- Hindi News »
- Special Coverage »
- This Is The Condition Of Big Leaders Sometimes They Go To Jail Sometimes Hospital
बड़े नेताओं का यही हाल, कभी जाते हैं जेल, कभी अस्पताल
- Written By: चंद्रमोहन द्विवेदी

पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘‘निशानेबाज, हमें बताइए कि बड़े नेताओं के क्या लक्षण रहते हैं? उनमें बड़ा होने का बड़प्पन किस तरह आता है? क्या वे रोज दहीबड़ा खाते हैं या कोई बहुत बड़ा काम कर जाते हैं?’’ हमने कहा, ‘‘बड़ों की बात बड़ी है. उनके मिजाज को समझना आसान नहीं है. जिस तरह गाड़ी के अगाड़ी और घोड़े के पिछाड़ी खड़े रहना खतरे से खाली नहीं है, वही बात बड़ों पर भी लागू होती है. उनसे ज्यादा चिपकने पर कब दुलत्ती मार देंगे, पता नहीं! वैसे भी बड़ों के बारे में संतों की राय अच्छी नहीं है. वे कहते हैं- बड़ा हुआ तो क्या हुआ जैसे पेड़ खजूर, पंछी को छाया नहीं, फल लागे अति दूर!’’
पड़ोसी ने कहा,‘‘निशानेबाज, हम बात कर रहे हैं उन बड़े नेताओं की जो पहले तो कानून को ताक पर रखकर अनाप-शनाप तरीके से करोड़ों रुपए कमाते हैं और ईडी के शिकंजे में गर्दन फंसती है तो उनकी नौटंकी शुरू हो जाती है. जैसे ही वे घपले-घोटाले, भ्रष्टाचार के आरोप में पकड़े जाते हैं, तुरंत बीमार होकर अस्पताल पहुंच जाते हैं. पुलिसवाले या जेल अधिकारी भी सोचते हैं कि क्यों व्यर्थ का जोखिम उठाएं, कहीं यह नेता सचमुच बीमार हुआ तो अपने लिए मुसीबत खड़ी हो जाएगी. इसलिए बला टालो, जाने दो अस्पताल! कुछ अफसर सोचते हैं कि कब तक यह बड़ा नेता बहानेबाजी करेगा! कभी तो ऊंट आएगा पहाड़ के नीचे!’’
हमने कहा, ‘‘दिल खोलकर भ्रष्टाचार करने वाले नेता का दिल उस समय जोरों से धड़कने लगता है जब पुलिस उसे हिरासत में लेती है. पुलिस भी समझ जाती है कि हैसियतदार आदमी है, तुरंत अस्पताल जाएगा. कानून तोड़ते समय वह बिल्कुल स्वस्थ, तंदुरुस्त, हेल एंड हार्टी रहता लेकिन पकड़े जाने पर वह चक्कर आने, हार्ट में दर्द होने, बीपी डाउन होने की शिकायतें करने लगता है. पुलिस को नेता की आंखों में फरेब नजर आता है लेकिन उसे फौरन एम्बुलेंस से उसकी पसंद के डॉक्टर या अस्पताल के पास भेज दिया जाता है. जब तक नेता अस्पताल में है, तब तक पुलिस उसका कुछ नहीं कर सकती. नेता पुलिस या ईडी के अधिकारियों का क्रूर चेहरा देखने की बजाय किसी हसीन नर्स का सुंदर मुखड़ा देखना पसंद करता है.’’
सम्बंधित ख़बरें
‘वंदे मातरम’ विवाद पर शिवसेना का कांग्रेस पर हमला, कृष्णा हेगड़े बोले- राष्ट्रीय गीत पर विवाद उचित नहीं
MP Rajya Sabha Election: कांग्रेस आलाकमान का ‘ऑपरेशन अलर्ट’, कमलनाथ-सिंघार के बाद अरुण यादव दिल्ली तलब
कुर्सी का वो अंदरूनी खेल जिसने कई बार उजाड़े कांग्रेस के बसे-बसाए सियासी किले, नई नहीं है CM की गद्दी की लड़ाई
नागपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन: बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस से धक्का-मुक्की; मोर्चे में कई नेता गिरफ्तार
पड़ोसी ने कहा, ‘‘निशानेबाज, किसी घाघ या मोटी चमड़ीवाले नेता की नब्ज टटोलना मामूली बात नहीं है. उसका इलाज तो कोर्ट ही कर सकता है.’’
This is the condition of big leaders sometimes they go to jail sometimes hospital
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Indore News: फेसबुक पर भाई बनकर ठगा, सोना भेजने का झांसा देकर महिला से ठगे 12.50 लाख रुपए
May 30, 2026 | 05:47 PMMasoom The New Generation News: शेखर कपूर-एआर रहमान की जोड़ी फिर से करेगी कमाल, मासूम द न्यू जेनरेशन का ऐलान
May 30, 2026 | 05:45 PMNEET Paper Leak के तनाव में 19 वर्षीय छात्र ने दी जान, डॉक्टर बनने का सपना टूटने के डर से उठाया खौफनाक कदम
May 30, 2026 | 05:43 PMVivo का बड़ा धमाका, 75 घंटे बैटरी और 58dB Noise Cancellation वाले हेडफोन्स लॉन्च
May 30, 2026 | 05:34 PMDSSSB Exam Schedule 2026 जारी, कोर्ट अटेंडेंट से MTS तक कई भर्ती परीक्षाओं की तारीखें घोषित
May 30, 2026 | 05:33 PMगुना: अपनी ही सरकार पर बरसे भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य, ऊर्जा मंत्री और प्रभारी मंत्री को घेरा
May 30, 2026 | 05:31 PM‘वंदे मातरम’ विवाद पर शिवसेना का कांग्रेस पर हमला, कृष्णा हेगड़े बोले- राष्ट्रीय गीत पर विवाद उचित नहीं
May 30, 2026 | 05:26 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM













