-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- People Are Leaving To Foreign Countries How To Stop The Migration Of Indians
नागरिकता छोड़कर विदेश भाग रहे हैं लोग, कैसे रोका जाए भारतीयों का पलायन
- Written By: मृणाल पाठक
जब केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने राज्यसभा में विदेश पलायन करने वाले भारतीयों के आंकड़े पेश किए थे, तब से यह चिंता का विषय बना हुआ है। 2023 में ही भारत की नागरिकता छोड़कर विदेश जाने वाले भारतीयों की संख्या 2,16,219 थी।

(डिजाइन फोटो)
जब केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने राज्यसभा में विदेश पलायन करने वाले भारतीयों के आंकड़े पेश किए थे, तब से यह चिंता का विषय बना हुआ है। 2023 में ही भारत की नागरिकता छोड़कर विदेश जाने वाले भारतीयों की संख्या 2,16,219 थी। जबकि उसके पहले 2022 में 2,25,620, 2021 में 1,63,370, 2020 में 85 256 और 2019 में 1,44,017 भारतीयों ने देश की नागरिकता छोड़ी थी। यह संख्या उन लोगों की है, जो हमेशा के लिए देश से नाता छोड़कर विदेश जा बसे हैं।
वैसे हर साल पढ़ने, कारोबारी कामकाज और नौकरियों आदि के वास्ते 20 लाख से भी ज्यादा भारतीय विदेश जाते हैं। भारत के बाहर विभिन्न देशों में बसे भारतीय प्रवासियों की संख्या अब बढ़कर 3 करोड़ से भी ज्यादा हो गई है। एक जमाने में दुनिया में सबसे ज्यादा चीनी प्रवासी हुआ करते थे। अब हमने उनके रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। संख्या के मामले में भी और विदेशों से आने वाली धनराशि के मामले में भी।
विदेश जाकर कमाकर भारतीयों द्वारा अपने देश भेजे जाने वाली धनराशि भी अब 90 अरब डॉलर से भी ज्यादा हो चुकी है। इसके कई मायने हैं। एक तरफ जहां बड़ी संख्या में भारतीयों के बाहर जाने से हमारा बहुत तेजी से आर्थिक विकास हो रहा है तो भारतीय संस्कृति का दुनिया के कोने कोने में फैलाव हो रहा है। इससे भारत की आर्थिक ही नहीं राजनीतिक और कूटनीतिक ताकत भी बढ़ रही है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में आज जुटेगा शिक्षा जगत का महाकुंभ: ‘नवभारत एजुकेशन समिट 2026’ में नई शिक्षा नीति पर होगा मंथन
Harmanpreet Kaur Record: हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, महिला क्रिकेट में पूरे किए 9000 इंटरनेशनल रन
बारिश के मौसम में बालों को झड़ने से बचाने के लिए ये 8 आसान तरीके
राम मंदिर चंदा विवाद पर शिंदे का पलटवार: बोले- सिद्धिविनायक मंदिर की दान पेटी लूटी गई, तब जांच क्यों नहीं हुई?
यह भी पढ़ें- बेहतर सुशासन के उद्देश्य से जरूरी है जल्द हो जनगणना, देर से सही मगर दुरुस्त हों आंकड़े
जाहिर है जब भारतीय अपनी नागरिकता छोड़कर दूसरे देशों में जाएंगे तो भारत से अपनी धनसंपत्ति भी लेकर जायेंगे। इससे देश की आर्थिक ताकत प्रभावित होती है। इसी के साथ ही वे भारतीय भी देश की चिंता का बड़ा विषय बने हुए हैं, जो भारत में विभिन्न तरह के अपराध करके विदेश भाग रहे हैं।
पिछले एक दशक के भीतर ऐसे अपराधियों ने भारत को 40,000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का चूना लगाया है। अकेले विजय माल्या 9,000 करोड़ रुपये के गबन के आरोपी हैं, और अगर नीरव मोदी, ललित मोदी और मेहुल चौकसी को भी इसमें शामिल कर लें तो यह धनराशि करीब 23,000 करोड़ रुपये हो जाती है।
114 देशों में गए
पहले जहां भारतीय विदेश जाकर कुछ गिने चुने दुनिया के विकसित देशों में ही नागरिकता हासिल करते थे जैसे- अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस या ऐसे ही यूरोपीय देश। लेकिन हाल में विदेश जाने वाले भारतीयों द्वारा दूसरे देशों की नागरिकता लेने का ब्योरा बेहद चौंकाता है।
2018 से 2023 के दरमियान भारत छोड़कर गये लोगों ने दुनिया के 114 अलग-अलग देशों में नागरिकता हासिल की, जिनमें अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और जर्मनी जैसे सम्पन्न और विकसित देश तो थे ही, इसमें पाकिस्तान, नेपाल और केन्या जैसे देश भी शामिल थे, जो भारत के मुकाबले कहीं भी नहीं टिकते। पिछले 6 सालों में 70 लोगों ने पाकिस्तान की और 130 लोगों नेपाल की नागरिकता हासिल की है।
इस पलायन का कारण क्या है? इसके पीछे कई वजहें हैं। जैसे भारत के एक बड़े और पढ़े लिखे तबके का आरोप यह है कि सामाजिक और राजनीतिक दोनों ही स्तरों पर अच्छी और सरकारी नौकरियां या तो उन लोगों को मिलती हैं जिनके भरपूर राजनीतिक और प्रभावशाली संपर्क हैं या फिर उन लोगों को जिन्हें नौकरी देना आज राजनीतिक दबाव की वजह बन गया है।
यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट ने लगाई ‘बुलडोजर न्याय’ पर रोक, सभी राज्यों के लिए गठित किए जाएंगे दिशानिर्देश
अवैध प्रवेश की कोशिश
भारत में सबसे ज्यादा विदेश में जाकर बसने वाले लोग गुजरात, पंजाब और दक्षिण भारत के विभिन्न प्रदेशों के लोग हैं, जिसका एक कारण बड़े पैमाने पर उनके विदेशों में मौजूद संपर्क है। नवंबर 2022 से सितंबर 2023 तक अकेले अमेरिका में 96,917 भारतीयों को गिरफ्तार किया गया, जो कि 2019-20 में ऐसे ही 19,883 लोगों के मुकाबले 5 गुना थे।
ये भारतीय इसलिए भी यहां अवेध रूप से घुसने की काशिश कर रहे थे क्योंकि उनके वहां संपर्क मौजूद थे। इन्हें पता था बस एक बार घुस जाए तो इनके वहां मौजूद लोग सारा इंतजाम कर देंगे। 2021-22 में ऐसे ही 63927 लोग पकड़े गये थे। कहने का मतलब यह है कि भारत से विदेश जाकर बसने वाले लोग बहुत हंसी खुशी से, बहुत आनंद उठाने के लिए नहीं जा रहे, उनकी भी अपनी अपनी तरह की समस्याएं हैं।
लेख- लोकमित्र गौतम
People are leaving to foreign countries how to stop the migration of indians
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में आज जुटेगा शिक्षा जगत का महाकुंभ: ‘नवभारत एजुकेशन समिट 2026’ में नई शिक्षा नीति पर होगा मंथन
Jul 11, 2026 | 07:13 AMHarmanpreet Kaur Record: हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, महिला क्रिकेट में पूरे किए 9000 इंटरनेशनल रन
Jul 11, 2026 | 07:09 AMबारिश के मौसम में बालों को झड़ने से बचाने के लिए ये 8 आसान तरीके
Jul 11, 2026 | 07:08 AMराम मंदिर चंदा विवाद पर शिंदे का पलटवार: बोले- सिद्धिविनायक मंदिर की दान पेटी लूटी गई, तब जांच क्यों नहीं हुई?
Jul 11, 2026 | 07:05 AMAquarius Horoscope: कुंभ राशि वालों को मिलेगा आर्थिक लाभ, संपत्ति संबंधी कार्यों में सफलता
Jul 11, 2026 | 06:54 AMनागपुरवासियों को राहत! प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ाने का प्रस्ताव खारिज, स्थायी समिति का बड़ा फैसला
Jul 11, 2026 | 06:51 AM‘स्प्लिट्सविला’ से मिली पहचान, ‘बिग बॉस’ ने बढ़ाई लोकप्रियता, ऐसा रहा पारस छाबड़ा का टीवी स्टार बनने का सफर
Jul 11, 2026 | 06:45 AMवीडियो गैलरी

आगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PM
दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM










