दतिया उपचुनाव: BSP को बड़ा झटका! पूर्व प्रत्याशी लाखन सिंह यादव 3000 समर्थकों संग भाजपा में शामिल

Datia By Election: दतिया उपचुनाव से पहले बसपा को बड़ा झटका, पूर्व प्रत्याशी लाखन सिंह यादव 3000 समर्थकों संग भाजपा में शामिल, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दिलाई सदस्यता।
Lakhan Singh Yadav's entry into the BJP is expected to influence the local political landscape as campaigning gains momentum in the constituency
लखन यादव समेत 3 हजार लोगों ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता
Updated on

BSP Three Thousand Workers Join BJP Datia By Election: दतिया विधानसभा उपचुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी लाखन सिंह यादव ने अपने करीब 3000 समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के दौरान लाखन सिंह यादव के पुत्र अमित यादव और अंकित यादव ने भी पार्टी की सदस्यता ली। इस अवसर पर पूर्व मंत्री इमरती देवी सहित भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बड़ी संख्या में समर्थकों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को राजनीतिक रूप से अहम बना दिया।

'भाजपा में दिखीं विकास की संभावनाएं'

भाजपा में शामिल होने के बाद मीडिया से बातचीत में लाखन सिंह यादव ने कहा कि उन्होंने पहले जिन राजनीतिक दलों में काम किया, वहां लगातार क्षेत्र के विकास की आवाज उठाई लेकिन अपेक्षित परिणाम नहीं मिले। उनका कहना था कि भाजपा में क्षेत्र के विकास की बेहतर संभावनाएं दिखाई दीं, जिससे प्रेरित होकर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने का निर्णय लिया। उन्होंने दावा किया कि उनके साथ करीब 3000 समर्थक भी भाजपा में शामिल हुए हैं। दतिया उपचुनाव से पहले इस राजनीतिक घटनाक्रम को भाजपा के लिए महत्वपूर्ण बढ़त और बसपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

दतिया में मजबूत हुआ भाजपा का संख्याबल

गौरतलब है कि, नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद ऐसा माना जा रहा था कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अब अपनी ही पार्टी से नाराज हो चुके हैं लेकिन बाद में नरोत्तम मिश्रा ने अपने समर्थकों को समझाने के बाद भाजपा की स्थति को मजबूत किया और अब दतिया उपचुनाव की वोटिंग से पहले बसपा के 3 हजार कार्यकर्ताओं का भाजपा में शामिल होना न केवल भाजपा का संख्याबल मजबूत करता है। बल्कि इससे पार्टी को बड़ा राजनीतिक फायदा भी होगा।

30 जुलाई को है दतिया में वोटिंग

दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को वोटिंग होनी है। जिसको देखते हुए भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ही मजबूती से तैयारी कर रही है। बता दें कि, उपचुनाव का परिणाम 3 अगस्त को घोषित किया जाएगा। ऐसे में अब देखना होगा कि इस चुनाव में किसके सिर जीत का सेहरा सजेगा।

https://youtu.be/AQTqkWeakNY?si=BXnTCcm344iguJKT

Navbharat Live
navbharatlive.com