-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Nishanebaaz Where Has The Decency Gone Why Is Hatred Being Spread In Politics
कहां चली गई शराफत, राजनीति में क्यों फैलाई जाती नफरत?
- Written By: चंद्रमोहन द्विवेदी
नफरत भरे भाषण या बयान देनेवाले मीडिया की सुर्खियों में झलकते देखे गए हैं.

पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘‘निशानेबाज, राजनीति में अपराध या धर्म की मिलावट देखी जाती है. क्या इसे दूर नहीं किया जा सकता?’’ हमने कहा, ‘‘राजनीति की दाल में इन्हीं चीजों का तड़का लगाया जाता है. नेताओं को यही छौंक-बघार पसंद आती है. मतदाताओं को कर्म नहीं धर्म के नाम पर प्रभावित किया जाता है. भड़काऊ बयान देनेवालों की जल्दी पहचान बनती है. वे अचानक देशव्यापी चर्चा में आ जाते हैं. नफरत भरे भाषण या बयान देनेवाले मीडिया की सुर्खियों में झलकते देखे गए हैं. पार्टी के वरिष्ठ नेता भी ऐसे लोगों की हरकतों की अनदेखी करते हैं. आपको याद होगा कि भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञासिंह ठाकुर ने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया था. अकोला के कालीचरण महाराज ने भी गांधी को निशाना बनाते हुए गोडसे का नमन किया. ऐसी ही बयानबाजी यति नरसिंहानंद ने की. साक्षी महाराज अल्पसंख्यकों की तीखी आलोचना करते रहते हैं. साध्वी निरंजन प्राची ने रामजादे विरूद्ध हरामजादे का राग छेड़ा था.’’
पड़ोसी ने कहा, ‘‘निशानेबाज भारत की तस्वीर अनेक धर्म, संप्रदाय, विविध संस्कृति और भाषा-बोली वाले देश की है. विविधता में एकता भारत की पहचान है. यह अनेक रंगों के फूलवाले गुलदस्ते के समान है चाहे 1857 का स्वातंत्र्य समर हो या 1942 का भारत छोड़ो आंदोलन, देशवासियों ने हमेशा एकता दिखाई. पं. रामप्रसाद बिस्मिल और अशफाक उल्ला खान जैसे क्रांतिकारी एकसाथ फांसी पर चढ़े. जब विदेशी हमला हुआ तब भी भारतीयों की एकता चट्टान के समान मजबूत थी. राजनीति में फैल रहे नफरत के जहर का इलाज क्या है?’’
हमने कहा, ‘‘सारे धर्मों से राष्ट्रधर्म ज्यादा बड़ा है. भारतवासी एक रहेंगे तो विदेशी ताकतें हमारा कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगी. इसलिए कहना होगा- नफरत करनेवालों के सीने में प्यार भर दूं. मैं वो दीवाना हूं पत्थर को मोम कर दूं.’’
सम्बंधित ख़बरें
‘गजवा-ए-हिंद का सपना देखने वालों को सीधा 72 हूरों से मिला दो’, मौलाना मदनी पर भड़कीं साध्वी प्राची
मौलाना पर ‘बरसे’ जूते-चप्पल: कौम की दुहाई और जिहाद का जिक्र, बयान पर मदनी ने अब क्या तर्क दिया?
‘जब जुल्म होगा, तब जिहाद होगा’, ज्ञानवापी पर मदनी का SC पर बड़ा हमला, बोले- संविधान…
देश में नए जिन्ना पैदा हो रहे… मदनी के बयान पर भाजपा का कड़ा प्रहार, गद्दारों को बख्शा नहीं जाएगा
Nishanebaaz where has the decency gone why is hatred being spread in politics
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र के सभी स्कूलों तत्काल सेफ्टी ऑडिट के आदेश, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, जानें नागपुर का हाल
Jul 24, 2026 | 11:13 AMइतिहास के सबसे बड़े रक्षा बजट के साथ सामने आया अमेरिका का गेम प्लान; आखिर किस बात का है डर?
Jul 24, 2026 | 11:12 AM8 आवारा कुत्तों ने 3 साल के मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, छत्रपति संभाजीनगर में नगर निगम पर फूटा गुस्सा
Jul 24, 2026 | 11:11 AMThe India Story Review: नेक इरादे से बनी ‘द इंडिया स्टोरी’, लेकिन कमजोर स्क्रीनप्ले ने बिगाड़ा खेल
Jul 24, 2026 | 11:11 AMAyurvedic Spices: सेहत के लिए किसी औषधि से कम नहीं हैं ये 7 आयुर्वेदिक मसाले, जानिए इनके जबरदस्त फायदे
Jul 24, 2026 | 11:09 AMपेपर लीक के खिलाफ खुद आंदोलन कर चुके हैं धर्मेंद्र प्रधान, लाठीचार्ज में हुए थे घायल; क्या है वो 1997 की घटना?
Jul 24, 2026 | 11:08 AMSawan Puja Rules : सावन में इन नियमों का पालन करने वालों पर बरसती है भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा
Jul 24, 2026 | 11:08 AMवीडियो गैलरी

1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM














