-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Supreme Court Objects To Remark By Justice V Srishananda Said Dont Call Any Part Of India As Pakistan
देश के हिस्से को पाकिस्तान न कहें, जजों की जुबान फिसलने पर SC ने कसी नकेल
- Written By: मृणाल पाठक
भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, न्यायाधीश संजीव खन्ना, न्यायाधीश बीआर गवई, न्यायाधीश सूर्यकांत और ऋषिकेश रॉय की खंडपीठ ने कर्नाटक हाईकोट के जज वी. श्रीशानंद को तगड़ी फटकार लगाते हुए कहा, हमने आपके अवलोकनों की प्रवृत्ति को देखा है। कोई भी भारत के किसी भी भाग को पाकिस्तान नहीं कह सकता। यह बुनियादी तौरपर राष्ट्र की क्षेत्रीय अखंडता के विपरीत है। और उन्हें न्यायपालिका के संस्थागत सम्मान की खातिर ही नोटिस नहीं दिया जा रहा है।

सुप्रीम कोर्ट (डिजाइन फोटो)
सुप्रीम कोर्ट ने न्यायाधीशों को सतर्क करते हुए कहा कि वह जागृत रहकर संयम बरतें। वह महिलाओं या कुछ समुदायों के खिलाफ पूर्वाग्रह युक्त टिप्पणी न करें। सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक हाईकोट के जज वी. श्रीशानंद की टिप्पणियों का स्वत: संज्ञान लिया जिन्होंने एक केस की सुनवाई के दौरान बंगलुरु की एक बस्ती को पाकिस्तान कहा था और एक महिला वकील से महिलाओं के सिलसिले में आपत्तिजनक बात कही थी।
भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, न्यायाधीश संजीव खन्ना, न्यायाधीश बीआर गवई, न्यायाधीश सूर्यकांत और ऋषिकेश रॉय की खंडपीठ ने श्रीशानंद को तगड़ी फटकार लगाते हुए कहा, हमने आपके अवलोकनों की प्रवृत्ति को देखा है। कोई भी भारत के किसी भी भाग को पाकिस्तान नहीं कह सकता। यह बुनियादी तौरपर राष्ट्र की क्षेत्रीय अखंडता के विपरीत है। और उन्हें न्यायपालिका के संस्थागत सम्मान की खातिर ही नोटिस नहीं दिया जा रहा है।
सुप्रीम कोर्ट ने श्रीशानंद को अतिरिक्त शर्मिंदगी से इसलिए बख्श दिया क्योंकि उन्होंने खुली अदालत में माफ़ी मांग ली थी। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान की इस कार्यवाही को बंद कर दिया है। जरूरत है कि न्यायाधीश तोल मोलकर बोलें बल्कि वकील व याचिकाकर्ता भी अपनी जबान पर काबू रखें क्योंकि अब लाइव स्ट्रीमिंग व वीडियो कांफ्रेंस की सुविधाएं अदालती प्रक्रियाओं को अदालत के बाहर भी लाखों लोगों तक ले जाती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
छात्रों पर लाठीचार्ज पर सुप्रीम कोर्ट सख्त! बोला- शांतिपूर्ण विरोध संवैधानिक हक, पुलिस की ज्यादती नहीं चलेगी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: नई SIT आज सुप्रीम कोर्ट में देगी पहली स्टेटस रिपोर्ट, क्या नपेंगे बड़े चेहरे?
