लखनऊ में नवविवाहिता की मौत से हड़कंप, 4 महीने पहले हुई थी शादी; दहेज हत्या में पति और परिवार पर FIR दर्ज

Lucknow Newlywed Death: लखनऊ में नवविवाहिता सोनाली की संदिग्ध मौत मामले में पति समेत 6 लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज हुआ है। पुलिस लगातार जांच कर रही है।
Stir in Lucknow over newlywed's death; married just four months ago; FIR registered against husband and family for dowry death.
कमलाकांत और मृतक सोनाली (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Dowry Death Case Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक नवविवाहिता की मौत मामले में उसके पति समेत परिवार के पांच अन्य सदस्यों पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। महज चार महीने ही दंपति की शादी हुई थी। शादी के बाद इंदिरा नगर के शिवाजीपुरम में यह दंपति किराए के फ्लैट में रहता था। इसी फ्लैट में संदिग्ध परिस्थितियों में सोनाली मृत मिली थी।

पुलिस के मुताबिक, सोनाली का अपने पति कमलाकांत के साथ कश्मीर जाने की योजना थी। हालांकि, उसके पति ने हवाई जहाज का टिकट कैंसिल कराकर ट्रेन टिकट बुक करा लिया था। मृतक का पति कमलाकांत एक निजी बैंक में उप प्रबंधक के पद पर कार्यरत है।

दोनों के बीच हुई थी कहासुनी

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यात्रा में बदलाव की वजह से सोनाली नाराज हो गईं। इसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी भी हुई। हालांकि, बाद में यह विवाद शांत हो गया था और रोज की तरह पति कमलाकांत ऑफिस चला गया। ऑफिस से कमलाकांत जब पत्नी को कॉल किया, तो कोई जवाब नहीं मिला। तब उसने रूम मालिक से जांच करने को कहा। रूम मालिक वहां गया तो फ्लैट अंदर से बंद था।

बिहार के रहने वाले हैं दंपति

बता दें, दोनो दंपति मूलरूप से बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मृतक सोनाली, मूलरूप से बक्सर जिले के खरहरद सिमरी की रहने वाली थी और उसका पति कमलाकांत भोजपुर जिले के पिंजरोई गांव का निवासी था। फरवरी में शादी के बाद से ही दोनों लखनऊ में किराए के फ्लैट में रह रहे थे।

घटना के बाद मृतक सोनाली के परिवार ने दहेज हत्या का आरोप लगाया। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने पति कमलाकांत समेत परिवार के पांच अन्य सदस्यों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज लिया है। साथ ही पुलिस ने पूछताछ के लिए पति को हिरासत में ले लिया।

ससुराल पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप

मृतक के भाई अभिषेक ओझा ने बहन के ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि दहेज को लेकर उसके ससुराल वाले उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। उसने बहन के पति, उसके सास-ससुर, बड़े देवर-देवरानी और साली पर आरोप लगाया।

उसने यह भी आरोप लगाया कि कमलाकांत ने मृतक सोनाली के शव की इस तरह से तस्वीरें खींचीं, जिससे कि मौत को आत्महत्या की तरह दिखाया जा सके।

कमलाकांत ने पुलिस को दिया बयान

पूछताछ के दौरान मृतक महिला के पति कमलाकांत ने पुलिस को बताया कि ऑफिस काम की व्यस्तता ज्यादा होने के कारण वह अपनी पत्नी के साथ हनीमून पर नहीं जा पाया था। ऐसे में एक महीने पहले दोनों ने कश्मीर जाने की योजना बनाई थी और इसके लिए फ्लाइट की टिकट भी बुक करा लिया था। पत्नी सोनाली 28 जून को लखनऊ पहुंचीं।

शुक्रवार को वह हवाई टिकट कैंसिल करके ट्रेन का टिकट बुक करा लिया था। इससे पत्नी सोनाली नाराज हो गई। इसको लेकर दोनों के बीच बहस भी हुई। पति ने बताया कि उसने व्हाट्सएप से पत्नी को ट्रेन का टिकट भी भेजा था।

पुलिस कर रही जांच

मामले पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पति को हिलासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है। वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी को ही मौत का कारण बताया गया है। आगे उन्होंने बताया कि अब तक मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है।

Navbharat Live
navbharatlive.com