-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Nishanebaaz Wants To Become Vice President Relief To Mamta Due To West Bengal Governor Jagdeep Dhankhar Departure
उपराष्ट्रपति बनने की चाहत, धनखड़ के जाने से ममता को राहत
- Written By: चंद्रमोहन द्विवेदी

पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘‘निशानेबाज, बंगाल के गवर्नर जगदीप धनखड़ अब एनडीए की ओर से राज्यसभा सभापति पद के उम्मीदवार होंगे. इस पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है?’’ हमने कहा, ‘‘सबसे बड़ी बात तो यह है कि धनखड़ यदि उपराष्ट्रपति बन जाते हैं तो बंगाल की सीएम ममता बनर्जी राहत की सांस लेंगी. उनका धनखड़ से छत्तीस का आंकड़ा रहा है.
दोनों के बीच लगातार कितने ही मुद्दों पर टकराव बना रहता था. दोनों ही एक दूसरे का हाइपरटेंशन बढ़ाते रहते थे. जब जगदीप धनखड़ को चांसलर के रुप में जाधवपुर यूनिवर्सिटी जाना था तो ममता ने उन्हें हेलीकाप्टर उपलब्ध नहीं कराया था. इसलिए धनखड़ ने गड्ढे भरी सड़कों से हिचकोले खाते हुए कार में कोलकाता से जाधवपुर तक का 8 घंटों का सफर तय किया था. धनखड़ भी केंद्र के इशारे पर ममता को झटके देते रहते थे. हाल ही में ममता ने खुद को बंगाल के सारे विश्वविद्यालयों का चांसलर बना लिया. यह राज्यपाल के अधिकार में हस्तक्षेप था.’’
पड़ोसी ने कहा, ‘‘निशानेबाज, ममता बनर्जी को धनखड़ रूपी धन सहेजना नहीं आया. अब धनखड़ दिल्ली की राह पकड़ेंगे. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और राज्यसभा सभापति धनखड़ दोनों ही राजस्थानी होंगे.’’
सम्बंधित ख़बरें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भूपेंद्र हुड्डा बोले- यह युवाओं के संघर्ष की जीत, सरकार छात्रों से मांगे माफी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में जश्न; रोशनपुरा चौराहे पर नाचे छात्र और NSUI कार्यकर्ता
NEET पेपर लीक पर बड़ा एक्शन; NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, अब होगी आपराधिक कार्रवाई-VIDEO
दतिया उपचुनाव: BSP को बड़ा झटका! पूर्व प्रत्याशी लाखन सिंह यादव 3000 समर्थकों संग भाजपा में शामिल
हमने कहा, ‘‘जहां तक धन का सवाल है उसके बारे में कहा गया है- गोधन, गजधन, बाजीधन और रतनधन खान, जब आए संतोषधन सब धन धूरी समान. इसका अर्थ है कि गाय, हाथी घोड़े और रत्नों की खदान से भी व्यक्ति का मन नहीं भरता. जब संतोषरूपी धन मिल जाता है तो उसके सामने सारा धन धूल के समान हो जाता है. जरूरत से ज्यादा धन होने पर व्यक्ति व्यसनों में पड़ जाता है. धन चोरी होने का खतरा बना रहता है. धन अधिक है तो उसका उपयोग दान करने में करना चाहिए.’’ पड़ोसी ने कहा, ‘‘निशानेबाज, अभी तो धनखड़ का उपयोग उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए किया जा रहा है.’’
Nishanebaaz wants to become vice president relief to mamta due to west bengal governor jagdeep dhankhar departure
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन किस राशि के लिए होगा कठिन, जानें किसे मिलेगा आर्थिक लाभ
Jul 26, 2026 | 12:08 AMधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भूमि पेडनेकर का रिएक्शन, बोलीं- आज लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा पल है
Jul 25, 2026 | 11:38 PMशिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर UP में सियासी घमासान: विपक्ष ने साधा निशाना, युवाओं के संघर्ष को बताया ऐतिहासिक
Jul 25, 2026 | 11:16 PMपिक्चर अभी बाकी है… फिर यहीं लौटेंगे, नए शिक्षा मंत्री को कॉकरोचों ने दी चेतावनी, बताया आगे का प्लान
Jul 25, 2026 | 11:16 PMESIC Bhubaneswar Recruitment 2026: प्रोफेसर, सीनियर रेजिडेंट समेत 122 पदों पर भर्ती, ₹1.23 लाख तक वेतन
Jul 25, 2026 | 11:03 PMबैंक धोखाधड़ी मामला: PMLA कोर्ट की अनुमति के बाद ED का कदम, ₹22.40 करोड़ की जब्त संपत्तियां होंगी बहाल
Jul 25, 2026 | 10:57 PMPRL Recruitment 2026: फिजिकल रिसर्च लेबोरेटरी में अधिकारी पदों पर भर्ती, ₹1.77 लाख तक वेतन; जानें योग्यता
Jul 25, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में NSUI का जश्न… आखिर क्यों सड़क पर उतर आए छात्र? देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 07:41 PM














