-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Indian Parliament Deadlock Solution Democracy Crisis Analysis
संपादकीय: विपक्ष बनाम सरकार, संसद में गतिरोध का आखिर हल क्या है?
- Written By: आकाश मसने
Parliament Session: संसद में लगातार हंगामे और गतिरोध से बहस की परंपरा कमजोर हो रही है। सरकार-विपक्ष के टकराव के कारण बिना चर्चा बिल पास हो रहे हैं, जिससे संसदीय लोकतंत्र की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे।

संसद भवन (डिजाइन फोटो)
Indian Parliament Deadlock Issue: क्या हमारा संसदीय लोकतंत्र जीवंत है और सही पटरी पर है? संसद में व्याप्त गतिरोध को देखते हुए ऐसा नहीं लगता। सदन में हंगामा होना कोई नई बात नहीं है लेकिन मुद्दों पर बहस भी तो होनी चाहिए। ताली एक हाथ से नहीं बजती। जब यूपीए सरकार थी तब बीजेपी सांसद हंगामा करते थे। 15वीं लोकसभा का 65 प्रतिशत से अधिक समय व्यवधान की वजह से बरबाद हुआ।
अब विपक्ष में रहकर इंडिया गठबंधन भी वैसा ही रवैया अपना रहा है। जैसे को तैसा की मिसाल रची जा रही है। इसमें सरकार को सहूलियत यह होती है कि विपक्ष के शोरगुल या बहिर्गमन के दौरान वह बिना किसी बहस के तेजी से बिल पास कर लेती है जिसे बुलडोज करना कहते हैं। बहस नहीं होने से विपक्ष का भी नुकसान है। शून्य काल या नियम 377 के अंतर्गत तत्काल विचार के मुद्दे उठाए जा सकते हैं।
संसद ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा का मंच
संसद में प्रश्नकाल के जरिए मंत्रियों को जवाबदेह ठहराया जा सकता है। चर्चा नहीं होने से यह हथियार विपक्ष के काम नहीं आते। संसद ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा का मंच है लेकिन इसके महत्व और उपयोगिता को नजरअंदाज किया जा रहा है। अपने किसी भी कदम पर सरकार झुकना नहीं चाहती। वह जो भी नीति तय करती है, उस पर शीघ्रता से कानून बनवा लेती है। विपक्ष को गतिरोध से आखिर क्या हासिल होता है? जनता अपने निर्वाचित सांसद से उम्मीद करती है कि वह सदन में क्षेत्र के मुद्दे उठाएगा। वह ऐसा नहीं कर पाता।
सम्बंधित ख़बरें
यह रास्ता हमारे बेटे के लिए नहीं…क्या पिता की इस दो टूक के बाद भी राजनीति में कदम रखेंगे अभिजीत दिपके?
Navabharat Nishanebaaz: हर कार्यकर्ता की खास चॉइस, ऊंचा पद पाने की ख्वाहिश
DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में जुलाई से होगी 3% बढ़ोतरी, जानें पूरी डिटेल
National Honour Amendment Bill: राज्यसभा में पेश हुआ वंदे मातरम बिल, अपमान पर करनें पर 3 साल की होगी सजा
पूर्व अध्यक्ष चटर्जी और मीरा कुमार सांसदों को निकाला था बाहर
लोकसभा के पूर्व अध्यक्षों सोमनाथ चटर्जी और मीरा कुमार के समय भी बीजेपी सदस्यों का शोरगुल और व्यवधान होता रहा है। मीरा कुमार अपनी पतली आवाज में बार-बार विपक्ष से अपील करती थीं- बैठ जाइए- बैठ जाइए! इन दोनों अध्यक्षों ने एक ही नीति अपनाई थी। उन्होंने सर्वदलीय सहमति के बिना किसी सांसद को सदन से बाहर नहीं निकाला था। इस समय जैसी हालत है उसमें संसदीय परंपरा व प्रणाली का क्षरण होता नजर आता है। कौन कहेगा कि इसी संसद में कभी डॉ. राममनोहर लोहिया, फिरोज गांधी, भूपेश गुप्त, मीनू मसानी, आचार्य कृपलानी, चंद्रशेखर व मधु लिमये तर्कों व तथ्यों सहित लंबी बहस किया करते थे और सरकार में बैठे मंत्री उसे धैर्यपूर्वक सुनकर उसका जवाब दिया करते थे।
यह भी पढ़ें:- संपादकीय: हिंदू देवताओं पर रेवंत रेड्डी के बेतुके बोल
प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू नियमित रूप से संसद में आया करते थे। अब मोदी कभी-कभार ही संसद में उपस्थित होते हैं। उनकी बजाय अमित शाह मोर्चा संभालते हैं। जब एक बार यह मुद्दा मल्लिकार्जुन खड़गे ने उठाया तो शाह ने कहा- पहले मुझसे तो निपट लो! अवश्य ही संसद की कार्यवाही सुचारू रूप से चलनी चाहिए लेकिन इसकी जिम्मेदारी सत्तापक्ष पर है। विपक्ष की उपेक्षा व संवादहीनता संसदीय लोकतंत्र को कमजोर करेगी।
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Indian parliament deadlock solution democracy crisis analysis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में फिर शुरू होगा मूसलाधार बारिश का दौर! IMD ने नागपुर-पुणे समेत कई जिलों में जारी किया अलर्ट
Jul 29, 2026 | 05:30 AMElon Musk का बड़ा दांव, X पर लॉन्च हुई X Money बैंकिंग सर्विस, अब चैट के साथ भेज सकेंगे पैसे
Jul 29, 2026 | 04:59 AMAaj Ka Rashifal: इन राशि वालों के रुके हुए काम होंगे पूरे, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 29, 2026 | 12:10 AMMP में मूंग खरीदी का लक्ष्य बढ़ाने की मांग; राज्य कृषि मंत्री कंषाना ने शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र
Jul 28, 2026 | 11:27 PMJapan Earthquake: जापान भूकंप पर भारत ने जताई संवेदना, विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- हर मुश्किल में साथ हैं
Jul 28, 2026 | 11:12 PMमथुरा में महिला की संदिग्ध मौत; बंद कमरे में मिला गला कटा शव, जांच में जुटी पुलिस
Jul 28, 2026 | 10:59 PMमध्य रेलवे की कमाई में नया रिकॉर्ड, ई-नीलामी से पहली तिमाही में राजस्व में 11.76 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
Jul 28, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














