NEET पेपर लीक पर बड़ा एक्शन; NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, अब होगी आपराधिक कार्रवाई-VIDEO

NTA Officials Dismissed: NEET पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार ने NTA के 47 अधिकारियों को बर्खास्त किया। जानिए सरकार की कार्रवाई, विपक्ष की मांगें और पूरा विवाद।

NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक के मामले को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के 47 अधिकारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। साथ ही, इन अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू किए जाने की बात कही गई है।

सरकार का कहना यह है कि परीक्षा प्रणाली में किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार ने अपने बयांन में स्पष्ट किया है कि पेपर लीक मामले में दोषी पाए जाने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को नहीं छोड़ा जाएगा। संबंधित एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वहीं दूसरी और इस मुद्दे पर विपक्ष ने सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया है कि कार्रवाई काफी देर से की गई। विपक्ष का कहना है कि लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़े इतने गंभीर मामले में सरकार को पहले ही कठोर कदम उठाने चाहिए थे। इस दौरान विपक्ष ने सरकार के सामने तीन प्रमुख मांगें भी रखीं।

पहली, केंद्रीय शिक्षा मंत्री को उनके पद से हटाया जाए। दूसरी, नीट विवाद को लेकर हुए छात्र प्रदर्शनों के दौरान कथित हमलों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर जवाबदेही तय की जाए। तीसरी, प्रधानमंत्री छात्रों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।

इस पूरे मामले में कई पक्षों का मानना है कि केवल कुछ अधिकारियों को बर्खास्त कर देने से समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा। उनका कहना है कि परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और जवाबदेह बनाने के लिए व्यापक संस्थागत सुधारों की जरूरत है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और छात्रों का भरोसा बहाल किया जा सके। इस वीडियो को पूरा जरूर देखें...

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com