धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में जश्न; रोशनपुरा चौराहे पर नाचे छात्र और NSUI कार्यकर्ता

Dharmendra Pradhan Resignation:भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर छात्रों और NSUI का बड़ा जश्न, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद बांटी गई मिठाई, पीएम मोदी के समर्थन में पोस्टर लेकर पहुंचा युवक।
Students and NSUI workers celebrated at Roshanpura Square in Bhopal following the resignation of Dharmendra Pradhan, dancing and expressing their support for the movement
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में जश्न (सोर्स- नवभारत लाइव)
Updated on

Dharmendra Pradhan Resignation Celebration Bhopal: देशभर में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद राजधानी भोपाल में भी छात्रों और युवा संगठनों ने जश्न मनाया। रोशनपुरा चौराहे पर बड़ी संख्या में छात्र, युवा और एनएसयूआई कार्यकर्ता एकत्र हुए। इस दौरान मिठाइयां बांटी गईं और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर नारे लगाए गए।

प्रदर्शन में शामिल छात्रों का कहना था कि शिक्षा मंत्री का इस्तीफा उनकी लड़ाई का पहला पड़ाव है। उनका कहना है कि अब सरकार को परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाने, पेपर लीक जैसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई करने और छात्रों के भविष्य की सुरक्षा के लिए व्यापक सुधार करने चाहिए।

"लंबे समय से चल रहे आंदोलन के बाद मांगो को गंभीरता से लिया गया"

छात्रों ने कहा कि लंबे समय से चल रहे आंदोलन के बाद उनकी मांगों को गंभीरता से लिया गया है। उनका मानना है कि यदि सरकार आगे भी छात्रों की बात सुनेगी तो परीक्षा में होने वाली कथित धांधली पर रोक लगाई जा सकेगी और युवाओं का भरोसा शिक्षा व्यवस्था में दोबारा मजबूत होगा।

पीएम मोदी के समर्थन में पोस्टर लेकर पहुंचा युवक

इस बीच रोशनपुरा चौराहे पर एक अलग दृश्य भी देखने को मिला। जश्न के दौरान हर्ष मालवीय नामक एक युवक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में पोस्टर लेकर पहुंच गया और समर्थन में नारे लगाने लगा। कुछ देर के लिए वहां मौजूद लोगों का ध्यान उसकी ओर गया, हालांकि स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही। गौरतलब है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने छात्र आंदोलनों और परीक्षा विवादों के बीच अपने पद से इस्तीफा दिया। अपने सार्वजनिक संदेश में उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य और देशहित को ध्यान में रखते हुए उन्होंने यह निर्णय लिया है।

जबलपुर में भी सीजेपी समर्थकों ने मनाया जश्न

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद मध्य प्रदेश के जबलपुर में सीजेपी समर्थकों ने जश्न मनाया। शहर के मालवीय चौक पर बड़ी संख्या में जुटे युवाओं ने मिठाइयां बांटी, नारे लगाए और इसे अपने लंबे आंदोलन की पहली बड़ी सफलता बताया।

समर्थकों का कहना है कि यह फैसला युवाओं के लगातार चले लोकतांत्रिक आंदोलन और जनदबाव का परिणाम है। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि संगठन का आंदोलन अभी समाप्त नहीं हुआ है और बाकी मांगों को लेकर संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

https://youtu.be/AQTqkWeakNY?si=vGzDJutS4uGUOd4y

Navbharat Live
navbharatlive.com