- Hindi News »
- Special Coverage »
- Pashupati Paswan Had Snatched 5 Mps From His Nephew Chirag Paswans Party
निशानेबाज: कुछ न कुछ रंग लाता नतीजा, राजनीति में चाचा-भतीजा
Chirag Paswan: पशुपति पासवान जैसे निर्दयी चाचा ने अपने भतीजे चिराग पासवान की पार्टी के 5 सांसद छीन लिए थे और चिराग को ‘चांडाल’ तक कह डाला था। बाद में पासा पलट गया।
- Written By: दीपिका पाल

कुछ न कुछ रंग लाता नतीजा, राजनीति में चाचा-भतीजा (सौ. सोशल मीडिया)
नवभारत डिजिटल डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, हमें चाचा-भतीजे की राजनीति के बारे में बताइए। यह किन राज्यों में है और किन घरानों में चली आ रही है?’ हमने कहा, ‘भारत से लेकर अमेरिका तक चाचा को महत्व दिया गया है। सुपरपॉवर अमेरिका खुद का दुनिया का काका मानता है इसलिए उसे अंकल सैम कहते हैं। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं। जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस 14 नवंबर बाल दिवस के रूप में मनाया जाता रहा। बच्चे उन्हें ‘चाचा नेहरू’ कहते थे।
फिर पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को भी कलाम चाचा कहा जाने लगा। उनकी किताब ‘विंग्स ऑफ फायर’ पढि़ए तो जीवन में कर्मठ होने की प्रेरणा मिलेगी। धर्मेंद्र और डब्बू कहलानेवाले रणधीर कपूर की एक फिल्म का नाम ‘चाचा-भतीजा’ था। उसमें गीत था- बुरे काम का बुरा नतीजा, क्यों भाई चाचा, हां भतीजा।’ पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, रील लाइफ की बजाय रीयल लाइफ पर ध्यान दीजिए। राजनीति में चाचा-भतीजे कौन-कौन हैं इसका स्पेशल इंटेसिव रिवीजन या विशेष गहन पुनरीक्षण कीजिए।’ हमने कहा, ‘पहले महाराष्ट्र की बात करेंगे, फिर राष्ट्र की चर्चा करेंगे। शरद पवार की पार्टी उनके भतीजे अजीत पवार ने तोड़ दी। दोनों की अलग-अलग राकांपा है। ज्यादातर विधायक अजीत के साथ चले गए।
अजीत का अपने 85 वर्ष के अंकल से सवाल है- चचा, अब आपके पास क्या बचा? हम तो ले रहे हैं सत्ता का मजा!’ पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे के भतीजे राज ठाकरे ने अलग पार्टी मनसे बना ली लेकिन अभी मुंबई महापालिका चुनाव देखते हुए राज ठाकरे, उद्धव और शरद पवार ने हाथ मिला लिया है। आपसी स्वार्थ के फेविकाल से वह आपस में चिपक गए हैं। स्व। गोपीनाथ मुंडे के भतीजे धनंजय मुंडे अपने कारनामों से चर्चा में रहते हैं।’
सम्बंधित ख़बरें
बिहार: सासाराम रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, प्लेटफॉर्म पर मचा हड़कंप, बोगी जलकर खाक
इन्हें सरकारी नौकर नहीं ‘धनकुबेर’ कहिए! बिहार के इंजीनियर के घर छापेमारी में मिली अकूत संपत्ति, अफसर भी चकराए
इस राज्य में EV खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले, महिलाओं को मिलेगी 1 लाख की सब्सिडी, टैक्स में भी बड़ा फायदा
बिहार के 19 साल के लड़के ने कर दिया कमाल, 11 लाख लगाकर बना डाला ऐसा AI, Google-OpenAI से हो रही तुलना
ये भी पढ़ें– नवभारत विशेष के लेख पढ़ने के लिए क्लिक करें
हमने कहा, ‘आप बिहार को क्यों नहीं निहार रहे? वहां पशुपति पासवान जैसे निर्दयी चाचा ने अपने भतीजे चिराग पासवान की पार्टी के 5 सांसद छीन लिए थे और चिराग को ‘चांडाल’ तक कह डाला था। बाद में पासा पलट गया। इस बार विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान की पार्टी ने 19 सीटें जीत लीं। चाचा पशुपति ने भतीजे चिराग को खानदान का चिराग बताकर उनका अभिनंदन किया। चिराग ने भी कहा कि मैंने उनकी गाली को अपने लिए आशीर्वाद माना। कुछ भी हो, वह मेरे लिए बड़े और पितातुल्य हैं।’
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Pashupati paswan had snatched 5 mps from his nephew chirag paswans party
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चीन में इंसानों की नौकरी खा जाएंगे Robots? 2035 तक फैक्ट्रियों में दिख सकते हैं 2.4 करोड़ Humanoid Machines
May 21, 2026 | 03:06 AMIPL 2026 में KKR ने क्वालिफिकेशन की तरफ बढ़ाया कदम, ईडन गार्डन्स में Mumbai Indians को 4 विकेट से दी शिकस्त
May 21, 2026 | 12:20 AMAaj Ka Rashifal 21 May 2026: तुला और मिथुन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, वृषभ और कुंभ राशि वाले बरतें सावधानी
May 21, 2026 | 12:17 AMGovernment Job 2026: CSIR-CIMFR में निकली बंपर भर्तियां, 10वीं-IIT पास कर सकते हैं आवेदन
May 20, 2026 | 11:10 PMCSBC Constable Operator Exam 2026: कांस्टेबल ऑपरेटर और जीडी परीक्षा की तारीख घोषित, जानें कब होगा एग्जाम
May 20, 2026 | 11:08 PMविदेश से लौटते ही एक्शन में दिखेंगे PM मोदी, ईंधन संकट के बीच बुलाई कैबिनेट की बैठक
May 20, 2026 | 11:06 PMChironji Benefits: सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत का खजाना है चिरौंजी, फायदे जान चौंक जाएंगे आप
May 20, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM














