-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Official Notification Issued For Conducting Digital Census For The First Time In The Country
संपादकीय: आखिर जनगणना को हरी झंडी, स्वगणना का प्रावधान काफी चुनौतीपूर्ण होगा
- Written By: दीपिका पाल
हमारे विशाल आबादी के देश में पहली बार डिजिटल जनगणना कराने की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई। पिछली जनगणना 2011 में हुई थी, तब से आबादी काफी बढ़ गई है। इस बार जातिगत गणना के साथ ही स्वगणना का भी प्रावधान रखा गया है।

डिजिटल जनगणना (सौ. डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: विलंब से ही सही, हमारे विशाल आबादी के देश में पहली बार डिजिटल जनगणना कराने की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई। पिछली जनगणना 2011 में हुई थी, तब से आबादी काफी बढ़ गई है। इस बार जातिगत गणना के साथ ही स्वगणना का भी प्रावधान रखा गया है जिसमें लोग सरकारी पोर्टल में लॉग-इन कर पारिवारिक विवरण देंगे। इसके बाद एक आईडी बनेगी जिससे जनगणना कर्मी सूचना की पुष्टि करेंगे। स्वगणना मेट्रो शहरों में होगी लेकिन वहां भी जो लोग डिजिटली साक्षर नहीं हैं, वह कैसे जानकारी दे पाएंगे? लोग तो कागजी फार्म भी ठीक से नहीं भर पाते। यह कैसे पता चलेगा कि प्रत्येक घर जनगणना में शामिल हुआ।
इसीलिए प्रशिक्षित जनगणना कर्मियों की आवश्यकता पड़ रही है। देश के 33 करोड़ मकानों में लगभग 136 करोड़ लोगों की गणना होगी जिसे 34 लाख गणक व सुपरवाइजर अंजाम देंगे। 1।3 लाख जनगणना पदाधिकारी जिम्मेदारी संभालेंगे। जनगणना नियमों 1990 में संशोधनों की अधिसूचना 11 मार्च 2022 को जारी की गई थी। संशोधन में कहा गया था कि जानकारी दस्तावेजी या इलेक्ट्रानिक रूप में जमा की जाएगी इसमें स्वगणना भी शामिल होगी। स्वगणना या सेल्फ एन्युमरेशन का अर्थ लोग स्वयं जनगणना प्रश्नावली भरेंगे और प्रेषित करेंगे। हर कोई तो ऐसा कर नहीं पाएगा इसलिए जनगणना ‘हायब्रिड मोड’ में होगी।
जनगणना में लोगों से 36 प्रश्न पूछे जाएंगे जैसे कि क्या वे मोबाइल फोन या इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं? इनके पास कौन से वाहन हैं? वह कौन-कौन सा अनाज खाते है? उन्हें पीने का पानी कहां से मिलता है? उनका घर किस प्रकार का है? परिवार का मुखिया पुरुष है या महिला? क्या वह अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति से है? वे किस जाति या समुदाय से ताल्लुक रखते हैं? जनगणना के प्रथम चरण में प्रत्येक घर की स्थिति, संपत्ति व सुविधाओं का विवरण एकत्र किया जाएगा जबकि इसके दूसरे चरण में जनसंख्या गणना, जनसांख्यिकीय, सामाजिक-आर्थिक स्थिति, सांस्कृतिक स्थिति के अलावा प्रत्येक घर में हर व्यक्ति का विवरण एकत्र किया जाएगा। प्रथम चरण का आवास सूचीकरण अप्रैल 2026 से शुरू हो सकता है। जनगणना कर्मियों और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण इस वर्ष अक्टूबर माह से शुरू होगा।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में जाति सत्यापन के लिए AI और ब्लॉकचेन का होगा इस्तेमाल, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
2027 की जनगणना में क्या होगा नया? मोबाइल से डेटा, रियल-टाइम मॉनिटरिंग और कई बड़े बदलाव
Digital Safety Tips for Kids: बच्चों को ऑनलाइन खतरों से बचाने के लिए सिखाएं ये जरूरी डिजिटल सुरक्षा के रूल्स
अकोला तहसील ने सबसे पहले पूरी की घरगणना, तहसीलदार कुणाल झाल्टे सम्मानित
2011 में की गई पिछली जनगणना पर लगभग 3300 करोड़ रुपए खर्च आया था। इस बार की जनगणना पर 13,000 करोड़ रुपए खर्च आने का अनुमान है। इसमें सुनिश्चित करना होगा कि देश के कितने भी दुर्गम इलाके में कोई घर हो तो वह नहीं छूटेगा? क्या नक्सलग्रस्त व सीमा से लगे इलाकों में यह संभव हो पाएगा। जनगणना की समूची प्रक्रिया अत्यंत ईमानदारी व जिम्मेदारी के साथ पूरी करनी होगी। 1 मार्च 2027 को जनगणना की ‘रिफरेंस डेट’ तय किया गया है। इसका अर्थ यह कि इस तारीख के बाद जन्म लेनेवाला बच्चा जनगणना में शामिल नहीं होगा। जनगणना पूरी होने के बाद चुनाव क्षेत्रों के परिसीमन की दिशा में सरकार आगे बढ़ सकती है।
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Official notification issued for conducting digital census for the first time in the country
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














