtaBJP @hdmalhotra pic.twitter.com/FcsFkbwnh3 — Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) June 12, 2024
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से करीबी संबंध रखने वाले भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ने लोकसभा चुनाव में नागपुर सीट से लगातार तीन बार जीत हासिल की है। नागपुर में आरएसएस का मुख्यालय है। गडकरी का राष्ट्रीय राजनीति में प्रवेश 2009 में हुआ, जब उन्हें भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वर्ष 2014 में गडकरी ने नागपुर से लोकसभा चुनाव लड़ा, जीत दर्ज की और केंद्र में मंत्री बने। तब से उन्होंने सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम, शिपिंग, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण, ग्रामीण विकास तथा पंचायती राज जैसे कई विभागों को संभाला है। वह 1989 से 2014 तक नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य रहे।
Resuming office as the Minister of Road Transport and Highways, alongside Ministers of State Shri @AjayTamtaBJP Ji and Shri @hdmalhotra Ji. Heartfelt gratitude to the Hon’ble Prime Minister, Shri @narendramodi Ji, for reassigning me this role in Modi 3.0. Under your visionary… pic.twitter.com/wzO3Dg6Bzr — Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) June 12, 2024
जानकारी दें कि, नरेंद्र मोदी 3.0 सरकार में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो चुका है। राष्ट्रपति की तरफ से प्रधानमंत्री की सलाह पर केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्यों के बीच विभागों का आवंटन हुआ है। मोदी के नेतृत्व वाली NDA की नई सरकार में सबसे अधिक मंत्री हिंदी पट्टी के दो राज्यों से बनाए गए हैं। महाराष्ट्र से इस बार छह सांसदों को मंत्री (दो कैबिनेट मंत्री) बनाया गया है।(एजेंसी इनपुट के साथ)
सम्बंधित ख़बरें
भोपाल: सरकारी स्कूलों की बदहाली पर हाईकोर्ट के नोटिस के बाद गरमाई सियासत, उमंग सिंघार ने सरकार पर बोला हमला
भोपाल: मंत्री विश्वास सारंग का कांग्रेस पर हमला, कहा- ‘मीडिया पर दबाव बनाकर नहीं चलेगी राजनीति’
दमोह: लोकार्पण मंच से भाजपा नेता का फूटा गुस्सा, 1.23 करोड़ के स्कूल भवन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
Explainer: VB-G RAM G देश में लागू, बीजेपी शासित राज्य ही क्यों कर रहे विरोध; सरकारों के सामने ये कैसी चुनौती?
Nitin gadkari took charge of the ministry of road transport and highways
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
तमिलनाडु में TVK के विधायक तोड़ने के लिए 35-35 करोड़ का खेल, संजय राउत का बीजेपी पर बड़ा आरोप
Jul 02, 2026 | 03:24 PMअंशुला कपूर बनने जा रही हैं दुल्हन, रोहन ठक्कर संग लेंगी सात फेरे, बोनी कपूर ने कंफर्म किया वेडिंग डेट
Jul 02, 2026 | 03:24 PMवर्धा जिले में जून में केवल 71% बारिश: 1.13 लाख हेक्टेयर में खरीफ की बुआई पूरी, अब मूसलाधार वर्षा की प्रतीक्षा
Jul 02, 2026 | 03:23 PMमहिदपुर में हैवानियत की हद: जमीन में हिस्सा मांगने पर महिला के बाल काटे, जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया
Jul 02, 2026 | 03:23 PMसमय पर कर्ज चुकाने का मिला इनाम! नागपुर विभाग में किसानों को 53 करोड़ की ब्याज माफी, फसल ऋण हुआ ब्याज-मुक्त
Jul 02, 2026 | 03:22 PMफोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
Jul 02, 2026 | 03:16 PMVB-G RAM G: महाराष्ट्र में युवाओं-महिलाओं को मिलेगा बंपर रोजगार, सरकार पूरे राज्य में आयोजित करेगी कार्यशालाएं
Jul 02, 2026 | 03:16 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