नवभारत विशेष: पेपर लीक माफिया पर शिकंजा, फास्ट ट्रैक कोर्ट 3 माह में सुनाएंगे फैसला
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने बदली पुरानी SIT, अब 3 सीनियर IPS अधिकारियों के हाथ में होगी कमान
यह भी पढ़ें- सिद्धारमैया के खिलाफ जांच, हाईकोर्ट ने राज्यपाल की मंजूरी को सही ठहराया
यही कारण है कि श्रीशानंद की दो वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। आजकल तो राजनीतिक व चुनावी सभाओं में बड़े बड़े नेता विभिन्न समुदायों व जातियों के विरुद्ध ऐसे अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते हैं कि अदालतें अगर उनका संज्ञान लेने लगें तो आधे से ज्यादा नेता जेल में सलाखों के पीछे हों। टीवी डिबेट्स का तो इससे भी बुरा हाल है कि बात गालियों व हाथापाई तक पहुंचने लगी है।
दिल्ली की सीमा पर धरना दे रहे किसानों के बारे में टीवी एंकरों ने क्या कुछ नहीं कहा था। यौन उत्पीड़न की पीड़ित महिलाओं के बारे में तो मंत्रियों से लेकर जज तक बकवास कर चुके हैं। कोलकाता हाईकोर्ट के एक न्यायाधीश ने तो बलात्कार पीड़ित एक किशोरी से अपनी जवानी काबू में रखने को कहा। लोकसभा में एक सांसद ने दूसरे सांसद को आतंकी कहते हुए धमकी दी थी।
ऐसा प्रतीत होता है कि आपत्तिजनक व अपमानजनक बातों के प्रति हमारा दृष्टिकोण सब चलता है वाला हो गया है। यह सभ्य समाज के लिए अच्छी खबर नहीं है। यह दीमक है। अगर इलाज न किया तो समाज अंदर ही अंदर खोखला होता चला जायेगा। कर्नाटक हाईकोर्ट के न्यायाधीश की टिप्पणियां गैर-जरूरी ही नहीं बल्कि भावनाओं को आहत करने वाली भी थीं।
यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सुप्रीम कोर्ट को हाईकोट्र्स के न्यायाधीशों को शिष्टाचार की यह बुनियादी बातें समझनी पड़ रही है। भारत के मुख्य न्यायाधीश ने अदालती प्रक्रियाओं की लाइव स्ट्रीमिंग व रिकॉर्डिंग का जो स्वागतयोग्य कदम उठाया है, उसकी वजह से अदालतों की सच्चाई अब सामने आने लगी है। सुप्रीम कोर्ट का मानना है कि इलेक्ट्रॉनिक युग की मांगें भविष्य में दोनों बार व बेंच को उचित व्यवहार के लिए मजबूर कर देंगी।
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी द्वारा
Supreme court objects to remark by justice v srishananda said dont call any part of india as pakistan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वर्धा में बाढ़ का खतरा: 213 गांव रेड जोन में, 27 अति संवेदनशील गांवों पर प्रशासन की विशेष नजर
Jul 27, 2026 | 12:50 PMछात्रों पर लाठीचार्ज पर सुप्रीम कोर्ट सख्त! बोला- शांतिपूर्ण विरोध संवैधानिक हक, पुलिस की ज्यादती नहीं चलेगी
Jul 27, 2026 | 12:48 PMराजस्थान के जैसलमेर में दर्दनाक हादसा, पानी की टंकी में डूबने से दंपत्ति और दो मासूम बच्चों की मौत
Jul 27, 2026 | 12:47 PMमहाकाल क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिसकर्मी से मारपीट, उज्जैन पुलिस ने आरोपी ई-रिक्शा चालक का निकाला जुलूस
Jul 27, 2026 | 12:44 PMमैं चुनाव नहीं लड़ूंगा, महाराष्ट्र के चिकित्सा शिक्षा मंत्री हसन मुश्रीफ का बड़ा ऐलान, जानें क्या है मामला
Jul 27, 2026 | 12:39 PMमैं न्यूयॉर्क जरूर आऊंगा…नेतन्याहू का ममदानी पर तीखा पलटवार, हमास के समर्थन का लगाया आरोप
Jul 27, 2026 | 12:33 PMचार महीने का सीसीटीवी फुटेज दिखाइए… शंकराचार्य ने सरकार को दी खुली चुनौती-VIDEO
Jul 27, 2026 | 12:31 PMवीडियो गैलरी

‘जब तक जिंदा हूं परिवार को कमजोर नहीं होने दूंगा’— भरत तिवारी के घर पहुंचे पप्पू यादव-VIDEO
Jul 27, 2026 | 11:29 AM
पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PM
उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PM
CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM













