- Hindi News »
- Special Coverage »
- Phd Holder Sarpanch Is Determined To Pass 12th In 27th Attempt
27वें प्रयास में 12वीं पास करने की धुन, पीएचडी धारक सरपंच का मन
गुजरात के नवसारी जिले के तलोध गांव के सरपंच नील देसाई 26 बार 12वीं की परीक्षा में फेल हो चुके हैं। उनकी उम्र 52 साल हो चुकी है, लेकिन फिर भी बार-बार परीक्षा देकर 12वीं पास करने की कोशिशों में जुटे है।
- Written By: आंचल लोखंडे

27वें प्रयास में 12वीं पास करने की धुन (सौजन्य: सोशल मीडिया)
नवभारत डिजिटल डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, चाहे कितने ही बार असफल हो जाओ, प्रयत्न करना मत छोड़ो। ट्राई-ट्राई अगेन ! कभी न कभी सफलता तुम्हारे कदम चूमेगी। गुजरात के नवसारी जिले के तलोध गांव के सरपंच नील देसाई 26 बार 12वीं की परीक्षा में फेल हो चुके हैं। उनकी उम्र 52 साल हो चुकी है, लेकिन फिर भी बार-बार परीक्षा देकर 12वीं पास करने की कोशिशों में जुटे हैं।’ हमने कहा, ‘कहावत है- बूढ़े तोते क्या राम-राम पढ़ेंगे ! जब नौजवान थे, तब 12वीं पास नहीं कर पाएं, अब प्रौढ़ावस्था में कौन-सा तीर मारेंगे? क्या उन्हें बच्चों के साथ बैठकर 12वीं का इम्तेहान देने में शर्म नहीं आती?
दिमाग नहीं चलता इसीलिए तो 26 बार अपीयर होकर भी 12वीं पास नहीं कर पाएं। हमें तो वह मंदमति या जड़मति मालूम पड़ते हैं।’ पड़ोसी ने कहा, ‘यह आपकी गलतफहमी है निशानेबाज ! पहले तो कहावत है- करत करत अभ्यास के जड़मति होत सुजान, रस्सी आवत-जात के सिल पर पड़त निशान ! इसका अर्थ है कि कुएं से पानी खींचते समय रस्सी की रगड़ से पत्थर पर भी निशान पड़ जाता है। ऐसे ही प्रयत्न करने से मंद बुद्धि वाला भी ज्ञानी बन जाता है। कवि कालिदास जिस वृक्ष की डाल पर बैठे थे, उसे ही काट रहे थे। सरस्वती की कृपा हुई तो महाकवि बन गए।
जहां तक सरपंच नील देसाई की बात है, वह मंदमति नहीं, बल्कि विद्वान और उच्च विद्या विभूषित हैं। उन्होंने 1991 में 12वीं की परीक्षा में फेल हो जाने के बाद 10वीं के प्रमाणपत्र के आधार पर डिप्लोमा इलेट्रिक इंजीनियरिंग किया। 2005 में नियम बना कि डिप्लोमावाले डिग्री की पढ़ाई कर सकते हैं, तो देसाई ने बीएससी फिर एमएससी किया और बाद में थीसिस लिखकर पीएचडी की डिग्री भी हासिल कर ली।
सम्बंधित ख़बरें
Navabharat Nishanebaaz: अपनी लिमिट लांघते पैपराजी, सलमान की सही है नाराजगी
नवभारत निशानेबाज: गिफ्ट का पड़ेगा अनुकूल प्रभाव, मेलोडी खाओ, खुद जान जाओ
Navabharat Nishanebaaz: पेट्रोल रहित विमानों की उड़ान, वैज्ञानिक दें इस ओर ध्यान
Navabharat Nishanebaaz: अगले चुनाव की अभी से तैयारी, सचमुच बीजेपी की महिमा न्यारी
उनके मन में अब भी कसक है कि 26 बार परीक्षा देकर भी वह 12वीं पास नहीं कर पाएं, इसलिए अगले वर्ष 27वीं बार परीक्षा देंगे।’ हमने कहा, ‘जब डॉक्टरेट हासिल कर ली, तो 12वीं की परीक्षा देने में कौन-सा तुक है? नील देसाई यूजलेस काम कर रहे हैं। जब हिमालय पर चढ़ गए तो टेकड़ी पर चढ़ने की जिद क्यों? हवाई जहाज के पायलट को मारुति 800 चलाना सीखने की क्या जरूरत ?’ पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, यह देसाई की धुन या लगन है। 12वीं की परीक्षा को लेकर उनके मन में गीत गूंज रहा है- हम होंगे कामयाब एक दिन !’
Phd holder sarpanch is determined to pass 12th in 27th attempt
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Lucky Rashi 2026: गंगा दशहरा ला रहा है इन 5 राशि के जातकों के लिए भाग्योदय के योग
May 23, 2026 | 03:47 PMभारतीय महिला टीम इंग्लैंड रवाना, T20 World Cup 2026 मिशन के लिए तैयार हरमन एंड कंपनी
May 23, 2026 | 03:47 PMRandeep Hooda Rejected Aurangzeb Role: ‘छावा’ का ऑफर ठुकरा चुके हैं रणदीप हुड्डा, इस वजह से नहीं बने औरंगजेब
May 23, 2026 | 03:38 PMछत्रपति संभाजीनगर में दहेज प्रताड़ना के 3 अलग मामले; 9 ससुरालीजनों पर वेदांत नगर, वालूज और जिन्सी में FIR दर्ज
May 23, 2026 | 03:37 PMवरुण धवन की Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai का ट्रेलर रिलीज, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े संग दिखा लव ट्रायंगल
May 23, 2026 | 03:34 PMसोलापुर MLC चुनाव के लिए बीजेपी मजबूत, निर्विरोध जीत की जयकुमार गोरे की कोशिश
May 23, 2026 | 03:32 PMइस्तीफा वापस लेने की कोशिश बेअसर! सहकारी बैंक चुनाव पर रोक से HC का इनकार, पूर्व अध्यक्ष को नहीं मिली राहत
May 23, 2026 | 03:32 PMवीडियो गैलरी

क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM














