-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Lok Sabha Elections 2024 Results On June 4
किसी का दावा नहीं मानती है, ये पब्लिक है, सब जानती है
- Written By: चंद्रमोहन द्विवेदी

पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘‘निशानेबाज, लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे लेकिन अभी से नेताओं में भविष्य में झांकने और बड़े-बड़े दावे करने की होड़ लग गई है। सभी ज्योतिषाचार्य बन गए हैं और खुद को अंतर्यामी मानने लगे हैं। यह तो ईश्वर ही जानता है कि नतीजा क्या होगा। एक गीत में इस अनिश्चितता को बयान करते हुए कहा गया है- इब्तदा-ए-इश्क में हम सारी रात जागे, अल्ला जाने क्या होगा, मौला जाने क्या होगा आगे!’’
हमने कहा, ‘‘अपनी सोच की बुनियाद पर दावे-प्रतिदावे करने का हर किसी को पूरा हक है। प्रधानमंत्री मोदी के समान मन की बात कोई नहीं कह सकता। उन्होंने अभी से बता दिया कि हम पहले ही मेजारिटी पार कर चुके हैं और अब 400 पार की ओर बढ़ रहे हैं। दूसरी ओर बीजेपी के ‘अब की बार 400 पार’ के नारे को लेकर कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि सामान्य बहुमत से काम चल सकता है लेकिन बीजेपी 400 से ज्यादा सीटें इसलिए चाहती है ताकि संविधान बदल सके।’’
पड़ोसी ने कहा, ‘‘राजनीति में घात-प्रतिघात तो चलता ही है। राकां अध्यक्ष शरद पवार ने अभी से समविचारी दलों को लेकर गैर-भाजपा सरकार बनाने का सपना देखना शुरू कर दिया है। उनका दावा है कि राहुल गांधी की इमेज बदल गई है। वह लोगों की समस्याओं को बेहतर ढंग से समझ रहे हैं।’’
सम्बंधित ख़बरें
हमने कहा, ‘‘पवार के विचार अपनी जगह हैं। प्रधानमंत्री मोदी को बीजेपी तपस्वी और साधक मानती है। मोदी ने कहा है कि यदि कांग्रेस जीती तो प्रधानमंत्री निवास में आतंकवादियों को बिरयानी खिलाई जाएगी। मेरे 10 वर्षों में किए गए काम को मटियामेट कर दिया जाएगा। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी बिजली काट देंगे और ग्रामीण इलाकों के नल कनेक्शन काट देंगे। यूपी के शहजादे अखिलेश यादव वापस गुंडाराज लाना चाहते हैं। जिन लोगों ने 60 साल कुछ भी नहीं किया वो लोग मोदी को तीसरी बार सत्ता में आने से रोकना चाहते हैं।’’
पड़ोसी ने कहा, ‘‘यदि मोदी श्योर हैं कि 400 से ज्यादा सीटें आएंगी तो कांग्रेस और सपा से इतने आशंकित क्यों हैं? वो काल्पनिक बातों को लेकर जनता को क्यों डरा रहे हैं?’’ हमने कहा, ‘‘एक दूसरे पर आरोप लगाना यही तो राजनीति है। नेताओं का काम जनता को बहकाना, खुद को दूध का धुला और प्रतिपक्षी को कीचड़ से सना बताना है। वैसे ये पब्लिक है, सब जानती है।’’
Lok sabha elections 2024 results on june 4
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
उज्जैन में महिला से हैवानियत: अर्धनग्न कर गांव में घुमाने वाले 11 आरोपियों पर केस दर्ज, 6 आरोपी गिरफ्तार
Jul 03, 2026 | 01:28 PMगोसीखुर्द बांध से छोड़ा गया 160 क्यूमेक्स पानी, वैनगंगा नदी किनारे अलर्ट जारी
Jul 03, 2026 | 01:27 PMNagpur Metro: कॉटन मार्केट स्टेशन का दूसरा एंट्री-एक्जिट और 120 मीटर लंबा स्काईवॉक शुरू, यात्रियों को राहत
Jul 03, 2026 | 01:25 PMFIFA: फुटबॉल इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड! स्पेन के उनाई साइमन ने रचा इतिहास, ‘गिनीज बुक’ में दर्ज कराया नाम
Jul 03, 2026 | 01:23 PMहाई टाइड और भारी की बारिश, मुंबईकरों को 26 जुलाई की आई याद, बारिश के तांडव से मचा हाहाकार
Jul 03, 2026 | 01:19 PMछतरपुर : बुंदेलखंड के केदारनाथ’ जटाशंकर धाम में सीजन की पहली मूसलाधार बारिश, मंदिर परिसर जलमग्न
Jul 03, 2026 | 01:19 PM‘परमाणु बम न होता तो…’, सिंगापुर के राजदूत ने पाकिस्तान को जमकर धोया, जानें क्या कुछ कहा?
Jul 03, 2026 | 01:11 PMवीडियो गैलरी

12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PM
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM














