-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Statistics Ministry Report Released Central Government Admitted That Unemployment Increased
सांख्यिकी मंत्रालय की रिपोर्ट जारी, केंद्र ने स्वीकारा कि बेरोजगारी बढ़ी
- Written By: चंद्रमोहन द्विवेदी

विपक्ष बार-बार आरोप लगाता रहा है कि बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों पर सरकार के शीर्ष नेता मौन साधे रहते हैं। उनके पास इन समस्याओं को लेकर कोई जवाब ही नहीं है। बड़े पैमाने पर नौकरी-रोजगार देने का वादा वह पूरा नहीं कर पाए। अब स्वयं केंद्र सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय ने बेरोजगारी जैसे संवेदनशील विषय पर रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में स्वीकार किया गया है कि इस वर्ष जनवरी से मार्च की तिमाही तक ओवरऑल बेरोजगारी दर बढ़ गई। 15 से 29 वर्ष की उम्र के लोगों की बेरोजगारी दर जनवरी से मार्च 2024 के बीच 17 प्रतिशत थी। यह पिछली तिमाही के 16।5 प्रतिशत से ज्यादा है। पीरियॉडिक लेबर फोर्स सर्वे नामक इस रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना महामारी के बाद से पर्याप्त नौकरी नहीं मिल रही है तथा 15 से 29 साल की उम्र वालों के बीच बेरोजगारी की दर लगातार शीर्ष पर बनी हुई है।
केरल में सर्वाधिक बेकारी
केंद्र सरकार के सर्वे के अनुसार केरल में सर्वाधिक 31।8 फीसदी युवा बेरोजगार हैं। इसके बाद जम्मू-कश्मीर 28।2%, तेलंगाना 26।1%, राजस्थान 24।0% तथा ओडिशा 23।3% का नंबर आता है। ये 5 राज्य बेरोजगारी में टॉप पोजीशन पर हैं। आश्चर्य की बात है कि इस सूची में बिहार का नाम नहीं है जहां उद्योग-धंधे की भारी कमी है। बिहार के लोग देश के किसी भी हिस्से में मजदूरी करने चले जाते हैं। कश्मीर, लेह-लद्दाख से लेकर कन्याकुमारी तक बिहारी मजदूर सड़क बनाने या चना-मुरमुरा बेचते दिख जाएंगे।
महिला बेरोजगारी भी अधिक
जो महिलाएं काम करने की इच्छुक हैं, उनकी बेरोजगारी दर सबसे ज्यादा है। यह राज्यवार इस प्रकार है- जम्मू-कश्मीर 48.6%, केरल 46.6%, उत्तराखंड 39.4%, तेलंगाना 38.4%, हिमाचल प्रदेश 35.9 प्रतिशत। दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक व मध्यप्रदेश में सबसे कम बेरोजगारी बताई गई। दिल्ली में सिर्फ 3.1 प्रतिशत बेरोजगार हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Syria Parliament: असद राज के खात्मे के बाद सीरिया में नई संसद तैयार, 70 सांसदों की लिस्ट हुई जारी
प्रताप सरनाईक का ऐलान; महाराष्ट्र में अवैध यात्री परिवहन के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई, चलेंगी 8,300 नई बसें
Tushar Mehta: तुषार मेहता फिर बने भारत के सॉलिसिटर जनरल, मोदी सरकार ने 3 साल और बढ़ाया कार्यकाल
राज्य में बढ़ते सड़क हादसों पर सरकार की बड़ी तैयारी, ‘Accident Free Maharashtra’ मिशन पर काम शुरू
रोजगारोन्मुख पाठ्यक्रम हो
हर किसी को नौकरी देना सरकार के लिए संभव नहीं है। देश की आबादी तेजी से बढ़ रही है और उसमें युवाओं की काफी बड़ी तादाद है। यद्यपि सड़कें, पुल जैसे निर्माण कार्य में लोगों को मजदूरी मिल जाती है लेकिन सफेदपोश नौकरियां काफी कम हैं। उद्योगों को अपनी आवश्यकता के अनुसार कुशल कामगार मिल नहीं पाते। इसके लिए रोजगारोन्मुख पाठ्यक्रम बढ़ाने की आवश्यकता है। ऐसे कोर्स उद्योगों से परामर्श कर उनकी जरूरत के मुताबिक डिजाइन किए जाएं। उद्योगों को थ्योरी से नहीं, प्रैक्टिकल ट्रेनिंग और कामकाज से मतलब है। उद्योगों में अनुभव मांगा जाता है लेकिन जब काम ही नहीं मिलता तो युवक को अनुभव हासिल होगा कैसे? इसलिए उद्योगों को अपने यहां युवाओं को एप्रेंटिस रखकर प्रशिक्षण देना चाहिए। जो नौकरी पाने के लिए गंभीर होगा, वह अवश्य ही मेहनत करके तकनीकी कामकाज सीख लेगा। स्टार्ट अप या स्वरोजगार के लिए भी उद्यमी सामने आ रहे हैं। नोटबंदी के दौर में जो लघु और मध्यम उद्योग बंद हो गए थे, उन्हें पुनर्जीवित किया जा सकता है। बेरोजगार महिलाएं सहकारिता या अल्प बचत गट के जरिए रोजगार सृजन कर सकती हैं।
Statistics ministry report released central government admitted that unemployment increased
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भंडारा में नकली खाद का बड़ा भंडाफोड़: शाहपुर के गोदाम पर छापा, 8 लाख रुपये से अधिक का अवैध उर्वरक जब्त
Jul 03, 2026 | 09:44 AMInd vs SL Test Series: अगस्त में श्रीलंका दौरे पर जाएगी टीम इंडिया, शेड्यूल जारी; जानें कब और कहां होंगे मैच!
Jul 03, 2026 | 09:38 AMचंद्रपुर में नवजात की बिक्री का खुलासा, BJP की दो महिला पदाधिकारी गिरफ्तार; मची राजनीतिक हलचल
Jul 03, 2026 | 09:34 AMनासिक कुंभ मेले की तैयारियों पर संकट: MIDC ने STP के लिए जमीन देने से किया मना, हाईकोर्ट समिति को सौंपा ज्ञापन
Jul 03, 2026 | 09:32 AMAlpha Review: एक्शन, इमोशन और दमदार परफॉर्मेंस का पैकेज है ‘अल्फा’, क्रिटिक्स ने दिए इतने स्टार्स
Jul 03, 2026 | 09:30 AMपाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग; 2 अधिकारियों की मौके पर मौत
Jul 03, 2026 | 09:30 AMSIP Investment: 5, 10, 15 और 20 साल में 1 करोड़ का फंड कैसे बनाएं? जानें सही इनवेस्टमेंट का तरीका
Jul 03, 2026 | 09:26 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














