- Hindi News »
- Special Coverage »
- Navabharat Nishanebaaz Politics And Bollywood Ram Naam Connection
नवभारत निशानेबाज: राम नाम के विस्तृत आयाम, राजनीति से फिल्मों तक राम
- Written By: आकाश मसने
Navabharat Nishanebaaz: सियासत के गलियारों से लेकर बॉलीवुड के गानों तक, राम नाम की महिमा हमेशा छाई रही। जानिए कैसे राम नाम के सहारे सत्ता बदली और फिल्मी दुनिया सुपरहिट हुई!

नवभारत निशानेबाज (डिजाइन फाेटो)
Ram Naam Politics: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, महात्मा गांधी ने कहा था- ‘राम नाम में अमोघ शक्ति है’। आपने प्रत्यक्ष देखा होगा कि राम का सहारा लेकर और धर्म को धंधा बनाकर कोई पार्टी कैसे सत्ता में आ जाती है। रामनाम से जनभावना जुड़ी है।’
हमने कहा, ‘राजनीति में जगजीवनराम, सीताराम केसरी, रामविलास पासवान, जीतनराम मांझी के नाम कौन नहीं जानता! हरियाणा में आया राम-गया राम की दलबदल वाली पॉलिटिक्स चर्चित रही है।’
पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, फिल्मी दुनिया भी रामभरोसे रहती आई है। आपने गीत सुने होंगे बोलो सुबह शाम हरे कृष्णा हरे राम!, देखो ऐ दीवानों ऐसा काम ना करो, राम का नाम बदनाम ना करो!, राम करे ऐसा हो जाए, मेरी निंदिया तोहे मिल जाए, मैं जागू तू सो जाए।, रामजी की निकली सवारी, रामजी की लीला है न्यारी!, मेरे रोम-रोम में बसनेवाले राम, जगत के स्वामी, ओ अंतरयामी, मैं तुझसे क्या मांगू!, राम तेरी गंगा मैली हो गई पापियों के पाप धोते-धोते!, मुझमें राम, तुझमें राम, सब में राम समाया, कर ले सब से प्यार, जगत में कोई नहीं पराया। हीरोइन भी गाती है- चढ़ती जवानी मेरी चाल मस्तानी, तूने कदर ना जानी रामा, हाय रामा, रामचंद्र कह गए सिया से, ऐसा कलियुग आएगा, हंस चुगेगा दाना-तिनका, कौआ मोती खाएगा! माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया गीत आपको याद होगा- मेरा पिया घर आया ओ रामजी! सामाजिक फिल्मों के दौर में एक गीत था- मैं दुखिया रो-रो हारी, मेरे राम सुनो मेरी विनती ! जब 1 लाख रुपए की बड़ी कीमत थी, तब गाना लिखा गया था- तुम लाखों का हेरफेर करने वाले रामजी, सवा लाख की लॉटरी भेजो अपने भी नाम की!’
सम्बंधित ख़बरें
IPL फाइनल वीडियो विवाद पर Nushrratt Bharuccha ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- बिना सच्चाई जाने अफवाहों पर न करें भरोसा
Singer Master Madan: सिर्फ 8 गाने…और अमर हो गए मास्टर मदन, आज भी रहस्यमयी है मौत की गुत्थी
Lalit Modi On Ranveer Singh: ललित मोदी का बड़ा खुलासा, बोले- मेरी बायोपिक में काम करना चाहते थे रणवीर सिंह
10 साल के इंतजार के बाद Sambhavna Seth के घर गूंजी किलकारी, सरोगेसी से बनीं जुड़वां बच्चों की मां
यह भी पढ़ें:- नवभारत संपादकीय: महाराष्ट्र में कर्ज मुक्ति से कितने किसानों को लाभ? 2 लाख की माफी में फंसा शर्तों का पेंच
हमने कहा, ‘पुराने कांग्रेसी नेता पट्टाभि सीतारमैया थे जिन्हें महात्मा गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया था। उन्हें नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने हरा दिया था। तब बापू ने दुखी होकर कहा था कि पट्टाभि की हार मेरी हार है। कर्नाटक में सिद्धारमैया को हटना पड़ा और उनकी जगह शिव कुमार मुख्यमंत्री बन गए।’
पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, फिल्म श्री 420 में गरीबों की बस्ती में राजकपूर ने गाया था- रमैया वस्तावैया, मैंने दिल तुझको दिया ओ रमैया वस्तावैया!’
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Navabharat nishanebaaz politics and bollywood ram naam connection
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत निशानेबाज: राम नाम के विस्तृत आयाम, राजनीति से फिल्मों तक राम
Jun 05, 2026 | 11:22 AMGold-Silver Rate Today: सोने-चांदी के रेट में बड़ा बदलाव! सोना 1.60 लाख के पार, तो चांदी की कीमतों में गिरावट
Jun 05, 2026 | 11:20 AMKailash Kher: बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे कैलाश खेर, भस्म आरती का बनें हिस्सा, लिया बाबा का आशीर्वाद
Jun 05, 2026 | 11:17 AMबारामती में युगेंद्र पवार का महामोर्चा, महंगाई और किसानों के मुद्दों पर सरकार को घेरा
Jun 05, 2026 | 11:15 AMYavatmal News: पुसद में किसानों का महावितरण के खिलाफ प्रदर्शन, 12 घंटे दिन में बिजली देने की मांग
Jun 05, 2026 | 11:13 AMनवभारत विशेष: लपटों में जलती बेशर्म व्यवस्था, कब तक होते रहेंगे ऐसे अग्निकांड?
Jun 05, 2026 | 11:10 AMनागपुर में दिल्ली जैसा ‘अग्नि तांडव’ होने का डर: नियमों को ताक पर रख चल रहे होटल, पब प्रशासन की लापरवाही
Jun 05, 2026 | 11:08 AMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के चहेते से बागी तक, क्या बंगाल के शिंदे बनेंगे ऋतब्रत बनर्जी?
Jun 04, 2026 | 11:07 PM
Rohini Ghavari के वायरल Audio ने खोली चंद्रशेखर की पोल! सांसद बनने के पीछे का असली सच? देखें VIDEO
Jun 04, 2026 | 10:55 PM
दिल्ली में मालवीय नगर के होटल में जिंदा जले 21 लोग, हादसे के बाद चर्चा में आया अंग्रेजों का ‘लाल डोरा’, VIDEO
Jun 04, 2026 | 09:06 PM
भोपाल में बवाल, बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी का नाम बदलने पर भड़की NSUI; गेट पर किया यज्ञ, दी बड़ी चेतावनी- VIDEO
Jun 04, 2026 | 08:50 PM
इन 3 छात्रों ने खोली सिस्टम की पोल, पाकिस्तानी होने के ताने झेले; फिर CBSE ने मानी गलती, देखें VIDEO
Jun 04, 2026 | 08:38 PM
चंद दिनों के मुख्यमंत्री है सम्राट! तेज प्रताप यादव ने कर दी भविष्यवाणी, गिना दिए राजनीति में बचे दिन
Jun 04, 2026 | 02:01 PM














